IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में जीत से गदगद कप्तान रोहित शर्मा, इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने कहा, मैंने खेल का आनंद लिया। बहुत अच्छा लगता है जब आप अपने देश के लिए मैच जीतते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 03:12 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 03:17 PM (IST)

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में जीत से गदगद कप्तान रोहित शर्मा, इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि इंग्लैड अच्छा खेल रही है,इसलिए सीरीज चुनौतीपूर्ण रहेगी।

HighLights

  1. भारत ने 106 रन से जीता विशाखापत्तनम टेस्ट
  2. यशस्वी जायसवाल बने मैच ऑफ द मैच
  3. भारत ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की

एजेंसी, विशाखापत्तनम (IND vs ENG)। भारत ने विशाखापत्तनम टेस्ट में जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। चौथी पारी में इंग्लैंड की टीम 292 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 106 रन से जीत हासिल की।

जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा खुश नजर आए। उन्होंने टीम की तारीफ की, लेकिन यशस्वी जायसवाल और जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को खासतौर पर सराहा।

जसप्रीत बुमराह को लेकर कप्तान रोहित ने कहा, ‘वह हमारे लिए एक चैंपियन खिलाड़ी है। जब आप इस तरह का मैच जीतते हैं तो आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे हालात में टेस्ट मैच जीतना आसान नहीं होता है। ऐसे में गेंदबाजों ने हमारी मदद की।

वहीं यशस्वी जायसवाल पर रोहित ने कहा, वह एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। अपने खेल को समझते हैं। बेशक उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है। यह एक असाधारण पारी थी। उनके पास टीम को देने के लिए बहुत कुछ है। मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे।

naidunia_image

रोहित ने कहा कि इस जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है। यह भी गर्व की बात है कि हमारी टीम युवा है। सभी बहुत सकारात्मक खेल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम अच्छा क्रिकेट खेल रही है। इसलिए यह आसान सीरीज नहीं होगी।’

यशस्वी जायसवाल ने बताया बल्लेबाजी का राज

यशस्वी जायसवाल ने कहा, ‘मैंने खेल का आनंद लिया। बहुत अच्छा लगता है जब आप अपने देश के लिए मैच जीतते हैं। हमने अपने खेल पर फोकस किया। मैच के दौरान अच्छी फील्डिंग जरूरी थी। कुल मिलाकर मैच हमारे लिए बहुत अच्छा रहा।

पिच को लेकर यशस्वी जायसवाल ने कहा कि चौथे दिन पिच में दरारें थीं। साथ ही सीम मूवमेंट भी था। ऐसे में बल्लेबाजी मुश्किल थी। व्हाइट बॉल से रेड बॉल गेम बिल्कुल अलग है। अलग सोच के साथ मैदान में उतरना पड़ता है।

अपने बल्लेबाजी का बारे में यशस्वी ने बताया कि मैं अपना गेम खेलने की कोशिश करता हूं। अपने शॉट्स खेलने की कोशिश करता हूं। जिस तरह से बुमराह ने गेंदबाजी की, वह देखना अविश्वसनीय था। उन्होंने पहली पारी में भी वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। इसका हिस्सा बनना अद्भुत है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

PM Modi: पीएम मोदी बोले- परिवारवाद ने किया कांग्रेस का नुकसान, अब दुकान बंद होने की आई नौबत

पीएम मोदी अपने संबोधन में सरकार के 10 साल के काम काज का ब्यौरा दे रहे हैं। वह देश के सामने बता रहे हैं कि बीते 10 साल में भारत के आम जनमानस की जिंदगी में सुधार लाने के लिए सरकार की तरफ कितने प्रयास किए गए। पीएम मोदी बहुत ही मंझे हुए राजनीतिज्ञ हैं। वह इस मौके का फायदा उठाकर चुनावी एजेंडा भी सेट कर रहे हैं। वह विपक्ष के आरोपों का जवाब भी दे रहे हैं। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखाई देगा। भाजपा अकेले 370 सीटें जीतेगी। वहीं एनडीए 400 पार सीटें जीतेगा।

पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण

पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं लंबे समय तक विपक्ष में रहने के विपक्ष के संकल्प की सराहना करता हूं। जिस तरह आप यहां (सरकार में) कई दशकों तक बैठे रहे, उसी तरह आप वहां (विपक्ष में) बैठने का संकल्प करते हैं। जनता जरूर आपको आशीर्वाद देगी।

कांग्रेस ने विपक्ष का हाल किया बुरा- पीएम मोदी

कांग्रेस को अच्छा विपक्ष बनने का अच्छा अवसर मिला था। उन्हें 10 साल का अवसर मिला था, लेकिन वह इसमें भी फेल हो गए। विपक्ष में कई तेजस्वी लोग हैं, लेकिन वह उनको दबाती है। उसको डर है कि अगर वह अच्छा दिखेंगे, तो किसी और की छवि दब सकती है।

विपक्ष छोड़ चुका है चुनाव लड़ने की हिम्मत- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि आपमें से कई लोग (विपक्ष) चुनाव लड़ने की हिम्मत भी खो चुके हैं। पिछली बार भी कुछ सीटें बदली थीं, मैंने सुना है कि कई लोग इस बार भी अपनी सीटें बदलने की सोच रहे हैं। यह भी सुना है कि कई लोग अब लोकसभा की बजाय राज्यसभा जाना चाहते हैं। वे स्थिति का आकलन कर अपनी राह तलाश रहे हैं।

कब तक समाज को बांटेगा विपक्ष- पीएम मोदी

विपक्षी सांसद ने राष्ट्रपति के अभिभाषण में अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं होने का मुद्दा उठाया तो पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हो सकता है कि आपके यहां मछुआरे अल्पसंख्यक नहीं हों, हो सकता है कि आपके यहां पशुपालक अल्पसंख्यक नहीं हों, हो सकता है कि किसान अल्पसंख्यक हों। आपके यहां महिलाएं अल्पसंख्यक नहीं हैं। आखिर आप लोगों को हो क्या गया है। कब तक विभाजन के बारे में सोचते रहोगे? कब तक समाज को बांटते रहोगे?

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान ताला लगाने की नौबत आ गई है।

भारत होगा तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि शासन के 10 साल के अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूं कि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और भारत के आगे बढ़ने की तेज गति को देखते हुए मैं विश्वास से कह सकता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। यह मोदी की गारंटी है।

नेहरू भारतीयों को कम अक्ल मानते थे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नेहरू 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि हिंदुस्तान में लोगों में ज्यादा काम करने की आदत नहीं है। हम उतना काम नहीं करते हैं, जितना रूस, चीन, जापान, अमेरिका वाले करते हैं। यह न समझिए कि वह कौमे कोई जादू से खुशहाल हुई है। वह कौमे मेहनत से व अपने से काम कर खुशहाल हुई हैं। नेहरू की सोच थी कि भारतीय आलसी व कम अक्ल के होते हैं। इंदिरा गांधी भी नेहरू की ही तरह सोचती थीं। उन्होंने 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि जब कोई शुभ काम पूरा होने को होता है, तो हम खुश हो जाते हैं। जब काम बिगड़ने को होता है, तो पूरा देश ही निराशा के भाव से भर जाता है।

गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए। शहरी गरीबों के लिए हमने 80 लाख पक्के घर बनाए। अगर ये कांग्रेस की गति से बनते तो, इस काम को करने में 100 साल लग जाते। तब तक पांच पीढ़ियां बीत चुकी होंगी।

कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं- पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा कि हमारे लक्ष्य कितने बड़े होते हैं, हमारे हौसले कितने बड़े होते हैं वह आज पूरी दुनिया देख रही है। हमारे उत्तर प्रदेश में कहावत कही जाती है कि ‘9 दिन चले ढाई कोस’ और यह कहावत पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को परिभाषित करती है। कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है।

भाजपा अकेले जीतेगी 370 सीटें- पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि देश में एक ऐसा मंदिर बना है, जो भारत की महान परंपरा को ऊर्जा देता है। अब चुनाव होने में 100-125 दिन ही बचे हैं। हमारा तीसरा कार्यकाल भी शुरू होने वाला है। ऐसे में पूरा देश कह रहा है कि अबकी बार 400 पार। अब तो खरगे जी भी कह रहे हैं कि अब की बार 400 पार। मैं आंकड़ों की बात नहीं करता हूं, लेकिन कह सकता हूं कि इस बार बीजेपी अकेले ही 370 सीटें जीतकर आएगी।

ओबीसी को बर्दाश्त नहीं कर सकती कांग्रेस- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और यूपीए सरकार ने ओबीसी के साथ न्याय नहीं किया। कुछ दिन पहले, कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 1970 में वह जब बिहार के सीएम बने, तो उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए क्या नहीं किया। कांग्रेस ओबीसी को बर्दाश्त नहीं कर सकती। वे गिनती करते रहते हैं कि सरकार में कितने ओबीसी हैं। क्या आप (कांग्रेस) यहां सबसे बड़े ओबीसी (नरेंद्र मोदी) को नहीं दिखता है।

पर्यटन क्षेत्र में अभुतपूर्व उछाल- पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा कि 10 वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में अभुतपूर्व उछाल आया है। सामान्य से सामान्य व्यक्ति को भी रोजगार देने वाला और स्वरोजगार की सबसे ज्यादा संभावनाओं वाला यह क्षेत्र है। 10 वर्ष में एयरपोर्ट दोगुने बढ़े हैं।

कांग्रेस ने सरकार में आकर मंहगाई बढ़ाई- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में महंगाई पर दो गाने सुपरहिट थे। एक ‘मेहंगाई मर गई’ और दूसरा ‘मेहंगाई डायन खाये जात है’। ये दोनों ही गाने कांग्रेस के शासन के दौरान आए थे। यूपीए के कार्यकाल में महंगाई दोहरे अंक में थी, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। उनकी सरकार का तर्क मंहगाई पर असंवेदनशील था। उन्होंने अपनी सरकार के दौरान कहा था कि आप महंगी आइसक्रीम खा सकते हैं। आप महंगाई का रोना क्यों रोते हैं? जब भी कांग्रेस सत्ता में आई, उसने महंगाई को बढ़ावा दिया।

MP Information: गैस फैलने से हुआ था धमाका, आग में झुलसा युवक, मौत के पांच माह बाद गेल कंपनी के उप महाप्रबंधक पर केस दर्ज

उसे एमजी अस्पताल ले जाया गया और यहां से इंदौर रेफर किया गया। बताया गया कि सीवरेज की लाइन के साथ ही गेल गैस की लाइन थी, जिसमें लीकेज हो गई थी। जब दोबारा वहीं पर सीवेज के धमाके से ढक्कन उड़े, तब लोगों द्वारा इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की गई थी।

By Paras Pandey

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 10:24 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 10:24 PM (IST)

MP News: गैस फैलने से हुआ था धमाका, आग में झुलसा युवक, मौत के पांच माह बाद गेल कंपनी के उप महाप्रबंधक पर केस दर्ज
गैस लीक से आग में झुलसने से हुई थी युवक की मौत

देवास, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। देवास के इटावा क्षेत्र स्थित महादेव नगर में घर में गैस फैलने के बाद धमाके के साथ आग लगने से झुलसे युवक सागर प्रजापति की मौत करीब पांच माह पूर्व हुई थी।

लंबी जांच के बाद गेल गैस कंपनी के उप महाप्रबंधक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना आठ सितंबर 2023 दोपहर की है। मामले में स्वजन ने कार्रवाई के लिए कलेक्टर के दरवाजे खटखटाए थे। तब जाकर विषय को गंभीरता से लिया गया और जांच दल गठित किया गया।

स्वजन का कहना है कि प्रकरण तो दर्ज किया है, परंतु अब हम आगे चाहते हैं कि कंपनी से मुआवजा दिया जाए। बेटे की कमी तो कोई पूरी नहीं कर सकता। सिविल लाइन थाने के टीआइ अजय चानना ने कहा कि सागर अपने घर पहुंचा था, तब उसकी पीठ जल गई।

उसे एमजी अस्पताल ले जाया गया और यहां से इंदौर रेफर किया गया। बताया गया कि सीवरेज की लाइन के साथ ही गेल गैस की लाइन थी, जिसमें लीकेज हो गई थी। जब दोबारा वहीं पर सीवेज के धमाके से ढक्कन उड़े, तब लोगों द्वारा इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की गई थी।

एसडीएम ने मौका मुआयना कर जांच की, जिसमें खोदाई करने पर पाया गया जो गेल गैस की लाइन थी, वो सीवरेज को भेदती हुई निकली थी। जब उसकी लाइन देखी गई तो वहीं से गेल गैस की लाइन में लीकेज थी।

यह रिपोर्ट एसडीएम ने सौंपी थी। शिकायतें होने के बाद एसडीएम ने मौके पर जांच कराई और पाया कि गेल गैस की लाइन सीवरेज की लाइन के अंदर से डाल दी गई थी और वह लीकेज थी।

इससे घर में गैस इकट्ठा होती रही। चूंकि घर बंद पड़ा था और गैस में कोई गंध नहीं थी। युवक ने जैसे ही घर में प्रवेश किया और जब उसने कोई अग्नि उत्पन्न करने वाली वस्तु का प्रयोग किया होगा, तभी घर में विस्फोट हो गया और युवक बुरी तरह से झुलस गया।

अब थाना सिविल लाइन ने एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर गेल गैस के देवास के उप महाप्रबंधक संजीव त्यागी के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

IND vs ENG 2nd Take a look at: Rohit Sharma ने बनाया नया रिकॉर्ड, MS Dhoni को भी छोड़ा पीछे

रोहित बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने एक बड़े रिकॉर्ड को छू लिया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर वह आगे निकल चुके हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 07:50 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 07:50 PM (IST)

IND vs ENG 2nd Test: Rohit Sharma ने बनाया नया रिकॉर्ड,  MS Dhoni को भी छोड़ा पीछे
Rohit Sharma ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

खेल डेस्क, इंदौर। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 106 रन से दूसरे टेस्ट मैच हरा दिया है। ऐसा कर भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया है। यह टेस्ट सीरीज पांच मैचों की है। विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम दूसरा टेस्ट मैच हुआ। भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत 396 रन बनाए। इंग्लैंड 396 रन का पीछा करते हुए 253 रन ही बना सकी। भारत को इंग्लैंड पर 143 सीटों की बढ़त मिल गई। भारत ने दूसरी पारी इंग्लैंड के खिलाफ 255 रन जड़ दिए। 399 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 292 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

रोहित बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने एक बड़े रिकॉर्ड को छू लिया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर वह आगे निकल चुके हैं।

धोनी को भी कर दिया पीछे

दरअसल, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हरा दिया। इस जीत के बाद रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। वह अब धोनी को पीछे कर भारत के जीते हुए इंटरनेशन मुकाबले में सबसे ज्यादा मैचों में हिस्सा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी भारत की तरफ से 295 जीते हुए मैचों का हिस्सा रहे थे। वहीं रोहित शर्मा इंग्लैंड की जीत के बाद 296 जीते हुए मैचों का हिस्सा बन चुके हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

UP Price range 2024: मायावती ने योगी सरकार के बजट पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- चुनाव में होगा फायदा

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज अपना बजट पेश किया। सरकार के बजट पर बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 06:20 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 06:20 PM (IST)

UP Budget 2024: मायावती ने योगी सरकार के बजट पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- चुनाव में होगा फायदा
मायावती की योगी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज अपना बजट पेश किया। सरकार के बजट पर बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बजट में चुनावी हित का पूरा ध्यान रखा गया है। यह जनकल्याण के लिए नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Mars Transit 2024: मंगल ग्रह ने मकर राशि में किया प्रवेश, किसी राशि को लाभ तो किसी पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

लाल ग्रह के नाम से प्रसिद्ध ऊर्जा के स्वामी माने जाने वाले मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रहेगा। जिनकी कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत हैं, वे पहले से ज्यादा दृढ़, ऊजार्वान और लक्ष्य के लिए प्रेरित दिखाई देंगे।

By Paras Pandey

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 05:53 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 05:53 PM (IST)

Mars Transit 2024: मंगल ग्रह ने मकर राशि में किया प्रवेश, किसी राशि को लाभ तो किसी पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन पर व्यापक प्रभाव डालता है।

भोपाल, (नवदुनिया प्रतिनिधि)। ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन पर व्यापक प्रभाव डालता है। ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित होता है। पांच फरवरी की रात को मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर लिया है।

लाल ग्रह के नाम से प्रसिद्ध ऊर्जा के स्वामी माने जाने वाले मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रहेगा। जिनकी कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत हैं, वे पहले से ज्यादा दृढ़, ऊजार्वान और लक्ष्य के लिए प्रेरित दिखाई देंगे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन देश के कुछ हिस्सों में राजनीतिक उथलपुथल के संकेत बने रहेंगे। कुछ राशियों को मंगल गोचर से बेहद लाभ हो सकता है, जबकि मिथुन, सिंह, कन्या व धनु राशियों पर इसके नकारात्मक प्रभाव आ सकते हैं।

इन राशियों के लिए अति शुभ

ज्योतिष जगदीश शर्मा ने बताया कि मंगल के मकर राशि में गोचर होने से मेष राशि की आय में बढ़ोतरी या फिर संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। मेहनत और लगन को देखते हुए कार्य स्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जिससे करियर और उज्जवल होगा। मंगल ग्रह का गोचर होने पर कर्क राशि के जातक अपनी आर्थिक योजनाओं को बेहतर से अंजाम देने में सक्षम हो पाएंगे।

लक्ष्य तय करने, बजट बनाने और वित्तीय स्थिरता हासिल करने के लिहाज से समय उपयुक्त रहेगा इस बारे में सोच-समझकर निर्णय लें। तुला राशि के लिए मंगल का गोचर करना अप्रत्याशित धन लाभ का योग बन रहा है।

अचानक कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है, जिससे पेशेवर जीवन को पंख लग जाएंगे। निरंतर मेहनत और प्रयासों की वजह से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

अभी धनु राशि में संचरण

मंगल ग्रह इस समय धनु राशि में विराजमान हैं। सोमवार को मंगल का मकर राशि में प्रवेश हो गया है। यह वर्ष 2024 में मंगल का पहला गोचर होगा।

मंगल का गोचर लगभग 40 दिन के बाद होता है। मंगल का यह गोचर पांच फरवरी, सोमवार को रात 9.56 बजे हुआ। 28 दिसंबर 2023 को धनु राशि में मंगल का गोचर हुआ था।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

VIDEO : बेन स्टोक्स की लापरवाही इंग्लैंड पर पड़ी भारी, अय्यर के थ्रो ने पलटा मैच

भारत ने विशाखापट्टनम में इंग्लैंड को 106 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह व यशस्वी जायसवाल की भूमिका बहुत बड़ी रही। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की लापरवाही इंग्लैंड पर भारी पड़ गई।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 03:46 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 03:46 PM (IST)

VIDEO : बेन स्टोक्स की लापरवाही इंग्लैंड पर पड़ी भारी, अय्यर के थ्रो ने पलटा मैच
बेन स्टॉक्स अपनी लापरवाही से हुए आउट।

खेल डेस्क, इंदौर। भारत ने विशाखापट्टनम में इंग्लैंड को 106 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह व यशस्वी जायसवाल की भूमिका बहुत बड़ी रही। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की लापरवाही इंग्लैंड पर भारी पड़ गई। दरअसल, बेन स्टोक्स ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर एक रन भागा। वह इस सोच में थे कि यह बहुत ही आसानी से हो जाएगा, लेकिन श्रेयस अय्यर ने डायरेक्ट हिट कर उनको फंसा दिया।

टेस्ट में रन आउट बहुत कम होते हैं, क्यों कि बॉल बहुत अधिक होती हैं। ऐसे में खिलाड़ी के ऊपर रन जल्दी बनाने का कोई दबाव नहीं होता है। यही वजह कि टेस्ट में खिलाड़ी का रन आउट होना किसी अपराध से कम नहीं होता है। बेन स्टोक्स की एक गलती की वजह से इंग्लैंड हार गई। बेन स्टोक्स ने 29 बॉलो में 11 रन बनाए। उनके आउट होते ही भारतीय टीम खुशी से झूम उठी, क्यों कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले ही मैच का रुख बदल सकते हैं।

इससे पहले 2016 में हुए थे रन आउट

बेन स्टोक्स पिच पर बहुत ही अच्छे से रन भागते हैं। वह बहुत ही कम रन आउट होते हैं। वह इससे पहले 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रन आउट हुए थे। यह मैच केपटाउन में हो रहा था। इस मैच में बेन स्टोक्स वन मैन शो थे। उन्होंने अकेले ही 258 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। उन्होंने दूसरी पारी में 26 रन बनाए थे। उसके बाद से ऐसा कोई मौका नहीं आया, जब वह रन आउट हो गए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Lakhpati Didi Scheme: जानें क्या है मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना, ऐसी महिलाओं को मिलेगा लाभ, ऐसे करें आवेदन

Lakhpati Didi Scheme: इस योजना में कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब बनाने के साथ ड्रोन संचालन और उनकी मरम्मत जैसी कई तरह की अन्य ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे महिलाएं स्वावलंबी बन सके।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 12:09 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 12:09 PM (IST)

Lakhpati Didi Scheme: जानें क्या है मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना, ऐसी महिलाओं को मिलेगा लाभ, ऐसे करें आवेदन
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की उम्र सीमा तय नहीं की गई है।

HighLights

  1. लखपति दीदी योजना देश में गरीब महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
  2. इस योजना के तहत अभी तक 2 करोड़ महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया है।
  3. अब इसका दायरा बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। हाल ही में अंतरिम बजट के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान Lakhpati Didi Scheme के बारे में विस्तार से उल्लेख किया था। उन्होंने बताया था कि देश में लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है और अब इस योजना का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। ऐसे में यदि आप भी Lakhpati Didi Scheme का लाभ लेना चाहती है तो यहां इस बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकती हैं।

जानें क्या है Lakhpati Didi Scheme

लखपति दीदी योजना देश में गरीब महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत अभी तक 2 करोड़ महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया है और अब इसका दायरा बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। इस योजना में कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब बनाने के साथ ड्रोन संचालन और उनकी मरम्मत जैसी कई तरह की अन्य ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे महिलाएं स्वावलंबी बन सके।

naidunia_image

किसी भी उम्र में कर सकती है अप्लाई

लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की उम्र सीमा तय नहीं की गई है। इस योजना के तहत किसी भी उम्र की महिला कौशल प्रशिक्षण ले सकती है। सभी भारतीय महिलाएं Lakhpati Didi Scheme का लाभ ले सकती है। इसके लिए महिलाओं को अपने राज्य के किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा।

महिलाएं ऐसे कर सकती है आवेदन

Lakhpati Didi Schem के तहत हितग्राही बनने के लिए महिलाओं को किसी ‘स्वयं सहायता समूह’ के साथ जुड़कर बिज़नेस प्लान तैयार करना होगा। इसके बाद स्वयं सहायता समूह के जरिए यह प्लान व आवेदन सरकार के पास भेजा जाता है। बिजनेस प्लान की समीक्षा के बाद यदि आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है तो Lakhpati Didi Scheme के तहत 5 लाख रुपए तक का इंटरेस्ट फ्री लोन दिया जाता है। इसके लिए महिलाओं को आधार कार्ड, पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ, इनकम सर्टिफिकेट, रजिस्टर मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो आदि जमा करने होंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Was molested on the age of 14, Bhoomi pednekar spoke about molestation, bhakshak | 14 की उम्र में भूमि पेडनेकर से हुई थी छेड़छाड़: एक्ट्रेस बोलीं- भीड़ में किसी ने गलत तरह छुआ था, आज तक नहीं भूली वो ट्रॉमा

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भूमि पेडनेकर जल्द ही ‘भक्षक’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान भूमि ने अपनी जिंदगी के कुछ पुराने किस्सों को शेयर किया। उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। वो ट्रॉमा इतना गहरा था कि भूमि आज दिन तक नहीं भुला पाईं।

भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में 'दम लगा के हइशा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।

भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में ‘दम लगा के हइशा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।

टीनएज में हुई छेड़छाड़ को कभी नहीं भूल पाईं भूमि
भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भक्षक’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक इंटरव्यू में भूमि ने बताया कि जब वे 14 साल की थीं, तब हैरेसमेंट का शिकार हुई थीं। उन्होंने कहा- मुझे बहुत अच्छे से याद है, ये उन दिनों की बात है जब बांद्रा में फेयर लगते थे। मैं शायद 14 साल की थी और अपने परिवार के साथ फेयर घूमने आई थी। मुझे पता था कि मेरे साथ जो हो रहा था, वो गलत था। ऐसा नहीं है कि मैं अनजान थी। मैं चल रही थी और कोई मेरे पीछे चुटकी काट रहा था। हालांकि, मैंने पीछे मुड़कर देखा, लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि यह किसने किया क्योंकि वहां बहुत भीड़ थी। कोई मुझे बार-बार गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। इस वजह से मैं बहुत परेशान हो रही थी। सोचिए मैं वहां अपने परिवार के साथ थी। बिल्डिंग के बच्चों का ग्रुप भी उस फेयर में मौजूद था। फिर भी ये सब हुआ।

मुझे अभी भी वो पूरा इंसिडेंट अच्छी तरह से याद है। उसका चुटकी काटना और मुझे पिंच करना मैं कभी नहीं भूल सकती हूं। ऐसा लगता है जैसे आपका शरीर ये सब कभी नहीं भुला सकता। ये ऐसे आघात हैं जिनसे आप कभी नहीं उबर सकते।

लोगों के अंदर ये एक बीमारी जैसा है
भूमि ने आगे कहा- कई बार तो आप ये भी नहीं समझ पाएंगे कि ये हरकत किसने की है, क्योंकि आप भीड़ के बीच में होते हैं। जब हम स्कूल में थे, जुहू में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर था। स्कूल के सामने नहीं, लेकिन उसी एरिया के आसपास ऑटो लेकर खड़ा रहता था। हम उस दौरान पैदल ही घर वापस जाते थे। वो ऑटो वाला हमारे सामने कुछ-कुछ हरकतें करता था। सच कहूं तो यह एक बीमारी की तरह है। इस तरह की घटनाओं का आप पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उस पल में, आप इतने स्तब्ध और सदमे में होते हैं कि आप समझ ही नहीं पाते कि क्या करना है। आप बहुत अपमानित महसूस करते हैं।

भूमि पिछले साल 'थैंक यू फॉर कमिंग' और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्मों में नजर आईं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं।

भूमि पिछले साल ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ और ‘द लेडी किलर’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं।

अपनी आने वाली फिल्म ‘भक्षक’ में भूमि एक जर्नलिस्ट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वो फिल्म में लड़कियों को यौन शोषण से बचाने की कोशिश कर रही हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर पुलकित हैं। 9 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में भूमि के साथ संजय मिश्रा और आदित्य श्रीवास्तव भी नजर आएंगे।

Indore Information: दिव्यांगों को निःशुल्क मिलेंगे जरूरी उपकरण, आज से जिले में लगेंगे हितग्राही चयन शिविर

Indore Information: जिला प्रशासन की पहल पर पांच स्थानों पर लगाएं जाएंगे शिविर।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 11:47 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 11:47 AM (IST)

Indore News: दिव्यांगों को निःशुल्क मिलेंगे जरूरी उपकरण, आज से जिले में लगेंगे हितग्राही चयन शिविर
दिव्यांगों को निःशुल्क मिलेंगे जरूरी उपकरण, आज से जिले में लगेंगे हितग्राही चयन शिविर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Indore Information। जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल शुरू करते हुए दिव्यांगों को विभिन्न जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। हितग्राही चयन के लिए सोमवार से जिले के अलग-अलग हिस्सों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में चयनित किए गए हितकारी को प्रशासन द्वारा मोटर ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध करा जाएंगे। शिविर में आने वाले हितग्राहियों का नाम और उनके दस्तावेजों की जांच का एक सूची तैयार की जाएगी। इसके आधार पर आवश्यकता अनुसार उपकरण उपलब्ध काराकार्यों को दिए जाएंगे।

naidunia_image
इंदौर जिले में दिव्यांगजनों को एडिप योजना के अंतर्गत मोट्रेट ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराये जाएंगे। उक्त सामग्री देने के लिए हितग्राहियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए इंदौर जिले में 5 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक 5 शिविर विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। यह शिविर 5 फरवरी को ग्राम पंचायत काजी पलासिया, 6 फरवरी को देपालपुर जनपद कार्यालय, 7 फरवरी को सांवेर जनपद कार्यालय, 8 फरवरी को जनपद कार्यालय महू तथा 9 फरवरी को इंदौर नगर के परदेशीपुरा स्थित समाज कल्याण परिसर में आयोजित किए जाएंगे।

दिव्यांगों को उक्त सामग्री प्राप्त करने के लिए अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, पहचान, निवास का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी एवं यूआईडी कार्ड लाकर पंजीयन कराना होगा। शिविर में चिन्हित दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार, उपकरण एडिप योजना के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के लिए हितग्राहियों के चयन के लिए यह शिविर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव