MS Dhoni Video: लकी फैन के साथ एमएस धोनी का वीडियो वायरल, बोला- मेरा दिन बनाने के लिए थैंक्यू

MS Dhoni Video: लकी फैन के साथ एमएस धोनी का वीडियो वायरल, बोला- मेरा दिन बनाने के लिए थैंक्यू

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। उनको इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 3 साल का समय हो गया है, लेकिन फैंस की दीवानगी उनके लिए कम नहीं हुई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 04 Feb 2024 05:56 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 04 Feb 2024 05:58 PM (IST)

एमएस धोनी का वीडियो वायरल।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। उनको इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 3 साल का समय हो गया है, लेकिन फैंस की दीवानगी उनके लिए कम नहीं हुई है। वह जहां जाते हैं, बड़ी तादाद में फैंस वहां पहुंच ही जाते हैं।

फैंस धोनी से टी-शर्ट, गाड़ी, डायरी, कार की सीट पर ओटोग्रॉफ मांगते रहते हैं। वह भी इनको कभी निराश नहीं करते हैं, लेकिन अभी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैंस धोनी से जूते पर ओटोग्रॉफ देने की रिक्वेस्ट कर रहा है। धोनी ने भी उनकी रिक्वेस्ट को पूरा किया। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

धोनी ने फैन के जूतों पर दिया ओटोग्रॉफ

एमएस धोनी के इस वायरल वीडियो में फैंस ने धोनी से नीले रंग के जूतों पर ओटोग्रॉफ देने को कहा। धोनी ने भी बड़े ही सहज भाव से उनकी इस रिक्वेस्ट को पूरा किया। अब सोशल मीडिया पर लोग उस फैन को बहुत ही लकी बता रहे हैं।

फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया धोनी के साथ फोटो

फैन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। उसने कैप्शन में लिखा कि मेरा दिन बनाने के लिए एमएस धोनी आपका बहुत ही धन्यवाद। आपने मेरे जूतों पर आटोग्रॉप दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन