लाल ग्रह के नाम से प्रसिद्ध ऊर्जा के स्वामी माने जाने वाले मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रहेगा। जिनकी कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत हैं, वे पहले से ज्यादा दृढ़, ऊजार्वान और लक्ष्य के लिए प्रेरित दिखाई देंगे।
By Paras Pandey
Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 05:53 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 05:53 PM (IST)
भोपाल, (नवदुनिया प्रतिनिधि)। ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन पर व्यापक प्रभाव डालता है। ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित होता है। पांच फरवरी की रात को मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर लिया है।
लाल ग्रह के नाम से प्रसिद्ध ऊर्जा के स्वामी माने जाने वाले मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रहेगा। जिनकी कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत हैं, वे पहले से ज्यादा दृढ़, ऊजार्वान और लक्ष्य के लिए प्रेरित दिखाई देंगे।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन देश के कुछ हिस्सों में राजनीतिक उथलपुथल के संकेत बने रहेंगे। कुछ राशियों को मंगल गोचर से बेहद लाभ हो सकता है, जबकि मिथुन, सिंह, कन्या व धनु राशियों पर इसके नकारात्मक प्रभाव आ सकते हैं।
इन राशियों के लिए अति शुभ
ज्योतिष जगदीश शर्मा ने बताया कि मंगल के मकर राशि में गोचर होने से मेष राशि की आय में बढ़ोतरी या फिर संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। मेहनत और लगन को देखते हुए कार्य स्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जिससे करियर और उज्जवल होगा। मंगल ग्रह का गोचर होने पर कर्क राशि के जातक अपनी आर्थिक योजनाओं को बेहतर से अंजाम देने में सक्षम हो पाएंगे।
लक्ष्य तय करने, बजट बनाने और वित्तीय स्थिरता हासिल करने के लिहाज से समय उपयुक्त रहेगा इस बारे में सोच-समझकर निर्णय लें। तुला राशि के लिए मंगल का गोचर करना अप्रत्याशित धन लाभ का योग बन रहा है।
अचानक कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है, जिससे पेशेवर जीवन को पंख लग जाएंगे। निरंतर मेहनत और प्रयासों की वजह से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
अभी धनु राशि में संचरण
मंगल ग्रह इस समय धनु राशि में विराजमान हैं। सोमवार को मंगल का मकर राशि में प्रवेश हो गया है। यह वर्ष 2024 में मंगल का पहला गोचर होगा।
मंगल का गोचर लगभग 40 दिन के बाद होता है। मंगल का यह गोचर पांच फरवरी, सोमवार को रात 9.56 बजे हुआ। 28 दिसंबर 2023 को धनु राशि में मंगल का गोचर हुआ था।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’