दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यहां क्राइम ब्रांच के अधिकारी आए थे। आज सुबह क्राइम ब्रांच के करीब छह अधिकारी मेरे घर आए।
By Anurag Mishra
Publish Date: Solar, 04 Feb 2024 04:36 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 04 Feb 2024 04:45 PM (IST)
एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यहां क्राइम ब्रांच के अधिकारी आए थे। आज सुबह क्राइम ब्रांच के करीब छह अधिकारी मेरे घर आए। उन्होंने 2-3 घंटे तक इंतजार किया और बार-बार अंदर-बाहर जाते रहे। वे क्राइम ब्रांच नोटिस देने आए थे और इसे सीधे मुझे सौंपना चाहते थे। हमें उन अधिकारियों पर दया ही आती है। वह जब पुलिस में आए होंगे, तब सोचा होगा कि देश के लिए कुछ करेंगे। उनके राजनीतिक आकाओं ने आज उन बेचारों को टीवी की प्राइम टाइम नौटंकी बनाकर छोड़ दिया है।
आज सुबह मेरे घर आकर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दो-तीन घंटे की नोटिस दी। अब यह नोटिस भी खुद बहुत अजीब है, क्यों कि इसमें कुछ नहीं है। ये नोटिस एफआई, समन नहीं है। अब क्राइम ब्रांच ने 48 घंटे की नौटंकी के बाद मुझे और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ये सिर्फ एक चिट्ठी भर दी है। इस चिट्ठी को दिखा ऐसे रहे थे कि यह कितनी ही महत्वपूर्ण, जिसे सीएम केजरीवाल और मुझे व्यक्तिगत तौर पर ही देनी थी।
क्राइम ब्रांच को जानता है कौन तोड़ना चाहता है विधायक
#WATCH | On Crime Department officers at her residence, Delhi Minister and AAP chief Atishi says, “The individuals who got here to take break Eknath Shinde and 11 different MLAs are the identical individuals who got here to interrupt away AAP MLAs…I need to inform the heads of the Crime Department that you simply already… pic.twitter.com/GoAcga9EIH
— ANI (@ANI) February 4, 2024
उन्होंने कहा कि जो लोग एकनाथ शिंदे और 11 अन्य विधायकों को तोड़ने आए थे, वे वही लोग हैं जो आप विधायकों को तोड़ने आए थे। मैं क्राइम ब्रांच के प्रमुखों को बताना चाहती हूं कि आप पहले से ही उन लोगों को जानते हैं, जो तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
- ABOUT THE AUTHOR
अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन …