कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उनकी ही पार्टी के नेता विरोध कर रहे हैं। दरअसल, खरगे ने एक सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं की तुलना कुत्ते से की थी।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 04:16 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 04:16 PM (IST)
HighLights
- आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की मल्लिकार्जुन खरगे की आलोचना।
- बागी तेवर दिखा रहे हैं प्रमोद कृष्णम।
- पार्टी कार्यकर्ता की तुलना मल्लिकार्जुन खरगे ने कुत्ते से की थी।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उनकी ही पार्टी के नेता विरोध कर रहे हैं। दरअसल, खरगे ने एक सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं की तुलना कुत्ते से की थी। उसके बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनकी आलोचना कर कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता कुत्ता नहीं होता है। वह कर्मठ व कर्मवीर होता है।
प्रमोद कृष्णम ने मल्लिकार्जुन खरगे पर साधा निशाना
प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर उनकी आलोचना की। उन्होंने लिखा कि कार्यकर्ता कुत्ता नहीं होता है। वह कर्मठ और कर्मवीर होता है। माननीय अध्यक्ष जी यह बात कड़वी जरूर है, लेकिन सच है।
बगावती तेवर अपनाए हुए हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम
कार्यकर्ता “कुत्ता”
नहीं होता, कर्मठ और “कर्मवीर”
होता है माननीय अध्यक्ष जी, बात “कड़वी”
ज़रूर है लेकिन सच है.@kharge @RahulGandhi @priyankagandhi pic.twitter.com/ARCCkXLDj3
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) February 5, 2024
कांग्रेस ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया था। आचार्य प्रमोद कृष्णम तभी से बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। वह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसके बाद अभी कुछ ही दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि पीएम मोदी पर दिव्य शक्तियों का आशीर्वाद है।
- ABOUT THE AUTHOR
अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन …