चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने पीठासीन अधिकारी के वीडियो को देखकर कहा कि यह लोकतंत्र का मजाक है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 05:08 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 05:08 PM (IST)
एएनआई, चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट की शरण में चली गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने सुनावाई कर सख्त टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने पीठासीन अधिकारी के वीडियो को देखकर कहा कि यह लोकतंत्र का मजाक है।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवीई चंद्रचूड़ ने वीडियो देखकर निर्वाचन अधिकारी की नीयत पर सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी आखिर कैसे मतपत्र को खारिज कर सकता है। यह लोकतंत्र की हत्या है। ऐसे अधिकारी पर तो मुकदमा चलना चाहिए।
नगर निगम के काम पर लगी रोक
चंडीगढ़ नगर निगम की 7 फरवरी को बैठक है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बैठक पर अनिश्चितकालीन तक के लिए रोक लगा दी है। इसका मतलब यह हुआ कि नगर निगम के नए मेयर मनोज सोनकर हाल-फिलहाल में कोई काम नहीं कर पाएंगे।
- ABOUT THE AUTHOR
अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन …