भोपाल शहर में रविवार 04 फरवरी को ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं।
By Ravindra Soni
Publish Date: Solar, 04 Feb 2024 07:41 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 04 Feb 2024 07:41 AM (IST)
HighLights
- रवींद्र भवन में नाटक कैक्टस फ्लावर्स और एलबीटी सभागार में ‘कहन कबीर’ का मंचन किया जाएगा।
- हिंदी भवन में यादें शफ्क तनवीर मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन।
- शाम मस्तानी संगीत संध्या का आयोजन छह नंबर स्टाप स्थित आनंद धाम आश्रम में किया जाएगा।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। रविवार 04 फरवरी को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
चित्र प्रदर्शनी – मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड चित्रकार संतू तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया । प्रदर्शनी को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।
माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मावन संग्रहालय के वीथि संकुल में माह का प्रादर्श के रूप में टेराकोटा पात्र पर चित्रित मनसा घट को प्रदर्शित किया गया है। बंगाली लोक कला के इस शानदार नमूने का अवलोकन सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक किया जा सकता है।
श्रीराम कथा- श्यामला हिल्स पर स्थित मानस भवन में कीर्तिपुरुष पंडित रमाकांत दुबे की स्मृति में पंच दिवसीय प्रवचन श्रृंखला के चौथे दिन दीदी भक्तिप्रभा श्रीराम कथा सुनाएंगी। समय दोपहर दो बजे से है।
मुशायरा – हिंदी भवन के नरेश मेहता कक्ष में प्रभात साहित्य परिषद द्वारा यादें शफ्क तनवीर मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से आरंभ होगा।
सैन्य फिल्म प्रदर्शन – शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर शाम पांच बजे से सैन्य फिल्म ‘वैलार इन द स्काइज’ दिखाई जाएगी। यह फिल्म सन् 1968 के युद्ध में वायुसेना की सेवा पर आधारित है। फिल्म्स डिवीजन आफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन एनआर बत्रा ने किया है।
नाटक मंचन – भोपाल थियेटर्स की नई प्रस्तुति नाटक ‘कैक्टस फ्लावर्स’ का मंचन रवींद्र भवन में किया जाएगा। नाटक के निर्देशक राजीव वर्मा हैं। प्रस्तुति का समय शाम सात बजे से है।
नाट्य समारोह – रंगश्री लिटिल बैले ट्रुप (एलबीटी) में चार फरवरी से बंसी कौल और फरीद बज्मी को समर्पित दो दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पहले दिन राजेश जोशी के लिखे नाटक ‘कहन कबीर’ का मंचन किया जाएगा। समय – शाम सात बजे से।
संगीत संध्या – मधुर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शाम मस्तानी संगीत संध्या का आयोजन छह नंबर स्टाप स्थित आनंद धाम आश्रम में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक होगा।





.jpg)
