Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार और मनारा के बीच दिखी क्यूट केमिस्ट्री, चंडीगढ़ से वायरल हुई तस्वीर

Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार और मनारा के बीच दिखी क्यूट केमिस्ट्री, चंडीगढ़ से वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में दोनों क्लोज फोटो क्लिक कराते नजर आ रहे हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Solar, 04 Feb 2024 12:31 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 04 Feb 2024 12:31 PM (IST)

Mannara Chopra Abhishek Kumar challenge

HighLights

  1. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
  2. शो के खत्म होने के बाद अब अभिषेक और मनारा पहली बार मिले हैं।
  3. दोनों जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बाॅस 17 खत्म हो चुका है। इस शो को मुनव्वर फारूकी ने जीता है। वहीं, शो के फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार और सेकंड रनर अप मनारा चोपड़ा रही हैं। शो के खत्म होने के बाद अब अभिषेक और मनारा पहली बार मिले हैं। दोनों चंडीगढ़ में साथ दिखाई दिए हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अब फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद दोनों जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं।

नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे अभिषेक-मनारा

दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में दोनों क्लोज फोटो क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मनारा अभिषेक की बाहों में दिख रही हैं। वहीं, एक और फोटो में दोनों सड़क किनारे बातें करते दिख रहे हैं। तस्वीरों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि दोनों जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाले हैं। इस दौना मनारा डेनिम जींस, व्हाइट शर्ट और ब्लैक हाफ स्वेटर में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, अभिषेक भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं।

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

दोनों की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे तरह-तरह के कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “दोनों को साथ देख मैं बहुत खुश हूं।” वहीं, एक और ने लिखा, “दोनों एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। इस टाॅप 2 फेवरेट्स।” बता दें कि सलमान खान के रियलिटी शो बिग बाॅस 17 में मनारा और अभिषेक का रिश्ता काफी खट्टा-मीठा रहा है। दोनों की दोस्ती और दुश्मनी देखने को मिली है। अभिषेक ने कई बार मुनव्वर और मनारा का नाम जोड़कर एक्ट्रेस के मजे लिए हैं। लेकिन फिनाले वीक में दोनों के बीच एक अच्छा बाॅन्ड देखने को मिला।

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन