Shamita Shetty turns 45, Shamita shetty, shilpa shetty, raj kundra, mom, bastian restaurant, celebrated birthday | 45 साल की हुईं शमिता शेट्टी: परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, जीजू राज कुंद्रा बोले- साली का बर्थडे है

Shamita Shetty turns 45, Shamita shetty, shilpa shetty, raj kundra, mom, bastian restaurant, celebrated birthday | 45 साल की हुईं शमिता शेट्टी: परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, जीजू राज कुंद्रा बोले- साली का बर्थडे है

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात शमिता शेट्टी ने अपना 45वां जन्मदिन मनाया। शमिता बहन शिल्पा शेट्टी, जीजू राज कुंद्रा और मां के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखीं।

शमिता ने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया
शमिता शेट्टी पिंक ट्यूब ड्रेस में ‘बास्टियन रेस्टोरेंट’ पहुंचीं। वे अपनी मां और जीजू राज कुंद्रा के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। ‘बास्टियन रेस्टोरेंट’ मुंबई के बांद्रा वेस्ट में लोकेटेड है, जहां अक्सर बी-टाउन सेलेब्स नजर आते हैं। ये रेस्टोरेंट शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का है। शमिता शेट्टी ने मां और जीजू के साथ पैपराजी को पोज दिया। पोज देते वक्त राज ने पैपराजी से कहा- अरे हैप्पी बर्थडे तो बोल दो। साली का बर्थडे है।

बाद में शिल्पा शेट्टी भी रेस्टोरेंट जाते नजर आईं। शिल्पा वहां एक्ट्रेस आकांक्षा मल्होत्रा के साथ दिखाई दीं। जहां शिल्पा ने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं आकांक्षा ग्रीन गाउन में नजर आईं।

शमिता शेट्टी मां और राज कुंद्रा के साथ।

शमिता शेट्टी मां और राज कुंद्रा के साथ।

शिल्पा शेट्टी और आकांक्षा मल्होत्रा।

शिल्पा शेट्टी और आकांक्षा मल्होत्रा।

शमिता ने केक कट करने का वीडियो शेयर किया
शमिता शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केक कट करते हुए वीडियो पोस्ट किया। वीडियो की शुरुआत में वे अपनी मां, बहन और दोस्तों के साथ स्टैचू बनी नजर आती हैं, फिर म्यूजिक पर केक कट करने लगती हैं। शमिता सबसे पहले केक अपनी मां को खिलाते दिखाई देती हैं। उन्होंने कैप्शन में जीजू राज कुंद्रा को टैग करते हुए लिखा- ये आपका कॉन्सेप्ट था, वास्तव में आपके कॉन्सेप्ट सबसे बेस्ट होते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने बहन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
शिल्पा ने शमिता के बर्थडे पर एक वीडियो पोस्ट की। वीडियो में शमिता क्लब में डीजे के बगल में खड़ी हेडफोन लगाए डांस करती नजर आ रही हैं। फिर आगे शिल्पा ने बहन के साथ कुछ फोटोज भी लगाए।

शिल्पा ने कैप्शन लिखा- भगवान करे गार्डनिंग के प्रति आपका जुनून जारी रहे। आपके लगाए हुए फूल हमेशा खिलते रहें और खूबसूरत तितलियों से भरे रहें जिनका आप पीछा कर सकें। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं टुंकी। आपको हंसी, सरप्राइज, अच्छे स्वास्थ्य और थोड़ी शरारतों से भरे साल की शुभकामनाएं।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन