Poonam Pandey Dying Controversy Replace | Poonam Pandey Cervical Most cancers | जिंदा हैं पूनम पांडे, पब्लिसिटी स्टंट थी डेथ न्यूज: लाइव आकर बताया सच, कैंसर अवेयरनेस के लिए किया था ऐसा

Poonam Pandey Dying Controversy Replace | Poonam Pandey Cervical Most cancers | जिंदा हैं पूनम पांडे, पब्लिसिटी स्टंट थी डेथ न्यूज: लाइव आकर बताया सच, कैंसर अवेयरनेस के लिए किया था ऐसा

3 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

पूनम पांडे जिंदा हैं। एक्ट्रेस ने शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। पूनम ने कहा उन्होंने कैंसर अवेयरनेस फैलाने के लिए यह पब्लिसिटी स्टंट किया था। पूनम ने एक और वीडियो शेयर करते हुए सभी से माफी भी मांगी है।

दैनिक भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक पूनम कल यानी रविवार सुबह 10 बजे लाइव आकर यह जानकारी देना चाहती थीं पर अपने निधन की खबर पर लोगों को परेशान और कन्फ्यूज होते देख उन्होंने आज ही वीडियो शेयर करने का फैसला किया। सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस इस वक्त लोनावला में हैं।

पूनम ने एक और वीडियो शेयर करते हुए सभी से माफी भी मांगी है।

पूनम ने एक और वीडियो शेयर करते हुए सभी से माफी भी मांगी है।

इससे पहले शुक्रवार सुबह 32 साल की मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई थी। पूनम की मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई गई थी। उनकी टीम ने ही मौत की जानकारी दी पर कोई भी इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं दे पा रहा था।

ऐसे में दैनिक भास्कर ने इसकी पड़ताल की और पूनम से जुड़े कई लोगों से बात की। पड़ताल में सामने आया पूनम के दोस्त, परिवार, नौकर, ड्राइवर और बॉडीगार्ड किसी को भी न तो उनकी बीमारी की कोई खबर थी और ना ही मौत की।

केआरके समेत कई सेलेब्स को था शक
हालांकि, कई ऐसे सेलेब्स भी थे जो पूनम की मौत की खबर को सच मानने को तैयार नहीं थे। इसमें राहुल वैद्य, केआरके और संभावना सेठ जैसे लोगों का नाम शामिल है। एक तरफ जहां राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘क्या मैं अकेला ही ऐसा हूं जो सोचता है कि पूनम मरी नहीं हैं..’ वहीं केआरके का कहना था कि ये पूरी तरह से पूनम का पब्लिसिटी स्टंट है।

दोस्त, परिवार, नौकर किसी को न बीमारी की खबर, न मौत की

  • सुबह 11 बजे: मौत की खबर आने के तुरंत बाद हमने पूनम के करीबी दोस्त नितिन मिरानी से बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुबह से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है। उनके ड्राइवर ने बताया कि दो दिन पहले तक मैडम ठीक थीं। वो शूटिंग में बिजी थीं। बहन का फोन भी ऑफ है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हुआ है। लग रहा है कि उनका इंस्टाग्राम हैक हुआ है।’
  • सुबह 11.40 बजे: हमने पूनम की PR टीम की मेंबर पारूल चावला से बात की। उन्होंने मौत की खबर की पुष्टि की।
  • दोपहर 12 बजे: अपने आप को पूनम की मैनेजर बताने वाली एक महिला निकिता शर्मा ने प्रेस नोट जारी किया। इस प्रेस नोट में बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से पूनम अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस प्रेस नोट में यह भी लिखा था कि हमें सर्वाइकल कैंसर को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस प्रेस नोट में एक फोन नंबर भी लिखा हुआ था। जब हमने उस नंबर पर कॉल किया तो वो फेक निकला। जिस आदमी ने कॉल उठाया वो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसने कहा कि उसका पूनम पांडे से कोई ताल्लुक नहीं है। सुबह से उसके पास सैकड़ों कॉल्स आ चुके हैं।
  • प्रेस रिलीज के बाद हमने पूनम की PR टीम से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की। जवाब में उन्होंने एक मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, ‘हमें सुबह-सुबह पूनम की मौत की खबर उनके परिवार वालों से मिली। हम उनकी फैमिली से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आ रहा है। अभी तक बस इतना पता चला है कि उनकी बॉडी कानपुर में है।’
पूनम पांडे 2011 में सबसे पहले चर्चा में आई थीं। पूनम ने कहा था कि अगर इंडिया वर्ल्ड कप जीत गई तो वो न्यूड हो जाएंगीं। इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूनम के नाम की काफी चर्चा हुई थी।

पूनम पांडे 2011 में सबसे पहले चर्चा में आई थीं। पूनम ने कहा था कि अगर इंडिया वर्ल्ड कप जीत गई तो वो न्यूड हो जाएंगीं। इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूनम के नाम की काफी चर्चा हुई थी।

पूनम की टीम बोली- बॉडी कानपुर में, वहां कोई नहीं मिला
हमने मामले की जानकारी लेने के लिए कानपुर में मौजूद अपने रिपोर्टर से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि कानपुर में पूनम पांडे नाम की किसी महिला की बॉडी आज के डेट में नहीं आई है। वो वहां के रीजेंसी कैंसर हॉस्पिटल तक भी पहुंचे थे, लेकिन वहां से कोई सूचना नहीं मिली।

  • दोपहर 2 बजे: सूचना मिली कि कल्याणपुर में उनका घर है। भास्कर रिपोर्टर उस लोकेशन पर भी गया, लेकिन वो जानकारी भी गलत निकली।
  • दोपहर 3 बजे: मुंबई मे मौजूद हमारी टीम ने पूनम की बहन श्रद्धा से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने भी फोन नहीं उठाया।
  • इसके बाद हमने पूनम के ड्राइवर महबूब से बात की। महबूब ने कहा, ‘दो दिन पहले तक मैडम बिल्कुल ठीक और स्वस्थ थीं। उन्होंने हमें दो दिन की छुट्टी पर भेज दिया था। आज सुबह उनके बॉडीगार्ड आमीन का मेरे पास कॉल आया। उसने कहा कि जाकर मैडम के घर देखो, आखिर हुआ क्या है।’ महबूब ने कहा कि वो 30 जनवरी को पूनम से मिले थे।
  • इसी बीच पूनम का कुछ दिन पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं, ‘काफी दिनों से मैंने कोई सरप्राइज नहीं दिया है। मैं जल्द ही कुछ बड़ा सरप्राइज देने वाली हूं।’ सोशल मीडिया पर भी लोगों का एक धड़ा यही कह रहा है कि हो सकता है कि यह पूनम का कोई पब्लिसिटी स्टंट है। 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर अवेयरनेस डे है। यह भी कहा जा रहा है कि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने ऐसा किया है।

पूनम के घर पहुंचा भास्कर, सिक्योरिटी गार्ड ने कहा- पूनम का कुछ अता-पता नहीं
भास्कर की टीम मुंबई के अंधेरी वेस्ट में मिल्लत नगर स्थित पूनम के घर पहुंची। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि 30 तारीख को ही उसने आखिरी बार पूनम को देखा था। गार्ड ने बताया कि पूनम यहां अपने पेट डॉग के साथ अकेले रहती थीं।