MP Sports activities Information: कप्तान सौम्या तिवारी ने अनुष्का के साथ मिलकर दूसरे विकेट की लिए 90 रन की। अनुष्का शर्मा ने 63 रन, संस्कृति गुप्ता ने 25 व आयुषी शुक्ला ने 17 रनों का योगदान दिया।
By Lalit Katariya
Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 05:58 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 05:58 PM (IST)
HighLights
- अंडर 23 महिला एक दिवसीय लीग नेशनल टूर्नामेंट
- सौम्या तिवारी ने 142 गेंदों का सामना कर 103 रनों की पारी खेली
- इस दौरान सौम्या तिवारी ने 13 दर्शनीय चौके जमाए
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कप्तान सौम्या तिवारी की धमाकेदार शतकीय पारी 103 रन की मदद से मप्र ने असम को अंडर 23 महिला एक दिवसीय लीग नेशनल टूर्नामेंट में 154 रन से हराया। इस जीत के साथ मप्र अपने ग्रुप मे टाप पर पहुच गया है। मध्य प्रदेश का अगला मुकाबला केरल से पांच फरवरी को होगा।
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई क्रिकेट मैदान पर असम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
मध्य प्रदेश ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 237 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें कप्तान सौम्या तिवारी ने 142 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 103 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 दर्शनीय चौके जमाए। कप्तान सौम्या तिवारी ने अनुष्का के साथ मिलकर दूसरे विकेट की लिए 90 रन की। अनुष्का शर्मा ने 63 रन, संस्कृति गुप्ता ने 25 व आयुषी शुक्ला ने 17 रनों का योगदान दिया। असम की अनामिका बोरी, रीमा पेगु व रश्मि डे ने एक एक विकेट लिए। जवाब में असम की पूरी अीम मात्र 80 रनों पर सिमट गई। इसमें गायत्री ने 34 रन, अनामिका बोरी ने 12 व फ्लोरिना ताए ने 11 रनों की पारी खेली। मप्र की वैष्ण्वी शर्मा ने चार, सूचि उपाध्याय ने दो, संस्कृति गुप्ता प क्रांति गौड़ ने एक एक विकेट लिए।