Hemant Soren Jharkhand Information: हेमंत सोरेन को पहले ही गिरफ्तारी का डर सता रहा था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर एक कविता पोस्ट की और संदेश किया कि वे डरने वाले नहीं हैं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 07:51 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 03:18 PM (IST)
HighLights
- भ्रष्टाचार के तीन मामलों में ईडी की कार्रवाई
- 15 दिन की रिमांड मांगी जाएगी
- पूरे झारखंड में सुरक्षा बढ़ाई गई
एजेंसी, रांची (Hemant Soren Jharkhand Information)। जमीन और खनन घोटाले के आरोपी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने रांची स्थित सीएम आवास में 8 घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।
इस बीच, झारखंड की राजनीति के लिए गुरुवार का दिन अहम होने जा रहा है। आज जहां झारखंड बंद का आह्वान किया गया है, वहीं ईडी हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करके अधिकतम 15 दिन की रिमांड मांगेगी।
Hemant Soren Jharkhand Information Learn Newest Updates
हॉर्स ट्रेडिंग पर एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, ऐसे कई विधायक हैं जो सॉफ्ट टारगेट हो सकते हैं। सुरक्षा कारणों से हमने अपने विधायकों को सुरक्षित स्थान पर रखा है।
#WATCH | Replying to a query on horse buying and selling, Congress celebration’s incharge for Jharkhand, Ghulam Ahmad Mir says, “…there are various MLAs who might be smooth targets…For security causes, we have now stored our MLAs in a protected place…” pic.twitter.com/qgWZvAQpY6
— ANI (@ANI) February 1, 2024
राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर झारखंड कांग्रेस की नेता शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, हमारे पास पूर्ण बहुमत है, तो राज्यपाल हमें क्यों नहीं बुला रहे हैं?
#WATCH | On the present political scenario within the state, Jharkhand Congress chief Shilpi Neha Tirkey says, “We’ve full majority, so why is the Governor not calling us?” pic.twitter.com/c0o5WQ29hf
— ANI (@ANI) February 1, 2024
झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बदली परिस्थिति में सत्ता पक्ष अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने में जुटा है। राज्यपाल ने अभी महागठबंधन के नए नेता चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। वह शपथग्रहण का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच रांची में जमा सभी विधायकों को हैदराबाद ले जाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर दिल्ली से रांची के लिए दो विशेष प्लेन मंगाए जा रहे हैं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से विमान उड़ान नहीं भर सका है।
हेमंत सोरेन को पहले ही गिरफ्तारी का डर सता रहा था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर एक कविता पोस्ट की और संदेश किया कि वे डरने वाले नहीं हैं।
इस बीच, चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वर्तमान में चंपई झारखंड के कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री हैं। इससे पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा था।
कल्पना सोरेन क्यों नहीं बन सकी मुख्यमंत्री
- परिवार में ही कल्पना के विरोध की आवाज उठ रही थी
- कल्पना अभी विधायक नहीं हैं, उपचुनाव कराने में परेशानी आती।
- ABOUT THE AUTHOR
करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …