INDIA Alliance: वामदलों से समझौते को राजी नहीं ममता बनर्जी, बताया दिल्ली में कैसे बन सकती है विपक्ष की सरकार

INDIA Alliance: वामदलों से समझौते को राजी नहीं ममता बनर्जी, बताया दिल्ली में कैसे बन सकती है विपक्ष की सरकार

INDIA Alliance: ममता बनर्जी ने दावा किया कि यदि समान विचारधारा वाले दल साथ आए, तो दिल्ली में बैठी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना संभल है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 10:23 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 10:23 AM (IST)

ममता बनर्जी का यह बयान कांग्रेस के लिए एक और झटका है।

HighLights

  1. सीपीएम के खिलाफ ममता बनर्जी का बड़ा हमला
  2. बंगाल में गठबंधन की संभावनाएं और कमजोर हुईं
  3. कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, पार्टी राहुल की यात्रा में बिजी

एजेंसी, कोलकाता/नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन (INDIA Bloc) में लगातार दरार पड़ रही है। ताजा खबर यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने वाम दलों (CPM) के साथ चुनावी गठबंधन करने से इनकार कर दिया है।

ममता ने कहा, ‘मैं सीपीएम के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार नहीं हूं, जिसने लाखों लोगों की जान ले ली है। लोगों के घरों को नष्ट कर दिया।’

भाजपा और नरेंद्र मोदी का सामने करने के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन के लिए ममता का यह बयान एक और झटका है। दीदी पहले ही एलान कर चुकी है कि उनकी पार्टी बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

…तो कैसे बनेगी केंद्र में विपक्ष की सरकार

ममता बनर्जी ने दावा किया कि यदि समान विचारधारा वाले दल साथ आए, तो दिल्ली में बैठी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना संभल है।

‘अगर आप मेरा समर्थन करते हैं तो मैं वादा करती हूं कि हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे। चुनाव के बाद हम क्षेत्रीय दलों के साथ सरकार बनाएंगे। हम सच्चाई से लड़ेंगे। ‘सत्यम शिवम सुंदरम’। – ममता बनर्जी

अब क्या करेगी कांग्रेस

ममता बनर्जी का यह रुख कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के कारण ही क्षेत्रीय दल नाराज हो रहे हैं। नीतीश कुमार भी सीटों के बंटवारे पर जल्दी फैसला करने को कह रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने एक नहीं सुनी। आखिरकार उन्होंने पलटी मार ली।

उत्तर प्रदेश में भी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आम आदमी पार्टी भी पंजाब में कांग्रेस के लिए एक सीट छोड़ने को तैयार नहीं है।

naidunia_image

हालांकि इन सबके बाद भी कांग्रेस नेता कर रहे हैं कि वे बीच का रास्ता निकाल लेंगे। वैसे अभी पूरी की पूरी कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लगी है। जबकि इधर इंडिया गठबंधन लगातार कमजोर होता जा रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन