Delhi LIVE: प्रदर्शन में शामिल होंगे, लेकिन ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, जानिए आगे क्या होगा

Delhi LIVE: प्रदर्शन में शामिल होंगे, लेकिन ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, जानिए आगे क्या होगा

Delhi LIVE: पांचवें समन के बाद भी पेश होने से अरविंद केजरीवाल के इनकार करने के बाद ईडी के सामने एक और समन जारी करने का विकल्प है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 09:46 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 09:46 AM (IST)

भाजपा औऱ आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में आज अलर्ट है।

HighLights

  1. दिल्ली शराब घोटाले में जारी हुआ था पांचवां समन
  2. आम आदमी पार्टी ने समन को बताया गैरकानूनी
  3. दिल्ली में आज भाजपा और आप का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने केजरीवाल को पांचवां समन पेश किया था।

आम आदमी पार्टी की ओर से ईडी को भेजे गए जवाब में कहा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी द्वारा जारी किया गया समन गैर-कानूनी है। ईडी जब कानूनी रूप से सही समन जारी करेगी, तो केजरीवाल जरूर पेश होंगे्।

अपने जवाब में आम आदमी पार्टी ने यह आरोप भी लगाया है कि केजरीवाल को परेशान करने के लिए भाजपा और केंद्र सरकार के इशारों पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। पार्टी को डर है कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है।

आगे क्या होगा, क्या केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी ईडी

  • पांचवें समन के बाद भी पेश होने से अरविंद केजरीवाल के इनकार करने के बाद ईडी के सामने एक और समन जारी करने का विकल्प है।
  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी 10 समन जारी किए गए थे। इसके बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया गया।
  • वहीं ईडी के पास कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का विकल्प भी खुला है। यही काम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी भी कर सकते हैं।
  • दिल्ली में आज BJP vs AAP

    इस बीच, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने है। केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होंगे, लेकिन चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए वे भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे।

    वहीं भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी के आरोपों के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाई है। इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    admin

    admin

    अपनी टिप्पणी दे

    हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन