Climate Replace: मनाली और गुलमर्ग में भारी बर्फबारी, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

Climate Replace: मनाली और गुलमर्ग में भारी बर्फबारी, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

Climate Replace मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में काफी व्यापक बारिश और बर्फबारी हुई।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 07:44 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 08:48 AM (IST)

3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचने की संभावना है।

HighLights

  1. उत्तर भारत में जारी बर्फबारी के कारण दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज किया है।
  2. राष्ट्रीय राजधानी में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लेते देखे गए हैं।
  3. पश्चिमी विक्षोभ के चलते जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत पर चल रही है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर हिमपात के चलते तापमान में गिरावट दर्ज किया है। समाचार एजेंसी ANI ने मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश के मनाली में काफी बर्फबारी हो रही है। राजधानी शिमला सहित कई आंतरिक अंचलों में चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई दिखी। कड़ाके की सर्दी के कारण यहां भी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

मध्य प्रदेश में हल्की ओलावृष्टि की संभावना

IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने जानकारी दी है कि पिछले 4-5 दिनों की बात करें तो पर्वतीय इलाकों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश) में पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिल सकता है। रविवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ असर करेगा, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश होगी। 3 फरवरी और 4 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की ओलावृष्टि की भी संभावना है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में जारी बर्फबारी के कारण दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज किया है। राष्ट्रीय राजधानी में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लेते देखे गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत पर चल रही है। इसका प्रभाव पूर्वी असम और आसपास के इलाकों तक देखा जा सकता है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचने की संभावना है।

24 घंटे में इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में काफी व्यापक बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है।

इन राज्यों में घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं उत्तर पूर्वी भारत की बात की जाए तो अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन