प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंच चुके हैं। आज उनका उड़ीसा के बाद असम दौरा भी था। उनका शनिवाह को गुवाहाटी हवाईअड्डे पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया व सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वागत किया।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 07:52 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 10:43 PM (IST)
एएनआई, गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंच चुके हैं। आज उनका उड़ीसा के बाद असम दौरा भी था। उनका शनिवाह को गुवाहाटी हवाईअड्डे पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया व सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वागत किया।
पीएम मोदी गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां पहले से ही उनका स्वागत करने लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, राज्य के मंत्रियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। वह यहां से सीधे कोइनाधोरा राज्य अतिथि गृह पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक ली। नेताओं से पार्टी से जुड़े मुद्दे पर विचार विमर्श किया।
पीएम मोदी के स्वागत में जले एक लाख दीपक
1000’s assemble in Khanapara to light up 1,00,000 diyas, welcoming and celebrating the arrival of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji in Assam.
The joyous celebration captures the spirit of #PMModiInAssam with splendid visuals. pic.twitter.com/R8Yb2CWx95
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 3, 2024
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पीएम मोदी के आगमन का स्वागत और जश्न मनाने के लिए हजारों लोग खानापारा में एक लाख दीये जलाने के लिए इकट्ठा हुए। यह आनंदमय उत्सव शानदार दृश्यों के साथ पीएम मोदी की असम दौरे की भावना को दर्शाता है।
Prime Minister Narendra Modi arrives at Guwahati airport in Assam; Governor Gulab Chand Kataria and CM Himanta Biswa Sarma acquired PM Modi. pic.twitter.com/JcH6ofQOdX
— ANI (@ANI) February 3, 2024
कई परियोजनाओं का करेंगे अनावरण
मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि पीएम मोदी की रविवार सुबह 11:30 बजे सार्वजनिक जनसभा है। यह खानापार के वेटरनरी कॉलेज में आयोजित की जाएगी। इस दौरान वह राज्य व केंद्रीय परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।
- ABOUT THE AUTHOR
अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन …