किन 7 विधायकों से BJP ने साधा संपर्क, क्राइम ब्रांच ने CM केजरीवाल से पूछे नाम

किन 7 विधायकों से BJP ने साधा संपर्क, क्राइम ब्रांच ने CM केजरीवाल से पूछे नाम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर विधायकों की खरीद का आरोप लगाकर फंसते दिख रहे हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीएम आवास पहुंचकर उनको नोटिस दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 07:25 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 07:25 PM (IST)

CM केजरीवाल के आवास पर पहुंची क्राइम ब्रांच।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर विधायकों की खरीद का आरोप लगाकर फंसते दिख रहे हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीएम आवास पहुंचकर उनको नोटिस दिया है। सीएम केजरीवाल से जवाब मांगा है कि वह बताएं कि कौन से 7 विधायक थे, जिनको खरीदने की कोशिश की गई थी। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उन्हें तीन दिन का जवाब दिया है।

क्राइम ब्रांच की टीम सुबह साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। वहां दोपहर 3:15 बजे तक वह रहे। सीएम केजरीवाल ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से नोटिस नहीं लिया। उसके बाद उनके ऑफिस के अधिकारी से संपर्क कर नोटिस दे दिया। नोटिस का तीन दिन के अंदर जवाब देना है। टीम में एक एसीपी, एक इंस्पेक्टर व एक सब इंस्पेक्टर थे।

आतिशी को भी देना था नोटिस

मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है। इनका क्या क़सूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना। पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस क़िस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है।

इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि “आप” के किस किस MLA…

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 3, 2024

टीम केजरीवाल के घर पहुंची, तो वहां पहले से ही आप के कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ उलझने की कोशिश की। क्राइम ब्रांच को दिल्ली की मंत्री आतिशी को भी नोटिस देना था, लेकिन वह चंडीगढ़ में मौजूद थीं। उन्हें रविवार को नोटिस दिया जाएगा। आतिशी ने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगाए थे कि उनके विधायकों से संपर्क किया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा- मुझे आ रही सहानुभूति

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है। इनका क्या कसूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना, लेकिन इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस किस्म की नौटंकी करवाई जा रही है, इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि “आप” के किस किस MLA को तोड़ने की कोशिश की गयी? पर मुझसे ज़्यादा तो आपको पता है? आपको तो सब कुछ पता है? केवल दिल्ली क्यों, पूरे देश भर में पिछले कुछ सालों में दूसरी पार्टियों के कौन कौन से MLA तोड़कर सरकारें गिरायी गयीं, आपको तो सब पता है? फिर ये ड्रामा क्यों?

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन