West Indies Tour of Australia 2024: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग और स्क्वॉड, देखें यहां

AUS vs WI ODI Collection 2024: वनडे विश्व कप 2023 के बाद ODI फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का यह पहला मुकाबला होगा। टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंगे। नियमित कप्तान पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम दिया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 04:22 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 04:22 PM (IST)

West Indies Tour of Australia 2024: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग और स्क्वॉड, देखें यहां
West Indies Tour of Australia 2024

खेल डेस्क, नई दिल्ली। AUS vs WI ODI Collection 2024: टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। जिसका पहला मुकाबला 2 फरवरी को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। वनडे विश्व कप 2023 के बाद ODI फॉर्मेट में कंगारू का यह पहला मुकाबला होगा। ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंगे। नियमित कप्तान पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम दिया गया है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेगा। जिसने पिछले साल दिसंबर में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। कैरेबियाई टीम का नेतृत्व विकेटकीपर/बल्लेबाज शाई होप करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज 3 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल (AUS vs WI ODI Collection Schedule)

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे- 2 फरवरी, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे- 4 फरवरी, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे- 6 मनुका ओवल, कैनबरा
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs WI Stay Streaming Particulars)

    तीन मैचों की वनडे सीरीज का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे टीम स्क्वॉड (AUS vs WI ODI Collection Squads)

    ऑस्ट्रेलिया टीम

    मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, एडम जम्पा, जेवियर बार्टलेट, लांस मॉरिस।

    वेस्टइंडीज टीम

    शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), केवम हॉज, एलिक अथानाजे, टेडी बिशप, केजोर्न ओटले, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, हेडन वॉल्श, मैथ्यू फोर्ड, ओशाने थॉमस, टेविन इमलाच, गुडाकेश मोती।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह