11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बाॅलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 21 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। 2 फरवरी की सुबह खबर आई थी कि शादी के बाद कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे, जिसमें बाॅलीवुड सेलेब्स के शामिल होने की बात कही गई थी।
हालांकि, कपल के एक करीबी सूत्र ने इस बात को खारिज कर दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल और जैकी केवल गोवा में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे। इसके बाद मुंबई या कहीं और कोई रिसेप्शन नहीं होगा।

अफवाह थी कि साउथ इंडस्ट्री के लोग भी शामिल होंगे
जानकारी मिली थी यह रिसेप्शन 22 फरवरी के बाद होने वाला था। साथ ही फेमस प्रोड्यूसर-डायरेक्टर समेत कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई थी।
गेस्ट लिस्ट भी सामने आई थी
रिसेप्शन पार्टी से जुड़ी एक गेस्ट लिस्ट भी सामने आई थी। पार्टी में क्लोज फ्रेंड्स के अलावा सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करण जौहर, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पृथ्वीराज सुकुमारन, नागा चैतन्य, आयुष्मान खुराना, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, करिश्मा कपूर, अल्लू अर्जुन, राम चरण, महेश बाबू, डेविड धवन जैसे सेलेब्स के शामिल होने की बात कही गई थी।
मिडल ईस्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे
कुछ दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि कपल पहले मिडल ईस्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की वेड इन इंडिया अपील के बाद दोनों अब भारत में रहकर ही शादी करेंगे।

3 दिन गोवा में चलेंगे शादी के फंक्शन
3 दिन तक गोवा में शादी के फंक्शन चलेंगे। 19 और 20 फरवरी को गोवा में प्री-वेडिंग फंक्शन होंगे। इसके बाद 21 फरवरी को जैकी के साथ रकुल शादी के बंधन में बंध जाएंगी। Delhi Occasions के सूत्र के अनुसार, कपल शादी की डेट और फंक्शन को प्राइवेट रखना चाहता है। डिजाइनर्स से लेकर फोटोग्राफर तक, किसी को भी तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
ऐसे में शादी में नो फोन पॉलिसी भी होगी। शादी की कोई तस्वीर लीक न हो, इसलिए शादी में आए गेस्ट अपने पास फोन नहीं रख पाएंगे।
2022 में रकुल ने रिश्ते पर लगाई थी मुहर
रकुल और जैकी करीब 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का ‘सबसे बड़ा गिफ्ट’ बताया था।

अपनी लव स्टोरी के बारे में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों पड़ोसी थे, लेकिन कभी उनकी बातचीत नहीं हुई थी। फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों मिले। इस मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।