- Hindi Information
- Leisure
- Bollywood
- Priyanka Chopra Left Her 166 Crore BungalowPriyanka Chopra, Nick Jonas, Malti, Los Angeles Home, Left Dwelling, Shifted To One other Property
17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना LA वाला घर छोड़ दिया है। कपल ने साल 2019 में ये बंगला लगभग 20 मिलियन डॉलर यानी कि 166 करोड़ रुपए में खरीदा था। खबरों की मानें तो इस प्रॉपर्टी में वॉटर डैमेज की वजह से प्रियंका और निक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पाइप लीकेज के कारण उनके घर की दीवारों पर सीलन आने लगी थी। इसलिए कपल को ये घर छोड़ना पड़ा। इस मामले में उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर पर केस भी कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ।
इस लग्जरी प्रॉपर्टी में क्या-क्या है
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इस घर में रहती हैं। इस लग्जरी प्रॉपर्टी में 7 बेडरूम, 9 बाथरूम, टेम्परचर कंट्रोल वाइन सेलर, शेफ किचन, होम थिएटर, बॉलिंग एली, स्पा, स्टीम शावर, जिम और बिलियर्ड रूम है।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की।
कपल ने मुश्किलों के चलते मुकदमा ठोका
कपल ने बेचने वाले शख्स पर मुकदमा किया है। उन्होंने कहा- इस तरह लीकेज की परेशानियों से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, और तबीयत खराब हो सकती है। खबरों के अनुसार प्रियंका और निक ने मई 2023 को घर बेचने वाले सेलर पर मुकदमा किया था। प्रॉपर्टी खरीदने के बाद से ही इसके स्पा और पूल में दिक्कत आने लगी थी। यहां तक कि घर के कई हिस्सों में काई की प्रॉब्लेम भी देखी गई। घर के बारबेक्यू एरिया पर भी पानी लीक होने की समस्या तभी से होने लगी थी।

प्रियंका ने साल 2022 में बेटी मालती को जन्म दिया।
कितना होगा रिपेयर करवाने का खर्चा
कपल ने इस समस्या से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकदमे में खराब हुई चीजों के रिपेयर का खर्चा वापस मिलने की मांग की गई है। इस परेशानी के चलते प्रियंका और निक ने जो भी नुकसान उठाया है, उसकी भी भरपाई होनी चाहिए। सुनने में आ रहा है कि इस प्रॉपर्टी के रिपेयर करवाने का खर्चा लगभग 1.5 मिलियन डॉलर से 2.5 मिलियन डॉलर यानी कि 13 से 20 करोड़ रुपए तक हो सकता है।
फिलहाल प्रियंका और निक अपनी बेटी को लेकर दूसरे घर में शिफ्ट हो चुके हैं। जब तक उनके घर में आई लीकेज की समस्या दूर नहीं होती, तब तक वो दूसरे घर में ही रहेंगे। हालांकि प्रियंका और निक अपने काम के सिलसिले में दुनिया भर में ट्रैवल करते रहते हैं। लेकिन कपल का घर LA में है, जहां वे दोनों पिछले कई सालों से साथ रह रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी।
निक और प्रियंका के प्रोजेक्ट्स
निक जोनस कुछ समय पहले अपने दोनों बड़े भाईयों- जो और केविन के साथ भारत आए थे। उन्होंने मुंबई के म्यूजिकल फेस्टिवल ‘लोलापालूजा इंडिया’ में परफॉर्म भी किया था। परफॉर्मेंस के समय भारतीय फैंस ने उनका स्वागत किया और ‘जीजू’ के नारे लगाए। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जून से शुरू होगी। इसके पहले प्रियंका हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स- ‘बेवॉच’, ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस’ और पिछले साल की रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में काम कर चुकी हैं।