हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने हाल ही में बनी एनडीए सरकार से एक और मंत्री पद की मांग कर दी है। उन्होंने मेरे लिए महागठबंधन में सीएम पद का ऑफर था।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 08:52 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 08:52 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने हाल ही में बनी एनडीए सरकार से एक और मंत्री पद की मांग कर दी है। उन्होंने मेरे लिए महागठबंधन में सीएम पद का ऑफर था। यह सीधे मुझे नहीं दिया गया था, लेकिन घूम कर मेरे तक बात पहुंचाई गई थी। मैंने यह ऑफर ठुकराया है।
मांझी ने कहा कि हाल ही में बनी सरकार में निर्दलीय विधायक को तक मंत्री पद दिया है। इतना ही नहीं, मनचाहा विभाग तक बांटा जा रहा है। मेरी पार्टी के चार विधायक हैं। एक विधानपार्षद भी है। मुझे कम से कम दो मंत्री पद तो दिए ही जाने चाहिए। मेरी इस मांग को अगर नहीं माना जाता है, तो यह नाइंसाफी होगी।
‘अमित शाह ने इसे मुश्किल बताया…’
मांझी ने बताया कि उन्होंने अपनी मांग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व गृहमंत्री अमित शाह को बताई थी। अमित शाह ने इसको थोड़ा मुश्किल बताया था, लेकिन उन जैसे व्यक्ति के लिए कोई भी चीज मुश्किल नहीं है। वह हर मुश्किल को आसान बना सकते हैं। मैंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार को मंत्री बनाने को कहा था। इस पीछे मेरा तर्क है कि मगध क्षेत्र में समन्वय बहुत जरूरी है, इसलिए वहां सर्वण जाति के साथ एक मंत्री के रूप में दलित चेहरा भी होना चाहिए।






