9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ आज यानी 2 फरवरी को मुबंई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों एक साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखाई दिए। इस दौरान अक्षय हुडी और कार्गो पैंट पहने दिखाई दिए। वहीं टाइगर कार्गो और टी-शर्ट लुक में नजर आए। बता दें दोनों एक्टर फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां की शूटिंग में व्यस्त हैं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 21 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। 2 फरवरी की सुबह खबर आई थी कि शादी के बाद कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे, जिसमें बाॅलीवुड सेलेब्स के शामिल होने की बात कही गई थी।


नोरा फतेही भी व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहने नजर आईं। नोरा विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म ‘क्रैक’ से अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में विद्युत जामवाल, नोरा फतेही, एमी जैक्सन और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। फिल्म 23 फरवरी को रिलीज की जाएगी।

मुंबई के बांद्रा वेस्ट में सुष्मिता सेन स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस अपनी वेब सीरीज आर्या-3 को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों ने इसके सभी सीजन को खूब पसंद किया।

राशा थडानी पिंक टी-टॉप और जीन्स पहने नजर आईं। बता दें, राशा अभिषेक कपूर की अगली फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म में अजय देवगन भी अहम किरदार में दिखेंगे। हालांकि रिलीज की तारीख को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म फरवरी, 2024 को रिलीज होगी।

मानुषी छिल्लर भी मुबंई एयरपोर्ट पर नजर आईं। एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने पोज दिया। मानुषी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज चौहान से अपना डेब्यू किया था। अब एक्ट्रेस एक बार फिर अक्षय की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगी।