ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका, बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से किया बाहर, देखें पूरी लिस्ट

BCCI Annual Participant Retainership 2023-24: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधार को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का एलान किया। बीसीसीआई ने 30 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 28 Feb 2024 06:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 28 Feb 2024 10:46 PM (IST)

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका, बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से किया बाहर, देखें पूरी लिस्ट
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर।

HighLights

  1. बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया।
  2. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का नाम सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में नहीं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। BCCI Annual Participant Retainership 2023-24: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधार को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का एलान किया। बीसीसीआई ने 30 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है। इन्हें चार श्रेणी में बांटा गया है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को झटका लगा है। दोनों ही खिलाड़ी कॉन्ट्रेक्ट से बाहर हो गए हैं। खिलाड़ियों का अनुबंध 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 की अवधि के लिए है।

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में सबसे ऊपर ग्रेड ए प्लस में चार खिलाड़ी है। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल है। जो टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। अनुबंध में ग्रेड ए में छह, ग्रेड बी में पांच और ग्रेड सी में 15 खिलाड़ी हैं।

कौन बाहर और कौन अंदर?

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट सूची से चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, शिखर धवन, दीपक हुड्डा और युजवेंद्र चहल बाहर हो गए। ये भारतीय टीम से बाहर हैं। नए नामों में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार को शामिल किया गया।

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की लिस्ट

ग्रेड ए+

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

ग्रेड ए

रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या

ग्रेड बी

सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल

ग्रेड सी

रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा,वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, रजत पाटीदार।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Congress engaged in injury management, CM Sukhu rejected the information of resignation, choice potential by night

LIVE BLOG

Up to date: Wed, 28 Feb 2024 11:03 PM (IST)

Revealed: Wed, 28 Feb 2024 07:35 AM (IST)

Himachal News LIVE: डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, इस्तीफे की खबरों को CM सुक्खू ने किया खारिज, विक्रमादित्य सिंह के तेवर पड़े नरम
हिमाचल विधानसभा में कुल सीट 68 है और बहुमत का आंकड़ा 35 है। 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 40 सीट जीती थी, जबकि भाजपा ने 25, वहीं 3 पर निर्दलीय हैं। अभी कांग्रेस के 6 विधायक बागी हुए हैं।

एजेंसी, शिमला (Himachal Pradesh Information LIVE)। राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार संकट से घिरी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ कांग्रेस के ही विधायकों की बगावत खुलकर सामने आई है। मंगलवार शाम से शुरू हुआ सियासी ड्रामा जारी है। बुधवार को कांग्रेस के छह बागी विधायक पंचकूला से शिमला पहुंचे। विधानसभा में भारी हंगामे के बीच उस समय बड़ा मोड़ आया, जब सुक्खू सरकार में मंत्री और दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपना असंतोष खुलकर व्यक्त किया और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तलवार लटकी है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी सक्रिय है और डैमेज कंट्रोल में जुटा है।

Himachal Information LIVE: Congress engaged in injury management, CM Sukhu rejected the information of resignation, choice potential by night

28 February 2024

9 : 24 : 22 PM

एक साल से पार्टी आलाकमान ने नहीं ली सुध- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि सरकार बनने के बाद कुछ चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। हमने इसे सुलझाने के लिए पार्टी आलाकमान को इस बारे में सूचित किया था। एक साल से अधिक समय बीत गया, लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ’। जिसके कारण हमें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकार नहीं किया है। यह उन लोगों के लिए है जो पर्यवेक्षक के रूप में आए हैं। यह उन्हें तय करना है कि इसके बारे में क्या करना है। देखते हैं क्या होता है।

3 : 33 : 54 PM

विधानसभा में पारित हुआ बजट, CM बोले- 5 साल चलेगी सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके (राज्यसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने वाले कांग्रेस विधायकों) के खिलाफ अयोग्यता प्रस्ताव लाए हैं और उस पर सुनवाई चल रही है। बजट आज पारित हो गया और सरकार गिराने की साजिश रची गई। सरकार गिराने की साजिश को नाकाम कर दिया है। हमारी सरकार 5 साल पूरे चलेगी।

2 : 15 : 31 PM

Himachal Disaster LIVE: हिमाचल संकट पर प्रियंका वाड्रा की प्रतिक्रिया

लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई। लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है। इस मक़सद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। 25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है। इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।

 

1 : 30 : 58 PM

Himachal Information LIVE: इस्तीफे की अटकलों को सुक्खू ने किया खारिज

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने इस्तीफे की खबरों खारिज किया है। उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों को भ्रामक बताया और कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। ना ही पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांगा है। उनके पास पर्याप्त संख्याबल है। 

12 : 48 : 08 PM

Himachal Information LIVE: शाम तक सुक्खू का इस्तीफा संभव

दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षकों की शाम 3.30 बजे बैठक है। माना जा रहा है कि बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस्तीफा मांगा जा सकता है। उम्मीद है कि शाम तक नए सीएम का ऐलान भी हो जाएगा। हालांकि इस पर संशय है कि इससे संकट का हाल निकल जाएगा। 

12 : 26 : 36 PM

Himachal Replace: बागी विधायक ने कहा- हम भाजपा के साथ

कांग्रेस के बागी विधायकों को बीती रात शिमला से हरियाणा के पंचकूला ले जाया गया था। आज सुबह से विधायक हेलिकॉप्टर से फिर शिमला पहुंचे और विधानसभा में हिस्सा लिया। यहां बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वे सभी भाजपा के साथ हैं। 

12 : 09 : 35 PM

Himachal Information: विधानसभा में धरने पर बैठे विधायक

 भाजपा के निलंबित विधायक विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए हैं। मार्शल इनको बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं भाजपा विधायकों का एक दल राज्यपाल से मिला है और हालात की जानकारी दी है।

11 : 23 : 11 AM

Himachal Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा में हंगामा, 15 भाजपा विधायक सस्पेंड

 विधानसभा का सत्र शुरू होते ही भारी हंगामा हुआ। इस बीच स्पीकर ने 15 भाजपा विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। 

 

10 : 57 : 26 AM

Himachal Pradesh Information LIVE: विक्रमादित्य सिंह ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

  •  हिमाचल में लगातार बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह के बेटे  विक्रमादित्य ने मीडिया को संबोधित किया और भावुक होते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
  • विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि वो वादे प्रदेश की जनता से किए गए थे, वो पूरे नहीं किए गए। 
  • उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूरा चुनाव मेरे पिता वीरभद्र सिंह के नाम पर लड़ा था, लेकिन उसके बाद उनकी मूर्ति लगाने के लिए जमीन तक आवंटित नहीं की गई। इससे मैं बहुत आहत हूंं। 
  • बता दें, वीरभद्र सिंह की पत्नी अभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। उन्होंने चुनाव में बहुत मेहनत की थी और उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें या उनके बेटे विक्रमादित्य को सीएम बनाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

10 : 24 : 53 AM

Shimla LIVE: राज्यपाल से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की। 

naidunia_image

10 : 08 : 58 AM

Himachal Pradesh Information LIVE: पंचकूला से रवाना हुए 6 बागी विधायक

इस बीच, कांग्रेस से बगावत करने वाले छह विधायकों को हरियाणा के पंचकूला से शिमला ले जाया जा रहा है। इन्हें विशेष हेलीकॉप्टर से ले जाया गया। माना जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने में इनकी भूमिका अहम हो सकती है। 

 

9 : 36 : 49 AM

Himachal Pradesh Information LIVE: हर्ष महाजन बोले- बनने वाली है भाजपा की सरकार

 राज्यसभा चुनाव जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कहा, बीजेपी राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के कुछ और विधायक हमारे संपर्क में हैं। मुझे उनके कुछ विधायकों और मंत्रियों के फोन आए हैं। अगले कुछ घंटों में स्थिति बदलने वाली है और आप देखेंगे कि बीजेपी जल्द ही अपनी सरकार बनाएगी।

8 : 16 : 31 AM

Himachal Breaking Information: कांग्रेस के पास क्या हैं विकल्प

  • कांग्रेस सबसे पहले अपने बागी विधायकों को मनाने की कोशिश करेगी।
  • इसके लिए दो नेता दिल्ली से शिमला भेजे गए हैं।
  • बागी विधायक मान जाते हैं और विधानसभा में सरकार के पक्ष में वोट करते हैं तो अभी सरकार बची रहेगी। 
  • इस तरह राज्यसभा चुनाव में हार के बाद भी कांग्रेस अपनी लाज बचा सकती है।
  • यदि बागी विधायक नहीं माने, तो कांग्रेस मुख्यमंत्री बदलने का फैसला कर सकती है।
  • चर्चा यह है कि विधायक कांग्रेस से नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री से खफा हैं। 
  • मुख्यमंत्री बदलने के विकल्प पर देर रात मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ बात हुई।

8 : 07 : 20 AM

Shimla LIVE: राज्यपाल से मिले भाजपा विधायक

  •  राज्यपाल से मिले जयराम ठाकुर और भाजपा विधायक
  • मीडिया से बोले जयराम ठाकुर- कांग्रेस सरकार बहुमत साबित करे
  • बजट पर विधानसभा में वोट का डिविजन हो
  • कांग्रेस की सरकार उसके विधायक ही गिरा रहे हैं
  • विधानसभा में स्पीकर की भूमिका संदिग्ध है। 

7 : 48 : 08 AM

Himachal Meeting Information: राष्ट्रपति शासन ही विकल्प क्यों

  •  28 फरवरी यानी आज ही बजट पारित होना है। इस दौरान वोटिंग हुई और सुक्खू सरकार संख्याबल सिद्ध नहीं कर पाई, तो राष्ट्रपति शासन का ही विकल्प बचता है।
  • कारण यह है कि कांग्रेस से 26 विधायकों की संख्या में ही दल बदला जा सकता है। इससे कम संख्या में कांग्रेस विधायकों की सदस्यता चली जाएगी। मगर सदन में बहुमत साबित न होने से सरकार अल्पमत में आएगी। ऐसे में राष्ट्रपति शासन ही विकल्प है। 

7 : 44 : 56 AM

Himachal Pradesh Information LIVE: भाजपा ने की मत विभाजन की मांग

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, हाल ही में विधानसभा में जो हुआ, उसके बारे में हम राज्यपाल को जानकारी देंगे। हमने वित्तीय विधेयक पर मत विभाजन की मांग की थी, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। जिस तरह से मार्शल ने सभी विधायकों के साथ व्यवहार किया, वह ठीक नहीं था। हम यह सारा मुद्दा राज्यपाल के सामने उठाएंगे।

7 : 43 : 11 AM

Himachal Pradesh Information LIVE: आज का दिन क्यों है अहम

  •  हिमाचल में आज का दिन बहुत अहम है।
  • आज ही बजट पेश होना है। इस दौरान भाजपा डिविजन ऑफ वोट की मांग करेगी।
  • इसके तहत विधायकों की गिनती होगी कि कौन समर्थन में है और कौन खिलाफ।
  • ऐसे में सुखविंदर सिंह सिक्खू सरकार पर संकट आ सकता है।
  • कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी एक्शन मोड में है। 
  • हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार आज शिमला जाएंगे।
  • ये नेता विधायकों से बात करेंगे और उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे।

7 : 39 : 59 AM

Himachal Pradesh Information LIVE: अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा

 हिमाचल विधानसभा में भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। 

काम की खबर: 20 रुपये के प्रीमियम में मिलेगा 2 लाख का दुर्घटना बीमा, इस तरह ले सरकारी योजना का लाभ

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana: इस स्कीम को सरकार ने 2015 में लॉन्च किया था। इस योजना का फायदा 18 से 70 साल के लोगों को मिलता है। यह एक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 27 Feb 2024 05:53 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 27 Feb 2024 05:54 PM (IST)

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana: आजकल अस्पताल का खर्चा उठाना काफी महंगा हो गया। खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए। बड़ी बीमारियों और मेडिकल टेस्ट करवाने में ही लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार एक खास स्कीम लेकर आई है। जिसका नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। इस योजना में दो लाख रुपये का इंश्योरेंस मिला है।

20 रुपये में दुर्घटना बीमा

वहीं, इंश्योरेंस कंपनियों के प्रीमियम भी काफी महंगे हैं। ऐसे में बीमा कंपनी की स्कीम का फायदा गरीब लोग नहीं उठा पाते हैं। यही कारण है कि मोदी सरकार ने इस स्कीम को शुरू किया है। जिसमें सिर्फ 20 रुपये का निवेश करना होता है और दो लाख रुपये का बीमा दिया जाता है। यह एक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस है।

18 से 70 साल के लोग उठा सकते हैं योजना का लाभ

इस स्कीम को सरकार ने 2015 में लॉन्च किया था। इस योजना का फायदा 18 से 70 साल के लोगों को मिलता है। इसका प्रीमियम बैंक खाते में देना पड़ता है। इस पॉलिसी को बैंक खाते से लिंक कर दिया जाता है। एक बार खाता लिंक होने पर 20 रुपये का प्रीमियम कटता है।

कितना का मिलेगा लाभ

अगर इस पॉलिसी में किसी ने नॉमिनेशन किया है। सड़क हादसे में उसकी मौत या विकलांग हो जाता है। तब दो लाख रुपये का बीमा मिलता है। अगर व्यक्ति की मौत हो जाती है तो बीमा की रकम नॉमिनी को मिलती है। वहीं, दुर्घटना की वजह से शख्स आंशिक विकलांग हुआ है तो एक लाख रुपये की राशि मिलती है।

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.jansuraksha.gov.in/ पर जाना है।
  • यहां फॉर्म्स का विकल्प दिखेगा। वहां क्लिक करके प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा। फॉर्म पर क्लिक करने के बाद भाषा चुनना है।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरना है। मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • दस्तावेज अपलोड होने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा कर देना है।
  • अगर ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो बैंक में जाकर संपर्क करना होगा।
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IND vs ENG Ranchi Check: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता रांची टेस्ट, सीरीज पर भी कब्जा

IND vs ENG Ranchi Check LIVE: चौैथी पारी में टीम इंडिया को 192 रन का टारगेट मिला था, जिसे पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 26 Feb 2024 08:30 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 26 Feb 2024 01:52 PM (IST)

IND vs ENG Ranchi Test: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता रांची टेस्ट, सीरीज पर भी कब्जा
एक वक्त लग रहा था कि मैच फंस जाएगा, लेकिन शुभमन गिल और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की।

HighLights

  1. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे टीम इंडिया
  2. रांची टेस्ट के चौथे दिन मिली जीत

एजेंसी, रांची (IND vs ENG Ranchi Check)। रांची टेस्ट में पांच विकेट से जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। चौथे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया को 192 रन का टारगेट मिला था, जिसे पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। एक वक्त लग रहा था कि भारतीय टीम मुश्किल में आ सकती है, लेकिन शुभमन गिल (नाबाद 52 रन) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 39 रन) ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी कर जीत दिला दी। पूरा स्कोर कार्ड देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

IND vs ENG Ranchi Check: स्कोर कार्ड

  • पहली पारी: इंग्लैंड 353 रन, भारत 307 रन
  • दूसरी पारी: इंग्लैंड 145 रन, भारत पांच विकेट खोकर 192 रन
  • इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और जो रूट की बदौलत पहली पारी 353 रन पर खत्म हुई थी। जवाब में भारत ने 307 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाया और 145 रन पर ढेर हो गया। जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए थे। भारत को चौथे दिन जीत के लिए 152 रनों की ओर दरकार थी।

    India vs England, 4th Check at Ranchi: लेटेस्ट स्कोर के लिए यहां क्लिक करें

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    नवलनी की विधवा ने पुतिन से मांगा पति का शव, बोलीं- ईसाई धर्म का मत करो अपमान

    एलेक्सी नवलनी की विधवा यूलिया ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन ने उनकी पति की हत्या की है। वह अब ईसाई धर्म का भी अपमान कर रहे हैं, क्यों कि कोई भी सच्चा ईसाई शव का अपमान नहीं कर सकता है।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 10:34 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 24 Feb 2024 10:34 PM (IST)

    नवलनी की विधवा ने पुतिन से मांगा पति का शव, बोलीं- ईसाई धर्म का मत करो अपमान
    नवलनी की विधवा का पुतिन पर आरोप।

    HighLights

    1. नवलनी की पत्नी यूलिया ने पुतिन से मांगा पति का शव
    2. पुतिन पर शव न देने का गंभीर आरोप लगाया

    एजेंसी, मॉस्को। एलेक्सी नवलनी की विधवा यूलिया ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन ने उनकी पति की हत्या की है। वह अब ईसाई धर्म का भी अपमान कर रहे हैं, क्यों कि कोई भी सच्चा ईसाई शव का अपमान नहीं कर सकता है। पुतिन मेरे पति के शव को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

    यूलिया ने आरोप लगाया कि नवलनी की मां ल्यूडमिला को पुतिन ने मजबूर किया कि वह अपने बेटे के शव को गुपचुप तरीके से दफनाएं। इस तरह पुतिन ने ईसाई धर्म को अपमानित करने का काम किया है। दरअसल, पुतिन ईसाई धर्म को फॉलो करते हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने यूलिया के सभी आरोपो को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पुतिन का दूर तक नवलनी की मौत से संबंध नही है।

    naidunia_image

    यूलिया ने जारी किया वीडियो

    यूलिया ने शनिवार को वीडियो में कहा कि मेरे पति को आपने जीवित रहते हुए परेशान किया, अब मरने के बाद तो उसे शांति दे दो। मेरे पति का शव दे दो। उसकी मां चाहती हैं कि वह इज्जत के साथ अपने बेटे को दफनाए। उन्हें अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं। वह उन्हें धमका रहे हैं कि नवलनी को गुपचुप तरीके से दफना दो, वरना उसको उसी जेल में दफन कर देंगे जहां उसकी मौत हुई थी।

    रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध

    गौरतलब 47 वर्षीय नवलनी रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी थे। वह उनकी हर मौके पर आलोचना करते थे। वह भ्रष्टाचार और कुछ अन्य मामलों में दोषी ठहराने के बाद से रूस के आर्कटिक क्षेत्र में बनी जेल में बंद थे।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    Bollywood mourns the dying of Pankaj Udhas | पंकज उधास के निधन PM मोदी ने दुख जताया: शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, अभिषेक बच्चन ने श्रद्धांजलि दी; सोनू निगम बोले- आज दिल रो रहा है

    31 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    दिग्गज सिंगर पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। इस दौरान इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने पंकज उधास के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की। पीएम नरेंद्र मोदी ने पंकज उधास के निधन पर दुख जताते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। उनकी गायकी ने ढेर सारे जज्बातों को लोगों तक पहुंचाया और उनकी गजलें सीधे दिल से बात करती थीं। वो भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं।

    पीएम मोदी के पोस्ट में पंकज उधास के साथ भेंट के दौरान की 3 पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। आगे लिखा- मुझे पिछले कुछ बरसों में उनके साथ हुई मुलाकातें याद आती हैं। उनका यूं चले जाना म्यूजिक वर्ल्ड में बड़ा खालीपन छोड़ जाएगा और यह अपूरणीय नुकसान है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति!

    सोनू निगम ने शेयर किया पोस्ट

    सिंगर सोनू निगम ने पंकज उधास के निधन पर शोक जताते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- मेरे बचपन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। श्री पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रो रहा है कि आप नहीं रहे। मेरे लिए हमेशा खड़े रहने के लिए धन्यवाद। शांति।।

    शिल्पा शेट्टी ने भी दुख व्यक्त किया

    शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आपकी आवाज हम सबके साथ हमेशा रहेगी। हार्दिक संवेदना पंकज जी।।

    पंकज उधास के लिए माधुरी दीक्षित को पोस्ट

    माधुरी दीक्षित ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- इतने बड़े लेजेंड सिंगर पंकज उधास जी को खोकर बहुत दुखी हूं। इनके गजल पूरी दुनिया में लोगों की आत्मा को छू लेते हैं।

    अभिषेक बच्चन ने भी पोस्ट शेयर किया

    पंकज उधास के निधन पर अभिषेक बच्चन ने पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- पंकज उधास के जाने से दुख हुआ। उनका इस इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा लॉस है। उनके परिवार और दोस्त के लिए मेरी संवेदना। ओम शांति।।

    अनुप जलोटा ने शेयर किया पोस्ट

    सिंगर अनुप जलोटा ने दुख व्यक्त करते हुए पंजक उधास के लिए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- ये बहुत शॉकिंग है…. संगीत जगत के दिग्गज और मेरे मित्र #पंकजउधास का निधन। हम इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

    विजय वर्मा का पोस्ट
    विजय वर्मा ने पंकज उधास के निधन पर दुख जताते हुए पोस्ट शेयर किया।

    सोफी चौधरी ने शेयर किया पोस्ट

    सिंगर एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने पोस्ट शेयर करते हुए दुख जताया। उन्होंने लिखा- इस खबर से मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं। वो म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा दयालु इंसान थे। जब मैं पूरी तरह से नई थी जब मैं उनसे मिली थी। उन्होंने कहा कि ये बहुत दुखद है। मेरी संवेदना फरीदा जी के साथ है।

    Raipur Information: कारोबारियों से सवा करोड़ की ठगी करने वाले जालसाज हिमांशु गुप्ता की जमानत खारिज

    Raipur Information: कारोबारियों से ठगी करने और जेल प्रहरी से मारपीट करने वाले दिल्ली के जालसाज हिमांशु गुप्ता की जमानत कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने की।

    By Satish Pandey

    Publish Date: Mon, 26 Feb 2024 02:02 PM (IST)

    Up to date Date: Mon, 26 Feb 2024 02:02 PM (IST)

    Raipur News: कारोबारियों से सवा करोड़ की ठगी करने वाले जालसाज हिमांशु गुप्ता की जमानत खारिज

    नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Raipur Information: कारोबारियों से ठगी करने और जेल प्रहरी से मारपीट करने वाले दिल्ली के जालसाज हिमांशु गुप्ता की जमानत कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने की।

    अतिरिक्त लोक अभियोजक राजेंद्र जैन ने बताया कि कारोबारियों से भारत अमृत योजना के तहत एसटीपी बनाने का ठेका देने के नाम पर दिल्ली निवासी हिमांशु गुप्ता (43) ने 1.19 करोड़ की ठगी की थी। शिकायत पर पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

    इस दौरान बीमार होने पर पिछले दिनों पंडरी स्थित जिला अस्पताल लाया गया था। जहां प्रहरी के साथ पीड़ित पक्ष से पिता-पुत्र ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत पंडरी पुलिस थाना में कराई गई थी। आरोपित ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाकर जमानत दिए जाने का अनुरोध किया था।

    साथ ही जमानत दिए जाने पर जांच में सहयोग करने का उल्लेख अपने आवेदन में किया था। लोक अभियोजक राजेंद्र जैन ने जमानत आवेदन का विरोध करते हुए अदालत को बताया कि गिरफ्तार किए गए हिमांशु गुप्ता के खिलाफ तेलीबांधा, गंज और विधानसभा थाना में अपराध दर्ज है।

    वहीं जेल प्रहरी ने मारपीट किए जाने की प्राथमिकी पंडरी थाना में दर्ज कराई है। इन सभी प्रकरणों की अभी जांच चल रही है। ठगी के आरोप में पकड़े गए हिमांशु के अन्य साथी अब तक नहीं पकड़े गए हैं। जमानत देने पर वह गवाहों को प्रभावित करने के साथ पुलिस जांच को प्रभावित कर सकता है।अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत आवेदन को खारिज कर दिया।

    • ABOUT THE AUTHOR

      वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

    India vs England: ऐ भाई हीरो नहीं बनने का, रोहित शर्मा ने हेलमेट नहीं पहनने पर सरफराज की लगाई क्लास, देखें वीडियो

    India vs England: मैच के तीसरे दिन रोहित शर्मा सरफराज खान से नाराज हो गए। सरफराज बिना हेलमेट पहने क्लोज इन पोजीशन पर फील्डिंग करने के लिए पहुंच गए।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Solar, 25 Feb 2024 09:37 PM (IST)

    Up to date Date: Solar, 25 Feb 2024 09:41 PM (IST)

    India vs England: ऐ भाई हीरो नहीं बनने का, रोहित शर्मा ने हेलमेट नहीं पहनने पर सरफराज की लगाई क्लास, देखें वीडियो
    रोहित शर्मा ने हेलमेट नहीं पहने पर सरफराज को लगाई फटकार।

    HighLights

    1. टीम इंडिया को मिला 192 रनों का लक्ष्य
    2. इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रनों पर ऑलआउट

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत को जीत के लिए 192 का लक्ष्य मिला है। टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने तीसरे दिन स्टम्प तक 40 रन बना लिए है। टीम को जीत के लिए 152 रन चाहिए।

    रोहित शर्मा ने सरफराज को लगाई फटकार

    मैच के तीसरे दिन रोहित शर्मा सरफराज खान से नाराज हो गए। सरफराज बिना हेलमेट पहने क्लोज इन पोजीशन पर फील्डिंग करने के लिए पहुंच गए। रोहित के डांटने के बाद सरफराज ने हेलमेट पहना।

    पूरी घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी के 47वें ओवर में हुई। कुलदीप यादव बॉलिंग कर रहे थे। चौथी गेंद से पहले रोहित शर्मा ने सरफराज खान को सिली मिड ऑफ पर बुलाया। कप्तान के कहने पर सरफराज बिना हेलमेट पहने ही खड़े हो गए। जिसपर रोहित ने फटकार लगाते हुए कहा, ‘ऐ भाई हीरो नहीं बनने का।’

    🔊 Hear this! Rohit doesn’t need Sarfaraz to be a hero?🤔#INDvsENG #IDFCFirstBankTestSeries #BazBowled #JioCinemaSports pic.twitter.com/ZtIsnEZM67

    — JioCinema (@JioCinema) February 25, 2024

    भारत को मिला 192 रनों का लक्ष्य

    भारत ने तीसरे दिन ध्रुव जुरेल 90 रन के बाद स्पिनरों की फिरकी से इंग्लैंड को हार की कगार पर खड़ा कर दिया। ध्रुव की पारी से भारत ने पहली पारी में 307 रन बनाए। इसके बाद 46 रनों की बढ़त लेकर दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम 145 रनों पर ढेर हो गई। रविचंद्रन अश्विन ने 5 और कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। टीम इंडिया को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला है। इसके जवाब में बिना विकेट गंवाए 40 रन बना लिए है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    Abdul Malik: दिल्ली से गिरफ्तार हुआ हल्द्वानी हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता, दिल्ली में काट रहा था फरारी

    पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा के पीछे के मास्टर माइंड अब्दुल मलिका को दिल्ली से गिफ्तार कर लिया है। आठ फरवरी को हुई हिंसा के बाद से वह फरार चल रहा था।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 04:50 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 24 Feb 2024 04:50 PM (IST)

    Abdul Malik: दिल्ली से गिरफ्तार हुआ हल्द्वानी हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता, दिल्ली में काट रहा था फरारी
    हल्द्वानी हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा के पीछे के मास्टर माइंड अब्दुल मलिका को दिल्ली से गिफ्तार कर लिया है। आठ फरवरी को हुई हिंसा के बाद से वह फरार चल रहा था। उत्तराखंड पुलिस उसे काफी समय तलाश रही थी।

    बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हिंसा हो गई थी। दरअसल, नगर निगम व प्रशासन वहां किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचा था। उस जगह पर अब्दुल मलिक ने किया कब्जा किया हुआ था। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान वहां हिंसा भड़क गई, जिससे नगर निगम को 2.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    अब्दुल मलिक से होगी नुकसान की भरपाई

    नगर निगम इस नुकसान की भरपाई अब्दुल मलिक से करने की कार्रवाई कर रही है। उसने अब्दुल मलिक को नोटिस भी भेजा, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। अब्दुल मलिक से तहसील के जरिए वसूली की जाएगी।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    PM Surya Ghar Scheme: अब फ्री में मिलेगी 300 यूनिट तक बिजली, बस करने होंगे ये 3 आसान काम

    PM Surya Ghar Scheme: पीएम सूर्य घर योजना के तहत भारत सरकार सब्सिडी देगी। इस स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे बैंक खाते में जमा होगी।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 04:24 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 04:24 PM (IST)

    PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana: केंद्र सरकार ने जनता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ देने के लिए पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत मोदी सरकार 75 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगी। 300 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ पाने के लिए आपको तीन काम करने होंगे। इसके बाद ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    बिजली के साथ सब्सिडी भी मिलेगी

    पीएम सूर्य घर योजना के तहत भारत सरकार सब्सिडी देगी। इस स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे बैंक खाते में जमा होगी। इस स्कीम के तहत आवेदन करना सरल है। आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

    कौन से तीन काम करने होंगे?

    1. मुफ्त बिजली का फायदा उठाने के लिए 130 वर्ग फुट एरिया की छत होनी चाहिए। फ्लैट और किराएदार को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

    2. छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए 47 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद सरकार 18 हजार की सब्सिडी देगी।

    3. इस स्कीम में आवेदन करने के दौरान बिजली खपत और अन्य चीजों की जानकारी भी देनी पड़ेगी।

    मुफ्त बिजली योजना से कितनी होगी बचत?

    छत पर सोलर पैनल लगाने से प्रतिदिन 4.32 किलोवॉट बिजली पैदा होगा, तो सालाना 1,576.8 किलोवॉट होगी। इससे रोजाना 12.96 रुपये की सेविंग होगी। वहीं, साल में 4,730 रुपये की बचत होगी। यदि आप 700 स्कॉयर फुट में सोलर पैनल लगवाते हैं तो तीन किलोवाट के पैनल पर 80 हजार रुपये का निवेश करना होगा। इसमें 36 हजार रुपये सब्सिडी मिलेगी। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को इस योजना का एलान किया था। इस स्कीम के तहत सोलर लगवाने के लिए लोन भी ले सकते हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह