Vicky Jain events after being evicted from Bigg Boss | बिग बॉस से एविक्ट होकर विक्की जैन ने की पार्टी: अंकिता लोखंडे को हुआ पति पर शक, बोलीं- घर जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक करूंगी

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन बिग बॉस के घर से एविक्ट हो चुके हैं। घर से बाहर निकलते ही विक्की पार्टी करते नजर आए। शो की एक्स कंटेस्टेंट रहीं आएशा खान, ईशा मालवीय और सना रईस खान के साथ विक्की नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं अंकिता बिग बॉस के घर में हैं। वो घर में रहकर पति के लिए इनसिक्योर हो रही हैं।

घर के सीसीटीवी फुटेज चेक करूंगी-अंकिता लोखंडे

अंकिता प्लान कर रही हैं कि वो बिग बॉस के बाहर जाकर अपने की घर की सीसीटीवी फुटेज चेक करेंगी। वो ये जानना चाह रही हैं कि उनके ना होने पर पार्टी में कौन-कौन आया था। लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता उठीं और बोलीं ‘गुड मॉर्निंग विक्कू।’ यह सुनकर अभिषेक कुमार ने कहा- पार्टी करने के बाद वह अब सोने जा रहे होंगे। अंकिता ने अभिषेक से सहमति जताई और जवाब दिया- मुझे भी ऐसा लग रहा है कि वह खूब पार्टी कर रहा होगा।

मेरे घर पर किसी को आने की इजाजत भी नहीं है। मैं वापस जाकर पूरी 5 दिन की रिकॉर्डिंग देखूंगी कि कौन-कौन आया था। मन्नारा चोपड़ा ने अंकिता से पूछा कि क्या वो वास्तव में फुटेज चेक करेंगी। अंकिता ने जवाब दिया- अगर मुझे शक हुआ तो मैं करूंगी।

विक्की ने हाल ही में दोस्तों और एक्स कंटेस्टेंट ईशा मालवीय, आएशा खान और सना रईस खान के साथ एक मजेदार हाउस पार्टी रखी। पार्टी की तस्वीरें विक्की और अंकिता के घर पर क्लिक की गईं, अब तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। विक्की की बहन खुशी जैन, ईशा और सना के साथ फोटो खिंचवाते दिखाई दिए। मन्नारा, अंकिता, मुनव्वर फारुकी, अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार बिग बॉस के फिनाले में पहुंच गए हैं।

बता दें 28 जनवरी को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले है। इस बार का ग्रैंड फिनाले 6 घंटे का होगा। ग्रैंड फिनाले का समय शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक का है।

मेकर्स अंकिता को जिताना चाहते हैं- अंकिता लोखंडे

दर्शकों का मानना है कि बिग बॉस ने जानबूझकर विक्की को घर से बाहर निकाला है। क्योंकि मेकर्स अंकिता को जिताना चाहते हैं। विक्की के घर में रहने से उनके वोट आपस में बंट जाते। विक्की के निकलने के बाद सारे वोट अंकिता को मिल जाएंगे। ये सोचकर मेकर्स ने शो के मास्टरमाइंट को घर से निकाला दिया। लोगों का कहना कि ये मेकर्स का प्लान है ताकि वो अंकिता को जीता सकें।

बता दें ऑडियंस के कम वोट के कारण विक्की को घर से बाहर निकलना पड़ा। वहीं अब फिनाले में अभिषेक, मुनव्वर, अंकिता, अरुण और मन्नारा पहुंचे हैं।

Nitish Kumar: बिहार में सरकार पलटने के संकेत, राजद ने कहा- भ्रम की स्थिति दूर करें नीतीश कुमार

बिहार में एक बार सरकार पलटने के संकेत मिल रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। अब राजद भी भ्रम की इस स्थिति को दूर करना चाहती है।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 04:04 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 04:07 PM (IST)

Nitish Kumar: बिहार में सरकार पलटने के संकेत, राजद ने कहा- भ्रम की स्थिति दूर करें नीतीश कुमार
राजद ने नीतीश से मांगा जवाब।

HighLights

  1. राजद बनाए हुए है स्तिथि पर नजर।
  2. राजद ने कहा- नीतीश कुमार करें भ्रम दूर।

एएनआई, पटना। बिहार में एक बार सरकार पलटने के संकेत मिल रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। अब राजद भी भ्रम की इस स्थिति को दूर करना चाहती है। राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि यह नीतीश कुमार अब इस स्तिथि को साफ कर देना चाहिए।

बिहार के राजनीतिक हालात पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं सीएम (नीतीश कुमार) से अनुरोध करता हूं कि इस भ्रम को सुलझाएं। राजद ने कभी ऐसा ‘खेला’ नहीं किया है।

हमारी तरफ से स्तिथि स्पष्ट- मनोज झा

मनोज कुमार झा ने कहा कि हम तो गठबंधन के मुखिया माननीय नीतीश कुमार से यही आग्रह कर सकते हैं कि वह शाम तक भ्रम इस स्थिति को दूर कर दें। गठबंधन को लेकर संशय बना हुआ है, इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हमारे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चार जगह से झंडा फहराकर आ रहे हैं। हमारी तरफ से स्थिति स्पष्ट है। अब मीडिया में जो खबरें चल रही हैं उस पर मैं माननीय मुख्यमंत्री जी आग्रह करूंगा हाथ जोड़कर कि वह इस पर विराम लगाने का काम करें।

Hema Malini reached Vyjayanti Mala’s home to congratulate her | बधाई देने वैजयंती माला के घर पहुंचीं हेमा मालिनी: राजामौली और जूनियर NTR ने भी चिरंजीवी को पद्म विभूषण के लिए चुने जाने पर दी शुभकामनाएं

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार (25 जनवरी) को 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया। एक्ट्रेस वैजयंती माला, कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण और मिथुन चक्रवर्ती, ऊषा उत्थुप का नाम पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

पुरस्कार का ऐलान होते ही हस्तियों को चाहने वाले बधाई दे रहे हैं। मेगास्टार चिरंजीवी को एस.एस.राजामौली, जूनियर NTR और रवि तेजा समेत कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं दी।

दूसरी ओर, अपनी रोल मॉडल वैजयंती माला को बधाई देने हेमा मालिनी उनके घर पहुंचीं। इस खास मौके पर सायरा बानो ने भी वैजयंती माला को बधाई दी।

इन सेलेब्स ने दी मेगास्टार की बधाई, जर्नी को बताया इंस्पिरेशन

जूनियर NTR ने सोशल मीडिया पर वेंकैया नायडू और चिरंजीवी को बधाई देते हुए लिखा- पद्म विभूषण के लिए चुने जाने पर आप दोनों की बधाई। साथ ही सभी पद्म पुरस्कार के लिए चुने लोगों को भी बधाई। आपकी ये सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

डायरेक्टर एस.एस.राजामौली ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- अचानक एक लड़का जिसने फिल्म पुनाधिराल्लू से भारत का दूसरा सबसे बड़ा अवॉर्ड जीतने का रास्ता तय किया। आपकी जर्नी कई जनरेशन के लिए प्रेरणा बनेगी।

वहीं नागा चैतन्य ने मेगास्टार को बधाई देते हुए कहा- मेगास्टार चिरंजीवी गरू की जर्नी हमेशा को इंस्पायर करती है।

इसके अलावा साई धर्म तेज, नानी और रवि तेजा ने भी मेगास्टार की कामयाबी को सेलिब्रेट किया।

रवि तेजा ने बधाई देते हुए लिखा- हम सभी आप से प्यार करते हैं।

रवि तेजा ने बधाई देते हुए लिखा- हम सभी आप से प्यार करते हैं।

एक्टर नानी ने भी चिरंजीवी की जीत को सेलिब्रेट और उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा- गुड पद्म विभूषण चिरंजीवी गारू।

एक्टर नानी ने भी चिरंजीवी की जीत को सेलिब्रेट और उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा- गुड पद्म विभूषण चिरंजीवी गारू।

चिरंजीवी ने वीडियो शेयर सबका आभार व्यक्त किया

पद्म पुरस्कार के ऐलान के बाद चिरंजीवी ने एक वीडियो शेयर कर सबका अभाय व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘यह खबर सुनने के बाद, मैं निशब्द रह गया। मैं इस पुरस्कार के लिए सम्मानित महसूस कर रहा था। यहां तक पहुंचने में फैंस, भाइयों और बहनों के प्यार ने यहां तक पहुंचने में मदद की।

मैं हमेशा उन तरीकों से अपना आभार व्यक्त करने की कोशिश करता हूं जो मैं कर सकता हूं, लेकिन मुझे पता है कि यह भी कम है। अपने 45 साल के फिल्मी करियर में सभी का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश की है। मैंने कम किया है लेकिन आप लोगों ने इसे बड़ा बना दिया है।

मैं इस सम्मान के लिए भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सभी को धन्यवाद।’

वैजयंती माला यानी अक्का को पुरस्कार मिलने पर खुश हूं- सायरा बानो

पद्म विभूषण अवाॅर्ड के लिए चुने जाने पर सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में वैजयंती माला को बधाई दी। उन्होंने कहा- मैं इस बात से बहुत खुश हूं। वो इस पुरस्कार के लिए योग्य हैं। मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। वो मेरे लिए ‘अक्का’ (बड़ी बहन) हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट भी शेयर किया।

ये पोस्ट सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

ये पोस्ट सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

घर जाकर हेमा मालिनी ने दी बधाई

दूसरी तरफ इस खबर के सामने आते ही हेमा मालिनी अपनी रोल मॉडल को बधाई देने उनके घर पहुंचीं। उन्होंने वैजयंती माला के पूरे परिवार से मुलाकात की। इस खास पल की उन्होंने तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत कैप्शन के साथ पोस्ट की।

उन्होंने लिखा- मेरी लाइफ का सबसे यादगार पल। कल चेन्नई स्थित आवास पर मेरी आदर्श, रोल मॉडल वैजयंती माला और उनके परिवार से मुलाकात हुई। अभी भी उनमें डांस कूट-कूट कर भरा है। वो हमेशा डांस के बारे में बात करती हैं, डांस में ही जीती हैं। फिल्मों के बारे में बात करने पर पुरानी यादें ताजा हो गईं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह मेरे लिए एक महान पल था कि मुझे इस प्यारी महिला से इतना सारा प्यार मिला, जो अंदर और बाहर से बहुत खूबसूरत हैं।

खुशी मेरी आवाज में महसूस कर सकते हैं- ऊषा उत्थुप

भारत की पहली पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप का नाम पद्म भूषण के लिए चुना गया है। इसका श्रेय उन्होंने परिवार वालों को दिया। उन्होंने NDTV के साथ बातचीत में कहा- मैं बहुत उत्साहित हूं और आप इसे मेरी आवाज में महसूस कर सकते हैं। मुझे यह पुरस्कार देने के लिए मेरे देश, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

उन्होंने परिवार, बड़े गुरुजन और फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा- अपने लोगों के बिना, मैं कुछ भी नहीं हूं। मैंने करियर की शुरुआत नाइट क्लब से की और मुझे इस पर गर्व है।

Lok Sabha Chunav 2024: छत्‍तीसगढ़ की लोकसभा सीट पर बदलते रहे चेहरे, कोई नहीं बना सका जीत का रिकार्ड

Lok Sabha Chunav 2024: छत्‍तीसगढ़ के अविभाजित जांजगीर लोकसभा सीट से वर्ष 1984 से अब तक चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों में तीन को छोड़ कर शेष सभी बाहरी रहे।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 03:21 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 03:21 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: छत्‍तीसगढ़ की लोकसभा सीट पर बदलते रहे चेहरे, कोई नहीं बना सका जीत का रिकार्ड
कोरबा में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी का एसटीपीपी संयंत्र। ~नईदुनिया

HighLights

  1. कांग्रेस की ज्योत्सना ने भाजपा के ज्योतिनंद दुबे को परास्त किया। ज्योत्सना को 523,410 मत मिले।
  2. भाजपा के डा महतो को 4,39,002 मत मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के डा चरण दास महंत को हराया था।
  3. कांग्रेस के डा चरण दास महंत ने भाजपा की प्रत्याशी करुणा शुक्ला को हराया था।

देवेंद्र गुप्ता। Lok Sabha Chunav 2024: छत्‍तीसगढ़ के अविभाजित जांजगीर लोकसभा सीट से वर्ष 1984 से अब तक चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों में तीन को छोड़ कर शेष सभी बाहरी रहे। प्रभात मिश्रा, करुणा शुक्ला व मनहरण लाल पांडेय बिलासपुर व दिलीप सिंह जूदेव जशपुर के रहने वाले थे, पर चुनाव जांजगीर से लड़े और जीते भी। चंद्रपुर के रहने वाले भवानी लाल वर्मा व सारागांव के डा चरण दास महंत दो ही ऐसे नेता हैं, जो स्थानीय रहे। हालांकि परिसीमन के बाद कोरबा लोकसभा सीट अलग बनी और डा चरणदास महंत व वर्ष 2019 में चुनाव लड़ने वाली उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत बाहरी हो गई।

सामान्य सीट रही जांजगीर से वर्ष 2009 में कोरबा को अलग कर जांजगीर को आरक्षित कर दिया गया। वर्ष 1957 से लगातार पांच चुनाव 1974 तक जांजगीर सीट कांग्रेस के कब्जे में रहा। वर्ष 1977 में पहली बार जनता पार्टी के मदन लाल शुक्ला चुनाव जीते। इसके बाद फिर वापस 1980 में कांग्रेस के प्रत्याशी रामगोपाल तिवारी के पाल में यह सीट आ गई। 1984 में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की।

वर्ष 1989 में भाजपा ने यहां से दमदार नेता दिलीप सिंह जूदेव को उतारा और एक बार फिर यह सीट भाजपा के झोली में चली गई। इसके बाद से यहां की जनता कांग्रेस व भाजपा एक- एक बार मौका दे रही। इसे यहां की जनता की चतुराई है या महज संयोग। चाहे जो भी हो, पर यह बात पक्की है कि लगातार जीत का दावा कभी भी कोई नहीं कर सका।

आठ विधानसभा वाली कोरबा लोकसभा सीट में आदिवासी मतदाताओं की संख्या 46 प्रतिशत है। शिक्षा की रोशनी आदिवासी क्षेत्रों में देर से पहुंच रही है। यही वजह है कि आज भी लोकसभा क्षेत्र की अधिकांश महिलाएं असाक्षर हैं। औद्योगिक तीर्थ लघुभारत होने के कारण यहां सभी प्रांत व धर्म के लोगों का बसेरा है। अकेले शहरी क्षेत्र में पूर्वांचल व अन्य दीगर प्रांत से पहुंचे लोगों का मतदान भी प्रभाव कारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश व बिहार से यादव, कहार, विश्वकर्मा के अलावा ब्राह्मणों की संख्या अधिक है। इन मतों के इसके अलावा लोकसभा क्षेत्र के मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, कटघोरा व कोरबा में कोल इंडिया की खदानें संचालित है। काले हीरे की खान के साथ कोसे की भी चमक देश भर में बिखर रही। इसके साथ ही सच्चाई यह भी है कि उद्योगों की वजह से प्रदूषण की मार भी लोगों को झेलनी पड़ रही। यह इस संसदीय क्षेत्र का सबसे बड़ा व संवेदनशील मुद्दा वर्षो से रहा है।

2014 से लगातार तीसरे स्थान पर गोंगपा

कोरबा लोकसभा सीट से वर्ष 2014 में गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) सुप्रीमो हीरासिंह मरकाम स्वयं मैदान में उतरे थे और पार्टी की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। आठ विधानसभा में पार्टी को अच्छा-खासा वोट मिला। वर्ष 2019 के चुनाव में हीरा सिंह के पुत्र तुलेश्वर सिंह मरकाम ने चुनाव लड़ा और उन्होंने भी तीसरा स्थान बरकरार रखा, जबकि चौथे स्थान पर नोटा रहा।

एक बार कांग्रेस व एक भाजपा को मौका

परिसीमन के बाद भले ही जांजगीर से अलग होकर कोरबा नई लोकसभा सीट बन गई, पर एक के बाद एक का ट्रेंड नहीं बदला। तब भी क्षेत्र की जनता एक बार कांग्रेस को तो एक बार भाजपा को यहां प्रतिनिधित्व का अवसर देती रही और अब भी वही चलन बरकरार है। केवल एक बार ही ऐसा हुआ, जब लगातार दो बार लोकसभा चुनाव कांग्रेस के डा चरण दास महंत जीते।

कांशीराम यहीं से लड़े थे लोकसभा चुनाव

बहुजन समाज के संस्थापक कांशीराम ने कोरबा से ही राजनीति की शुरुआत की थी। अविभाजित जांजगीर लोकसभा से वर्ष 1984 में चुनाव लड़ा, पर यहां से कांग्रेस के प्रभात कुमार मिश्रा ने जीत हासिल की। इसके बाद कुछ वर्षो तक कोरबा के मुड़ापार व बाल्को में अपने श्रमिक साथियों के साथ रहकर श्रमिकों के लिए, श्रमिकों के हक में लड़ाई लड़ते रहे। साइकिल रैली निकाल कर जांजगीर तक यात्रा करते थे। उस वक्त भी मायावती उनके साथ रही। इसके बाद कांशीराम ने उत्तर प्रदेश का रुख किया और वहां वे सियासत में इतने आगे निकले कि बहुजन समाज पार्टी का साम्राज्य खड़ा कर लिया। कांशीराम का जन्म मूलत: पंजाब में हुआ और उत्तर प्रदेश कर्मभूमि रही।

इस बार होगा चौथा चुनाव

कोरबा संसदीय सीट पर यह चौथा आम चुनाव होगा। परिसीमन के बाद वर्ष 2009 में अस्तित्व में आई इस सीट पर पहला चुनाव डा चरण दास महंत ने जीता था। वहीं वर्ष 2014 में हुए दूसरे चुनाव में भाजपा के डा बंशीलाल महतो ने जीत दर्ज की थी। तीसरे चुनाव में कांग्रेस की ज्योत्सना चरण दास महंत यहां से चुनाव जीत कर सांसद बनीं।

बन गई थी हाई प्रोफाइल सीट

कोरबा लोकसभा सीट अंतर्गत मरवाही विधानसभा होने की वजह से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो तथा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कोरबा लोकसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। अपने कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने मशविरा कर लिया था। इसके साथ ही यह सीट हाई प्रोफाइल बन गई थी। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के भी मैदान में होने से त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति निर्मित हो गई थी, पर बाद में अजीत जोगी ने यह कहकर पीछे हट गए कि बसपा के साथ गठबंधन है। यदि जोगी यहां से चुनाव लड़ते, तो उनकी सीधी टक्कर डा चरण दास महंत से होती, क्योंकि लोकसभा से कांग्रेस ने डा महंत की पत्नी ज्योत्सना को टिकट दिया था। डा महंत व अजीत जोगी का इस क्षेत्र में काफी दबदबा भी था।

आठ विधानसभा क्षेत्र हैं कोरबा लोकसभा क्षेत्र में

रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली- तानाखार, मरवाही, भरतपुर- सोनहत, मनेन्द्रगढ व बैकुंठपुर विधानसभा

Prasad acquired in Ramlala’s life consecration, ramlala, sunil lehri, 22 january, shared video, laddu, sweets, rudraksh, tulsi, rice | रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में मिला प्रसाद: बेसन के लड्डू से लेकर सबरी के बेर हैं शामिल, टीवी के ‘लक्ष्मण’ ने वीडियो शेयर किया
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Prasad Obtained In Ramlala’s Life Consecration, Ramlala, Sunil Lehri, 22 January, Shared Video, Laddu, Sweets, Rudraksh, Tulsi, Rice

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामानंद सागर की रामायण में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। सुनील 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। ऐसे में आज एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुनील लहरी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मिला हुआ प्रसाद दिखाया।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुनील लहरी के साथ दीपिका चिखलिया और कंगना रनोट।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुनील लहरी के साथ दीपिका चिखलिया और कंगना रनोट।

रामलला में मिला हुआ प्रसाद एक-एक करके वीडियो में दिखाया
सुनील लहरी ने वीडियो की शुरुआत ‘जय राम जी’ कहकर की। उन्होंने आगे कहा- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आप लोगों को पता है क्या प्रसाद मिला? फिर एक्टर ने सबसे पहले स्टील के डब्बे में रखे हुए बेसन के लड्डू दिखाए। इसके बाद सुनील लहरी ने एक तुलसी की माला, रुद्राक्ष, चावल, रक्षासूत्र, सबरी के बेर, कुमकुम, केसर, दीया और गंगाजल भी दिखाया। एक बड़े डिब्बे में भी कुछ लड्डू और मिष्ठान देखने को मिले।

सीरियल में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था।

सीरियल में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था।

सुनील लहरी ने सभी रामभक्तों के लिए वीडियो शेयर की
सुनील लहरी ने ऑडियंस को मैसेज देते हुए कहा- हालांकि सब प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन ऐसा होना असंभव था। इसलिए ये वीडियो खास उनके लिए हैं जो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन बन नहीं पाए।

उन्होंने आगे बताया कि वे इस प्रसाद को छोटे-छोटे पाउच में डालकर अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों, ऑफिस और बिल्डिंग के लोगों में भी बाटेंगे। ऐसा करने से वे सभी लोग खुद को प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा समझेंगे। सुनील लहरी ने यूजर्स से भी ऐसा करने के लिए कहा। खुश रहिए, सुखी रहिए, स्वस्थ रहिए और मस्त रहिए कहकर उन्होंने वीडियो खत्म किया।

एक्टर्स, म्यूजिशियन, राजनेता और क्रिकेटर भी इस समारोह का हिस्सा बने
22 जनवरी का दिन हम सबके लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। इस दिन भगवान राम 500 सालों बाद अयोध्या में स्थित राम मंदिर में विराजे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने, रविशंकर प्रसाद और उद्योगपति अनिल अंबानी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

इनके अलावा अनुपम खेर, मनोज जोशी, गायक कैलाश खेर और जुबिन नौटियाल, गीतकार प्रसून जोशी, हेमा मालिनी, कंगना रनोट, श्रीश्री रविशंकर, मोरारी बापू, रजनीकांत, पवन कल्याण, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, शेफाली शाह, सोनू निगम और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे।

UP Politics : ज्ञानवापी मामले में बोले शिवपाल यादव, न्यायालय के फैसले को सब मानेंगे

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। कुछ समय के इंतजार के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 03:51 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 03:51 PM (IST)

UP Politics : ज्ञानवापी मामले में बोले शिवपाल यादव, न्यायालय के फैसले को सब मानेंगे
ज्ञानवापी मामले पर बोले शिवपाल यादव।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। कुछ समय के इंतजार के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। सभी को मिलकर ही चुनाव लड़ना है। शिवपाल यादव जिला सहकारी बैंक में झंडारोहण करने के लिए आए थे। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत कर कहा कि सभी दलों की बातचीत आपस में हो रही है।

शिवपाल बोले- अभी फैसले का इंतजार

पत्रकारों ने शिवपाल यादव से एएसआई की रिपोर्ट पर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि हम सबको न्यायालय का फैसला मानना पड़ेगा। न्यायालय ने अभी किसी भी तरह का फैसला नहीं दिया है, ऐसे में अभी उसका इंतजार करना चाहिए।

शिवपाल ने बोला- भाजपा सरकार पर हमला

शिवपाल यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कई तरह के वादे किए थे, लेकिन उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया है। भाजपा की सरकार में महंगाई बड़ती चली जा रही है। चीन हमारी सीमा के अंदर घुस आया है। सरकार हर मोर्च में विफल रही है।

Betul Climate Replace: ठंड ने दिखाए तेवर, 6.2 डिग्री सेल्सियस पर आया पारा, फसलों को खतरा

Betul Climate Replace: बैतूल में ठंड का असर बढ़ गया है। पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस के कारण फसलों पर पाला पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 03:38 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 03:38 PM (IST)

Betul Weather Update: ठंड ने दिखाए तेवर, 6.2 डिग्री सेल्सियस पर आया पारा, फसलों को खतरा
बैतूल में बढ़ा ठंड का असर

HighLights

  1. सर्द हवाओं से बैतूल में ठंड के तेवर तीखे
  2. गेहूं और चना की फसल पर पाला पड़ने की आशंका
  3. सब्जी की फसल भी हो रही प्रभावित

Betul Climate Replace नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। अरब सागर से आ रही नमी और उत्तर भारत की ओर से आने वाली सर्द हवाओं ने बैतूल में ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं। इस वजह से पारा तेजी से लुढ़कते हुए 6.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दिन में भी लोगों को सर्द हवा के कारण गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। गुनगुनी धूप में लोग खड़े होकर ठंड से राहत पा रहे हैं।

शाम होते ही ठिठुरन बढ़ने लगती है। यह स्थिति पिछले तीन दिन से बनी हुई है और न्यूनतम तापमान में कमी आते जा रही है। इस सीजन में बुधवार की रात सबसे अधिक ठंडी रही। न्यूनतम तापमान में मंगलवार की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। ठंड इतनी अधिक पड़ रही है कि शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं।

naidunia_image

फसलों पर विपरीत असर होगा

ठंड के कारण सुबह नौ बजे तक फसलों पर ओस की बूंदें जमी हुई नजर आ रही हैं। किसान अनिल जैन ने बताया कि गुरुवार को सुबह जब वे खेत पहुंचे तो देखा कि गेहूं और चना की फसल की पत्तियों पर ओस की बूंदें जमी हुई थीं। अक्टूबर माह में जिस खेत में गेहूं की बुवाई की गई थी उसमें बालियां लग गईं हैं और दाना बनने की स्थिति है। ऐसे में तेज ठंड की वजह से गेहूं का दाना बनने की प्रक्रिया बाधित हो जाएगी जिससे दाना बारीक हो जाएगा। चना की फसल में भी फूल आ गए हैं जो कड़ाके की ठंड से खराब हो सकते हैं।

सब्जी की फसल हो रही प्रभावित

सब्जी की खेती करने वाले किसान राजू ठाकुर ने बताया कि बेल वर्गीय फसलों के पत्ते तेज ठंड में खराब होने लगे हैं। टमाटर के पौधों के पत्ते भी मुरझाई अवस्था में पहुंच गए हैं। यदि तेज ठंड लगातार पड़ती है तो पत्तियां ठंड के कारण जल जाएंगी और पौधा सूखने लगेगा। इससे पैदावार खासी प्रभावित हो जाएगी।

लहसुन की बुवाई करने वाले किसान अवधेश वर्मा ने बताया कि तेज ठंड की वजह से लहसुन के पत्ते सूखने जैसी अवस्था में पहुंच रहे हैं। यदि पाला पड़ गया तो फिर फसल से उत्पादन होना मुश्किल हो जाएगा।

Amitabh Bachchan sang nationwide anthem with disabled kids, many celebs together with Akshay and Tiger shared the submit | 75वां गणतंत्र दिवस: दिव्यांग बच्चों के साथ अमिताभ बच्चन ने गाया राष्ट्रगान, अक्षय और टाइगर समेत कई सेलेब्स ने शेयर किया पोस्ट

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज भारत में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने अंदाज में गणतंत्र दिवस मनाया। अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाते हुए वीडियो शेयर किया। वो दिव्यांग बच्चों के साथ साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान गाते दिखाई दे रहे हैं। ये उनकी तरफ से एक सराहनीय बदलाव है, जिसके लिए उनके फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें।

अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों एक्टर राष्ट्रीय ध्वज लेकर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी वीडियो में वंदे मातरम गाना बज रहा है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- नया भारत, नया आत्म विश्वास, नई दृष्टी..हमारा समय आ गया है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद…जय भारत। बता दें अक्षय और टाइगर एक साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाले हैं।

शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर किया

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने बेटे से साथ ध्वाजारोहण किया। दरअसल, हाल ही में वो इंडियन पुलिस फोर्स सीरीज में नजर आईं। ये सीरीज देश भाक्ति पर आधारित है। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय नजर आए हैं।

सुनील शेट्टी ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को बधाई दी। शेयर की गई तस्वीर में वो हाथ में ध्वज लहराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा- सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा

एक्ट्रेस राशी खन्ना ने पोस्ट शेयर किया

राशी खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर में वो पीला सूट पहने हाथ में ध्वज पकड़े हुए नजर आ रही हैं। पोस्ट शेयर करते एक्ट्रेस ने लिखा- मैं कामना करती हूं कि तिरंगा हमें एक उज्जवल कल के लिए प्रेरित, एकजुट और मार्गदर्शन करता रहे। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। शेयर की गई स्टोरी में उन्होंने अपना गाया हुआ गाना लगाया है।

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। शेयर की गई स्टोरी में उन्होंने अपना गाया हुआ गाना लगाया है।

सनी देओल ने बेटे राजवीर देओल के साथ ध्वाजरोहण किया।

सनी देओल ने बेटे राजवीर देओल के साथ ध्वाजरोहण किया।

करण जौहर ने अपने बच्चों की वीडियो शेयर की। वीडियो में बच्चे गणतंत्र दिवस की बधाई देते नजर आ रहे हैं।

करण जौहर ने अपने बच्चों की वीडियो शेयर की। वीडियो में बच्चे गणतंत्र दिवस की बधाई देते नजर आ रहे हैं।

कुणाल खेमू ने पत्नी सोहा अली खान और बेटी के साथ गणतंत्र दिवस मनाया।

कुणाल खेमू ने पत्नी सोहा अली खान और बेटी के साथ गणतंत्र दिवस मनाया।

फराह खान ने शेयर किया पोस्ट

कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। वीडियो में सिंगर सुनिधी चौहान गाना गाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस खास मौके पर सुनिधी ‘ऐ वतन वतन मेरे’ गाना गा रही है।

अर्जुन कपूर ने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

अर्जुन कपूर ने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

क्यों मनाते हैं 26 जनवरी

26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। संविधान को बनाने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। दरअसल, साल 1929 में इसी दिन पूर्ण स्वाराज की घोषणा हुई थी इसीलिए 26 जनवरी को हम ‘रिपब्लिक डे’ के रूप में मानते हैं।

PM मोदी बुलंदशहर दौरे को लेकर CM योगी एक्टिव, अधिकारियों से कहा- जनता को नहीं होनी चाहिए परेशानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 25 जनवरी को बुलंदशहर दौरे पर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 08:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 08:23 PM (IST)

PM मोदी बुलंदशहर दौरे को लेकर CM योगी एक्टिव, अधिकारियों से कहा- जनता को नहीं होनी चाहिए परेशानी
PM मोदी का बुलंदशहर दौरा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 25 जनवरी को बुलंदशहर दौरे पर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनसभा में जनता को परेशानी न हो, इसको लेकर निर्देश दिए। बता दें कि पीएम मोदी कल (25 जनवरी) को बुलंदशहर आकर हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने बुलंदशहर पहुंचकर जनसभा स्थल की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, संगठन कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता को सभा स्थल पर किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सभा स्थल पर व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल में चल रहे विकास के कार्यों को जल्द ही गुणवत्ता के साथ पूरा करें।

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर भारतीय क्रिकेटर्स में दिखा उत्साह, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस पर इस बार मेहमान के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आए हैं। पूरे देश में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह है।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 03:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 03:05 PM (IST)

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर भारतीय क्रिकेटर्स में दिखा उत्साह, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India seventy fifth Republic Day: गणतंत्र दिवस पर इस बार मेहमान के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आए हैं। पूरे देश में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह है। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर्स कहा पीछे छूट जाते हैं। उन्होंने भी उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया और सभी भारतीयों को इसकी शुभकामनाएं भी दीं।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज हम गणतंत्र के रूप में 74 वर्ष पूरे कर रहे हैं। हम हर साल और अधिक समृद्ध होते रहें। सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

सुरेश रैना

आज हमारे गणतंत्र होने के 74 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस विशेष दिन पर आइए विविधता में एकता को अपनाते हुए अपने राष्ट्र की यात्रा का सम्मान करें। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

मोहम्मद शमी

भारतीय होने का गौरव आपके हृदय को खुशी और कृतज्ञता से भर दे। आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

रिंकू सिंह

सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। लोकतंत्र और देशभक्ति की भावना फलती-फूलती रहे।

हरभजन सिंह

सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आइए विविधता में एकता के सिद्धांतों का सम्मान करें और हमें जो स्वतंत्रता प्राप्त हुई है उसे संजोएं। हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति करता रहे और प्रेरणा देता रहे।