Gupt Navratri: माघ मास की गुप्त नवरात्र 10 फरवरी से, इंदौर के मंदिरों में होंगे ये आयोजन

Gupt Navratri: एरोड्रम रोड स्थित श्री श्रीविद्याधाम मंदिर में गुप्त नवरात्र के दौरान प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। अन्नपूर्णा मंदिर में विशेष अनुष्ठान होंगे।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 05:05 AM (IST)

Gupt Navratri: माघ मास की गुप्त नवरात्र 10 फरवरी से, इंदौर के मंदिरों में होंगे ये आयोजन

Gupt Navratri: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। माघ मास की गुप्त नवरात्र 10 फरवरी से शुरू होगी। इस दौरान मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे। कहीं गुप्त साधना होगी तो कहीं भव्य स्वरूप में देवी के दर्शन होंगे। 10 से 18 फरवरी तक मनाई जाने वाली गुप्त नवरात्र में इंदौर के देवी मंदिरों में कई अनुष्ठान होंगे।

एरोड्रम रोड स्थित श्री श्रीविद्याधाम मंदिर में गुप्त नवरात्र के दौरान प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। 10 फरवरी से शुरुआत होगी। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में नौ दिवसीय महोत्सव मनाया जाएगा। शुभारंभ 10 फरवरी को सुबह 6 बजे संध्या वंदन, 7 बजे वेदपाठ और शोडषोपचार पूजन से होगा। सुबह 9.30 बजे ललिता महात्रिपुर सुंदरी महायज्ञ अनुष्ठान होगा। शाम 5.30 बजे ललिता सहस्र नामावली से लक्षार्चन आराधना और शाम 7.30 बजे 108 दीपों से शृंगार आरती होगी। प्रतिदिन रात 9 बजे से ललिता सहस्रनाम अर्चना भी होगी।

वसंत पंचमी पर होगा ललिता सहस्रनाम यज्ञ

आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, पं. दिनेश शर्मा व यदुनंदन माहेश्वरी के अनुसार आश्रम की यज्ञशाला में 13 फरवरी को महागणपति यज्ञ, 14 को वसंत पंचमी पर ललिता सहस्रनाम यज्ञ, 15 को महाविष्णु यज्ञ, 16 को सूर्य नारायण यज्ञ व 17 फरवरी को सदाशिव यज्ञ होगा। 16 फरवरी को सुबह 9 बजे आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी गिरिजानंद सरस्वती का प्रतिमा पूजन, पादुका पूजन, शोडषोपचार पूजन, अभिषेक व आरती होगी। शाम 6 बजे से मां परांबा ललिता महात्रिपुर सुंदरी कौ नौका विहार कराया जाएगा।

भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण करेंगी मां

17 फरवरी को शाम 5.30 बजे से मां भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण करेंगी। रात 8 बजे छप्पन भोग दर्शन होंगे। 18 फरवरी को शाम 6 बजे पुष्प बांगला सजाया जाएगा। मंदिर के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में अनेक संत भी उपस्थित होंगे। आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में 21 विद्वान व कई यजमान इन अनुष्ठानों में शामिल होकर सग्रहमख पंच देवोपसनात्मक श्री ललिता महात्रिपुर सुंदरी महायज्ञ के दिव्य आयोजन में सहभागी बनेंगे।

नवचंडी पाठ और सरस्वती पूजन

naidunia_image

अन्नपूर्णा मंदिर में भी गुप्त नवरात्र में विशेष अनुष्ठान होंगे। अन्नपूर्णा आश्रम के स्वामी जयेंद्रानंदगिरि बताते हैं कि इस नवरात्र में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से नवचंडी पाठ होगा। मंदिर में प्रतिदिन मां अन्नपूर्णा, महाकाली और मां गायत्री का अभिषेक व विशेष शृंगार होगा। 14 फरवरी को वसंत पंचमी पर सुबह 9 बजे से मंदिर में देवी सरस्वती का पूजन भी होगा। वेद भवन में पूजन किया जाएगा।

ब्रह्ममुहूर्त में होगा हवन

खजराना स्थित काली मंदिर में नौ दिन तक विशेष अनुष्ठान होगा। मुख्य पुजारी गुलशन अग्रवाल बताते हैं कि मां कालिका का शृंगार किया जाएगा। यह गुप्त नवरात्र है इसलिए अनुष्ठान भी गुप्त विधान से होंगे। कार्यसिद्धि के लिए इस दौरान तंत्र अनुष्ठान हवनात्मक रूप से होंगे। ये अनुष्ठान महानिशिथ काल और ब्रह्ममुहूर्त में होंगे।

अभिष्ट कामना के लिए उत्तम

आचार्य पं. राकेश तिवारी के बताते हैं कि चैत्र व आश्विन मास की नवरात्र का तो विशेष महत्व है ही, लेकिन माघ और आषाढ़ में आने वाली गुप्त नवरात्र का भी बहुत महत्व है। यह नवरात्र साधकों के लिए बहुत सिद्ध मानी गई है। यदि संकल्पित होकर अभिष्ट कामना के लिए इस दौरान कोई अनुष्ठान किया जाता है तो उसका विशेष फल मिलता है। गृहस्थ जीवन में भी इस नवरात्र में पूजन किया जाना श्रेष्ठ है। प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ या श्रीयंत्र की साधना विशेष फलदायी रहती है। जो साधक यह नहीं कर सकते, वे दुर्गा चालीसा का पाठ या देवी दुर्गा के बीजमंत्र की एक माला का जाप भी प्रतिदिन करते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Aaj Ka Rashifal 31 January 2024: बॉस की तारीफ मिलेगी, प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे

Aaj Ka Rashifal 31 January 2024: किसी जरूरत मंद की तारीफ करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 05:39 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 05:39 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 31 January 2024: बॉस की तारीफ मिलेगी, प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे
31 जनवरी 2024, बुधवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
  2. वृषभ: बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे।
  3. मिथुन: पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 31 January 2024: आज 31 जनवरी 2024, बुधवार माघ मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। राहुकाल का समय दोपहर 12:00 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। फिर भी मानसिक तनाव रहेगा। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। मानसिक शांति के लिए मंदिर जाएं और ध्यान लगाएं। गणेश वंदना करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At this time)

naidunia_image

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा है। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At this time)

naidunia_image

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। आज किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At this time)

naidunia_image

किसी जरूरत मंद की तारीफ करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जबकि उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At this time)

naidunia_image

सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At this time)

naidunia_image

व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी परिचत या पुराने दोस्त की मदद से कोई बड़ा काम पूरा होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At this time)

naidunia_image

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। भ्रमण के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At this time)

naidunia_image

व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी, जबकि दिन के अंतिम पहर में कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश करते समय बड़ों की राय लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At this time)

naidunia_image

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र मे प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पति और पत्नी के बीच तालमेल बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At this time)

naidunia_image

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। राजनीति में काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At this time)

naidunia_image

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। माता-पिता की आशीर्वाद मिलेगा। बड़े भाई या बहन की मदद से बड़ा काम होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At this time)

naidunia_image

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। मानसिक तनाव ना लें। सेहत पर असर पड़ सकता है। नींद में बाधा रहेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Bollywood Actress Suraiya Attention-grabbing Info; Dev Anand | Dilip Kumar | देव आनंद से रिश्ता टूटा तो ताउम्र अकेली रहीं सुरैया: बारात के साथ 2 लाख के गहने लेकर पहुंच गया था फैन; पुलिस लगानी पड़ी

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुरैया की आज 20वीं पुण्यतिथि है। उन्हें हिंदी सिनेमा का मल्लिका-ए-हुस्न कहा जाता था, लेकिन असल जिंदगी उतनी ही बेरंग रही। करियर के टाॅप पर उन्हें देव आनंद से प्यार हुआ, लेकिन उनकी यह प्रेम कहानी कभी मुकम्मल नहीं हो पाई। हर एक्टर-डायरेक्टर की पहली पसंद सुरैया ताउम्र अकेली ही रहीं।

फैंस के बीच दीवानगी इस कदर थी कि उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात करना पड़ता था। एक बार तो एक फैन जालंधर से बारात लेकर उनके घर पहुंच गया था। मुंह दिखाई में 2 लाख के गहने भी लाया था।

पुण्यतिथि पर पढ़िए, सुरैया की जिंदगी के कुछ अनछुए पहलू….

मामा फेमस विलेन, जिनकी वजह से एक्टिंग से जुड़ीं सुरैया
15 जून 1929 को लाहौर में अजीज जमाल शेख और मुमताज शेख के घर बेटी का जन्म हुआ। नाम रखा गया सुरैया जमाल शेख था, जिन्हें बाद में दुनिया ने सुरैया नाम से जाना। जब वो एक साल की थीं, तब उनका परिवार मुंबई जाकर बस गया। फिर यहीं पर उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई।

सुरैया के मामा एम. जहूर हिंदी सिनेमा के फेमस विलेन में से एक थे। ऐसे में सुरैया का भी फिल्मी दुनिया से जुड़ना आसान हो गया। एक बार स्कूल की छुट्टियों में सुरैया मामा के साथ फिल्म ताजमहल की शूटिंग देखने मोहन स्टूडियो गई थीं। वहां पर फिल्म प्रोड्यूसर नानु भाई वकील की नजर उन पर पड़ी। नानु भाई उनकी खूबसूरती और सादगी से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने सुरैया को फिल्म में मुमताज महल के लिए चुन लिया।

राज कपूर और मदन मोहन, सुरैया के बचपन के दोस्त थे। इन्हीं लोगों के साथ वो ऑल इंडिया रेडियो में बच्चों के रेडियो प्रोग्राम में गाती थीं। एक बार ऑल इंडिया रेडियो पर सुरैया को गाते नौशाद ने सुना। सुरैया के गाने का अंदाज नौशाद साहब को बहुत पसंद आया। इसके बाद उन्होंने कारदार साहब की फिल्म शारदा में सबसे पहले सुरैया को गाने का मौका दिया। इस तरह से वो कम उम्र में ही इंडस्ट्री से बतौर सिंगर और एक्टर जुड़ गईं।

40 हजार रुपए के लिए देविका रानी के साथ तोड़ा था कॉन्ट्रैक्ट
सुरैया के सिंगिंग करियर को संवारने में नौशाद साहब का बड़ा हाथ रहा। उनकी देखरेख में उन्होंने कई बेहतरीन गाने गाए। अनमोल घड़ी (1946), दर्द (1947), दिल्लगी (1949) और दास्तान (1950) जैसी हिट फिल्मों में गाने के बाद वो सिंगिंग सेनसेशन बन गईं।

बॉम्बे टॉकीज प्रोडक्शन कंपनी की मालकिन देविका रानी भी सुरैया की कला से बहुत प्रभावित हुईं। देविका रानी ने उनके साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट कर लिया। यहां उन्हें हर महीने 500 रुपए मिलते थे।

हालांकि कुछ समय बाद सुरैया ने यह कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया, जब के. आसिफ ने उन्हें फिल्म फूल के लिए 40 हजार रुपए की पेशकश की। फिल्म में उन्होंने पृथ्वीराज की बहन का किरदार निभाया था।

एक फ्रेम में अपनी मां और नानी के साथ सुरैया।

एक फ्रेम में अपनी मां और नानी के साथ सुरैया।

फैंस की वजह से घर के बाहर इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल तैनात करने पड़े
सुरैया ने 1946 में फिल्म अनमोल घड़ी, 1947 में दर्द और 1948 में प्यार की जीत में काम किया। इन सभी फिल्मों ने उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी दिलाई। खासकर फिल्म प्यार की जीत में दर्शकों ने उनके काम को खासा पसंद किया। फिल्म रिलीज के बाद सुरैया के घर के बाहर बड़ी तादाद में फैंस इकट्ठा हो गए थे। हालात बिगड़ने पर एक इंस्पेक्टर और चार कॉन्स्टेबल तैनात करने पड़े।

हालांकि इसके बाद भी फैंस अपनी चहेती सुरैया की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर जरूर आते थे। भीड़ इतनी ज्यादा होती थी कि लगभग हर समय ट्रैफिक जाम लगा रहता था। एक बार फैंस की यही दीवानगी सुरैया पर भारी पड़ गई।

सुरैया को अपनी एक फिल्म के प्रीमियर में जाना था। वो किसी तरह से घर के बाहर खड़ी भीड़ से बचते-बचाते थिएटर पहुंचीं। हॉल के अंदर काफी इंतजाम किए गए थे कि कोई सुरैया को पहचान ना ले, लेकिन तभी वहां पर मौजूद एक आदमी ने उन्हें पहचान लिया। वो चिल्ला कर बोला- अरे ये तो सुरैया हैं। ये सुनते ही भीड़ सुरैया पर टूट पड़ी। सुरैया को भीड़ ने इस कदर घेरा कि उनका दुपट्टा उनके हाथों से छूटकर दूर जा गिरा।

पहले तो काफी देर तक सुरैया के साथ आए सिक्योरिटी वाले भीड़ पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब सिक्योरिटी से बात नहीं बनी तब पुलिस को आना पड़ा। इस घटना का सुरैया पर इतना बुरा असर पड़ा कि उन्होंने पब्लिक प्लेस पर जाना ही बंद कर दिया। साथ ही इसके बाद वो कभी अपनी फिल्मों के प्रीमियर में भी नहीं गईं।

1948 की फिल्म विद्या ने बदल दी सुरैया की जिंदगी
1948 की फिल्म विद्या में सुरैया को देव आनंद के साथ देखा गया था। इस फिल्म से सुरैया की पूरी जिंदगी बदल गई। इसी के सेट पर पहली बार उनकी देव आनंद से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात का भी दिलचस्प किस्सा है।

फिल्म विद्या की शूटिंग शुरू हो गई थी, लेकिन हीरो कौन होगा, इसका फैसला नहीं हुआ था। एक दिन सेट पर सुरैया कुर्सी पर बैठी हुई थीं। तभी उनकी नजर कोने में बैठे एक नौजवान पर पड़ी जो एकटक सुरैया को घूर रहा था।

सुरैया ने प्रोड्यूसर को बुलाकर उनसे ये बात कही।

सुरैया- वो जो शरीफ नौजवान कुर्सी पर बैठे हुए हैं, उन्हें वहां से हटा दीजिए। तभी मैं काम कर पाऊंगी।

प्रोड्यूसर देव आनंद के पास गए, लेकिन उन्हें बाहर भेजने के बजाय सुरैया के पास ले गए और मुस्कुराकर उनका परिचय करवाया।

प्रोड्यूसर- मिलिए, ये हैं हमारी फिल्म के हीरो देव आनंद।

सुरैया इससे आगे बोलतीं, तभी देव आनंद ने कहा- साथ काम करने से पहले एक नौजवान को इतनी बड़ी हीरोइन को अच्छी तरह से देख लेना चाहिए। गुस्ताखी माफ।

धर्म और परिवार की वजह से हुआ देव आनंद-सुरैया की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत
इस मुलाकात के बाद दोनों फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए। रोज की मुलाकात के बाद दोनों में गहरी दोस्ती हुई और बाद में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। सेट पर दोनों की आंखें एक-दूसरे को ढूंढती रहती थीं। देव आनंद उन्हें प्यार से नोजी बुलाते थे और सुरैया उनको स्टीव।

सेट के अलावा देव आनंद उनके घर भी जाते थे। घूमना-फिरना भी सब साथ में ही होता था, मगर कुछ समय बाद उनके इस प्यार को नजर लग गई। उनके रिश्ते की बात सुरैया की नानी को पता चल गई। नानी पुराने ख्यालों वाली थीं। उन्हें बिल्कुल भी मंजूर नहीं था कि सुरैया की शादी किसी गैर धर्म के लड़के से हो। ऐसे में उन्होंने देव आनंद का आना-जाना बंद करा दिया।

इस घटना के बाद नानी हर वक्त सुरैया के साथ रहती थीं। 1950 में देव आनंद और सुरैया ने साथ में दो और फिल्में सनम और जीत साइन की, लेकिन नानी सेट पर भी सुरैया को अकेला नहीं छोड़ती थीं, ताकि देव आनंद उनसे बात ना कर पाएं। साथ ही दोनों के रोमांटिक सीन्स को भी डायरेक्टर से हटाने के लिए कहती थीं। फोन पर भी बात नहीं हो पाती थी इसलिए दोनों खत के जरिए बात किया करते थे।

1949 में जीत की शूटिंग के दौरान देव आनंद सुरैया के साथ भागकर शादी करने को तैयार थे, लेकिन नानी को ये बात पता चल गई। परिवार के खिलाफ सुरैया नहीं जाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने शादी के लिए मना कर दिया और देव आनंद से हमेशा के लिए दूरी बना ली। हालांकि ताउम्र वो देव आनंद से प्यार करती रहीं, किसी और से उन्होंने शादी नहीं की।

प्यार में पागल फैन शादी करने के लिए बारात लेकर घर पहुंच गया
सुरैया खुद तो ताउम्र देव आनंद के प्यार में रहीं, लेकिन उन्हें चाहने वाले सैकड़ों थे। राइटर इस्मत चुगताई के मुताबिक, एक दोपहर बारात आकर सुरैया के घर के बाहर रुक गई। दरवाजा खोलने पर उनका परिवार भौचक्का रह गया। वहां एक सजा-धजा दूल्हा सेहरा बांधे हुए बारातियों के साथ खड़ा था। उन लोगों के पास गहनों और कपड़ों से भरी थालियां भी थीं।

परिवार वालों ने उस शख्स से पूछा- आप कौन?

जवाब में उस शख्स ने कहा- मैं दूल्हा।

ये सुन परिवार के एक सदस्य ने कहा- क्या बात कर रहे हो भाई, दुल्हन कौन?

शख्स ने अकड़ के साथ कहा- सुरैया जबीन दुल्हन हैं, बारात जालंधर से आई है।

इतना कहने के बाद वो शख्स बारातियों के साथ घर में घुसने की कोशिश करने लगा। ये पागलपन देख सुरैया ने झट से खुद को बेडरूम के अंदर बंद कर लिया और रोने लगीं। जबकि उनकी मां बिल्कुल हैरान थी कि वो लोग दो लाख के गहने और कई महंगे कपड़े साथ लाए थे।

मां ने उस शख्स से कहा- हमें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है और आप लोग को चले जाना चाहिए। इसके बावजूद वो लोग अपनी जिद पर अड़े रहे और धमकी देने लगे। हालात खराब होने पर फोर्स तैनात करनी पड़ी थी। तब जाकर मामला शांत हुआ।

शादी ना करने पर फैन ने दी थी सुसाइड करने की धमकी, जहर खा लिया था
किस्सा यह भी था कि एक फैन कई दिन से सुरैया को धमकी दे रहा था। उसका कहना था कि अगर उन्होंने शादी के लिए हामी नहीं भरी तो वो छत से कूदकर अपनी जान दे देगा। जब सुरैया ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो उस शख्स ने जहर खा लिया। फिर से मामले को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

जब दिलीप कुमार के साथ काम करने से कर दिया इनकार
40 के दशक में हर एक्टर और डायरेक्टर की इच्छा थी कि वो बस एक बार सुरैया के साथ काम कर लें। इस लिस्ट में दिलीप कुमार का नाम भी शामिल था। इसके लिए उन्होंने डायरेक्टर के. आसिफ से बात की थी कि वो उनके और सुरैया के साथ एक फिल्म बनाएं।

सुरैया के साथ काम करने को के. आसिफ भला कैसे मना कर सकते थे। उन्होंने भी हामी भर दी और दोनों को लेकर फिल्म जानवर की अनाउंसमेंट कर दी। सब कुछ तय हो गया, फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई। तभी फिल्म के एक सीन के शूट के दौरान बवाल मच गया। सीन के मुताबिक, सुरैया के पैर पर एक सांप काट लेता है और दिलीप कुमार को उनकी जान बचाने के लिए पैर से चूसकर जहर बाहर निकालना था। वो सीन एक बार में ही परफेक्ट तरीके से शूट कर लिया गया, लेकिन उसी सीन को फिर से कई बार शूट किया जाता रहा, जिससे सुरैया परेशान हो गईं। ये बात उनके मामा को भी पता चल गई।

अगले दिन जब वो सेट पर पहुंचीं तो फिर से उसी सीन को शूट करने के लिए कहा गया। इस बार जैसे ही दिलीप कुमार सुरैया के पैर से जहर चूसकर निकालने की कोशिश करने लगे तो सुरैया ने अपना पैर खींच लिया और उठ खड़ी हुईं। वो दिलीप कुमार से गुस्सा हो गईं।

इसी बीच सुरैया के मामा भी आ गए और उन्होंने भी दिलीप कुमार को मारने की कोशिश की, लेकिन के. आसिफ बीच में आ गए। इस घटना के बाद सुरैया ने तय कर लिया कि वो कभी भी दिलीप कुमार के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगीं।

सुरैया के इस फैसले से के.आसिफ बहुत नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा कि फिल्म पर उन्होंने इतना पैसा लगाया है उसकी भरपाई कौन करेगा। तब सुरैया ने एक चेक भरकर के. आसिफ को दिया और तुरंत ही गुस्से में सेट से निकल गईं। उस दिन के बाद वो फिल्म फिर कभी पूरी नहीं हुई।

हॉलीवुड एक्टर रात 11 बजे मिलने घर पहुंच गए
सुरैया की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी थी, जबकि सुरैया खुद हॉलीवुड के फेमस एक्टर ग्रेगरी पेक की दीवानी थीं। वो उनसे मिलना भी चाहती थीं। 1952 में भारत में पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हुआ। इसमें सुरैया की मुलाकात हॉलीवुड डायरेक्टर फ्रैंक काप्रा से हुई। सुरैया ने अपनी एक फोटो पर साइन करके काप्रा को दिया और कहा- ये आप ग्रेगरी पेक को दे दीजिएगा।

इसके बाद जब एक बार ग्रेगरी इंडिया आए तो उन्होंने सुरैया से मुलाकात की इच्छा जताई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेगरी उनसे रात के 11 बजे मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। सुरैया की मां ने दरवाजा खोला और ग्रेगरी ने उनसे पूछा- सुरैया कहां हैं मैडम। सुरैया को जब ग्रेगरी के आने का पता चला, तो वो बहुत खुश हुईं। इसके बाद सुरैया और ग्रेगरी पेक की मुलाकात हुई और दोनों ने करीब एक घंटे तक बातचीत की।

इसके बाद फिर से सुरैया और ग्रेगरी की मुलाकात फिल्मफेयर अवाॅर्ड्स सेरेमनी में हुई। इन चंद मुलाकात के बाद हर अखबार में यह खबर आई कि ग्रेगरी, सुरैया को लेकर हाॅलीवुड जाना चाहते हैं। खबरें यह भी रहीं कि ग्रेगरी उन्हें पसंद भी करते थे। हालांकि कुछ समय बाद इन खबरों को सुरैया की मां ने अफवाह करार कर दिया था।

उनकी मां का कहना था- ग्रेगरी साहब अपने देश के फेमस स्टार हैं। मेरी बेबी (सुरैया) भी देश की बड़ी स्टार है। इस वजह से इसमें कुछ एक्साइटेड होने वाली बात नहीं है।

34 साल की उम्र में फिल्मों से बनाई दूरी, 74 की उम्र में निधन हुआ
1936 से 1963 तक, सुरैया ने फिल्मों में काम किया था। खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। इस बारे में उनका कहना था, ‘मुझे फिल्में छोड़ने का बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। मैं हर दिन की शूटिंग से ऊब गई थी। कई सालों से ढंग से सो तक नहीं पाई थी। ठीक से खाना भी नहीं खा पाती थी क्योंकि मेरा वजन जल्दी बढ़ने लगता है। मैं फिल्में देखने या शूटिंग न करने का सपना ही देख सकती थी।

यह कहना थोड़ा गलत है, लेकिन सच यही कि मुझे तब बहुत खुश होती थी जब इंडस्ट्री में किसी का निधन हो जाता था और शूटिंग रोक दी जाती थी।

अब फिल्मों से खुद को दूर करने के बाद मैं अपनी पूरी नींद ले पाती हूं। शाॅपिंग पर जाती हूं। खास दोस्तों के साथ समय बिताती हूं। वो सब खा पाती हूं, जो मेरा मन करता है। इसके अलावा सबसे ज्यादा समय लोनावला स्थित अपने बंगले पर बिताती हूं।’

जिंदगी के अंतिम छह महीनों के दौरान सुरैया अपने वकील धीमंत ठक्कर के परिवार के साथ रहीं, जिन्होंने बीमार होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वो हाइपोग्लाइसीमिया जैसी कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं, जिस वजह से 31 जनवरी 2004 को 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अंतिम यात्रा में शामिल हुए सभी लोगों की आंखें देव आनंद को ढूंढ रही थीं, लेकिन वो नहीं आए। इस तरह एक बार फिर से मोहब्बत की हार हुई।

Gold and Silver Value in MP: निवेशकों की डिमांड से सोना 64 हजार रुपये के पार, चांदी भी उछली

Gold and Silver Value in MP: इंदौर में मंगलवार को सोना कैडबरी 64050 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 73200 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: निवेशकों की डिमांड से सोना 64 हजार रुपये के पार, चांदी भी उछली

Gold and Silver Value in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। फेड अपनी पालिसी ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है, जिसकी वजह से सोने-चांदी में निवेशकों की लेवाली जोरदार बनी हुई है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में मंगलवार को सोना सात डालर उछलकर 2040 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इससे भारतीय बाजार भी प्रभावित रहा और मंगलवार को इंदौर में सोना एक बार फिर 64 हजार के पार 64050 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

वहीं, कामेक्स पर चांदी भी 21 सेंट बढ़कर 23.24 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इससे इंदौर में चांदी 200 रुपये बढ़कर 73200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि आई तेजी से सोने और चांदी के गहनों में चल ही वैवाहिक ग्राहकी कुछ धीमी हो सकती है, लेकिन जिन घरों में शादियां हैं उनकी डिमांड बाजार में बराबर रहने की संभावना है। कामेक्स सोना ऊपर में 2040 तथा नीचे में 2029 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.24 व नीचे में 23.12 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 64050 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 64300 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 58900 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 63900 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73200 रुपये, चांदी टंच 73325 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73100 रुपये प्रति किलो बोली गई। सोमवार को चांदी 73000रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 64150 रुपये तथा सोना रवा 64000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73400 रुपये तथा चांदी टंच 73300 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 64300 रुपये तथा सोना रवा 64250 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73400 रुपये तथा चांदी टंच 73500 रुपये प्रति किलो बोली गई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

राहुल गांधी ने चुटकुला सुनाकर नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- थोड़े दबाव में ले लिया यू-टर्न

राहुल गांधी ने कहा कि थोड़ा-सा दबाव पड़ते ही यू-टर्न ले लिया। भारत जोड़ों न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर चुकी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 04:24 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 30 Jan 2024 04:40 PM (IST)

राहुल गांधी ने चुटकुला सुनाकर नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- थोड़े दबाव में ले लिया यू-टर्न
राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना।

एएनआई, नई दिल्ली। Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना तंज कसा। वायनाड सांसद ने कहा कि थोड़ा-सा दबाव पड़ते ही यू-टर्न ले लिया। भारत जोड़ों न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा, थोड़ा-सा दबाव पड़ता है और वे यू-टर्न ले लेते हैं। हमारा गठबंधन उन मुद्दों को उठ रहा है जो जनता के लिए मायने रखते हैं।

राहुल गांधी ने सुनाया चुटकुला

उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव का भाषण चल रहा था तो बघेल जी ने मुझे चुटकुला सुनाया। आपके प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में जोक है। आपके सीएम राज्यपाल के यहां शपथ ग्रहण के लिए गए। वहां भाजपा के नेता और गवर्नर बैठे थे। मुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ ली जाती है। तब वह निकल जाते हैं सीएम हाउस के लिए। कार में पता चलता है कि वह अपना शॉल राज्यपाल के घर छोड़ आए हैं। वह ड्राइवर से वापस चलने को कहते हैं। जैसे ही गर्वनर के पास जाते हैं और गेट खुलाता है तो राज्यपाल कहते हैं इतनी जल्दी आ गए। ऐसी हालत है बिहार की। थोड़ा-सा दबाव पड़ते ही यू-टर्न ले लेते हैं।

नीतीश कुमार की जरूरत नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि समझिए नीतीश कुमार क्यों फंस गए। मैंने उनसे कहा था कि आपको राज्य में जातीय जनगणना करानी होगी। हमने आरजेडी के साथ मिलकर सीएम से सर्वे कराने पर जोर दिया था, लेकिन भाजपा डर गई। वे इसके विरोध में हैं। मुख्यमंत्री फंस गए और बीजेपी ने उन्हें भागने के लिए बैक डोर दे दिया। लोगों को न्याय दिलाना इंडी गठबंधन की जिम्मेदारी है। हमें नीतीश कुमार की कोई जरूरत नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Agastya Nanda and Gauri Khan reached the get together Shahrukh khan spouse gauri, son abram, agastya nanda | अगस्त्य नंदा और गौरी खान पार्टी में पहुंचे: गौरी बेटे अबराम के साथ स्पॉट हुईं, कृति सेनन फिल्म का प्रमोशन करती नजर आईं

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संजय कपूर हाल ही में ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आए थे। इस फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए संजय ने अपने घर पर एक हाउस पार्टी रखी। पार्टी में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली और अनन्या पांडे नजर आए। SRK की वाइफ गौरी बेटे अबराम के साथ पहुंचीं। खबरों की मानें तो इन दिनों अगस्त्य नंदा शाहरुख खान की बेटी सुहाना को डेट कर रहे हैं। दोनों के लिंकअप की खबरें सुर्खियों में है।

अगस्त्य श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे।

अगस्त्य श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे।

अगस्त्य और सुहाना ने साथ डेब्यू किया था
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से अगस्त्य नंदा और सुहाना खान ने अपना डेब्यू किया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिखाई गई थी। जल्द ही सुहाना सुजॉय घोष की एक जासूसी-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में सुहाना जासूस का किरदार निभाती दिखेंगी। वहीं उनके पिता शाहरुख खान भी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। अगस्त्य नंदा डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे। ये फिल्म परमवीर चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक होगी।

'द आर्चीज' फिल्म का एक दृश्य।

‘द आर्चीज’ फिल्म का एक दृश्य।

गौरी-अबराम भी स्पॉट हुए
SRK की वाइफ गौरी भी अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ गाड़ी में स्पॉट हुईं। पार्टी के बाद गौरी को उनकी कार तक छोड़ने के लिए संजय कपूर खुद नीचे आए। जैसे ही कार गेट से निकली, उस वक्त गौरी चेहरा छिपाते दिखीं। वहीं अबराम पिछली सीट में बैठे पैपराजी की ओर देखते नजर आए।

कृति ने फिल्म का प्रमोशन किया
कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आज कृति मुंबई के ‘गोपालदास झमटलाल आडवाणी लॉ’ कॉलेज में फिल्म का प्रमोशन करती नजर आईं। ये कॉलेज लॉ की पढ़ाई के लिए काफी मशहूर है और मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित है। जहां कृति फ्लोरल प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। वहीं शाहिद कपूर लेदर जैकेट पहने स्पॉट हुए।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद-कृति पहली बार साथ दिखेंगे।

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद-कृति पहली बार साथ दिखेंगे।

फिल्म रोबोट-साइंटिस्ट की प्रेम कहानी पर बेस्ड है
फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद साइंटिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं कृति रोबोट का किरदार निभाएंगी। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म अगले महीने 9 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में तकरीबन 31 सालों बाद एक बार फिर वेटरन एक्टर धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया साथ नजर आएंगे।

Ind vs Eng: Sarfaraz Khan के सिलेक्शन से झूमें फैंस, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

इंग्लैंड के खिलाफ भारत पांच मैचों की सीरीज खेल रही है। इस दौरान भारत के दो स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा व केएल राहुल चोटिल हो गए हैं। इनकी जगह सरफराज खान को मौका मिल गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 29 Jan 2024 07:30 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 29 Jan 2024 07:30 PM (IST)

Ind vs Eng: Sarfaraz Khan के सिलेक्शन से झूमें फैंस, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
Sarfaraz Khan का सिलेक्शन।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ भारत पांच मैचों की सीरीज खेल रही है। इस दौरान भारत के दो स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा व केएल राहुल चोटिल हो गए हैं। इनकी जगह सरफराज खान को मौका मिल गया है। उनके अलावा सौरभ कुमार व वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में जगह दी गई है। सरफराज का नाम सुनकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ गई है। फैंस मीम्स के जरिए अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

दरअसल, केएल राहुल व रवींद्र जडेजा की चोट को देखते हुए उन्हें बाहर कर दिया है। जडेजा पहले टेस्ट के चौथे दिन रन आउट हो गए थे। इस दौरान हेमस्ट्रिंग इंजरी होने से वह घायल हो गए थे। केएल राहुल को क्वाड्रिसेप्स का दर्द उठ आया है, इसलिए वह दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

सरफराज को दी जा रही बधाईयां

इस दौरान जैसे ही सरफराज को टीम में शामिल किए जाने की खबर आई क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खिलाड़ी को बधाई दी जा रही है। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस मीम्स के जरिए अपने चहेते खिलाड़ी को बधाई दे रहे हैं। सरफराज ने रणजी क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर अपना नाम बनाया है।

बीसीसीआई ने सुनी मांग

कुछ फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुशी का इजहार करते हुए लिखा कि मेहनत का फल कभी भी बेकार नहीं जाता है। सरफराज का टीम में सिलेक्ट होना काफी खुश कर देना वाला है। उन्होंने इस दिन के लिए काफी मेहनत की थी। एक यूजर ने लिखा कि हमारी दुआंए कबूल हुई हैं। हमारी मांग बीसीसीआई तक पहुंच गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

KGF star Yash can be seen with Shahrukh Khan in subsequent motion film | शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे केजीएफ स्टार यश: ​​​​​​​नितेश तिवारी की रामायण के बाद यश को मिली दूसरी फिल्म, शाहरुख के साथ एक्शन मूवी करेंगे

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म केजीएफ से स्टारडम हासिल करने वाले कन्नड़ एक्टर यश जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। रामायण के साथ ही यश को अब दूसरी फिल्म मिल चुकी है, वो भी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ। दोनों ही साथ काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं और कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं।

हाल ही में आई हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि यश जल्द ही शाहरुख खान के साथ काम करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यश ने केजीएफ के अगले पार्ट और रामायण की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है और अब वो धीरे नहीं चलना चाहते। वो पहले ही अपनी दूसरी फिल्म पर बातचीत शुरू कर चुके हैं, जो एक एक्शन प्रोजेक्ट होगा। वो रेड चिल्ली एंटरटेनमेंट के साथ अगले प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं। यश को प्रोडक्शन का आइडिया पसंद आया है।

यश, नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।

यश, नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।

शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे यश

रिपोर्ट में बताया गया है कि यश ने शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है। ऐसे में उनकी शाहरुख खान के साथ काम करने पर चर्चा जोरों पर है। दोनों एक आइडिया फिक्स कर चुके हैं, जिस पर काम करने के लिए दोनों ही बेहद एक्साइटेड हैं। दोनों जानते हैं कि साथ आने से फैंस की उम्मीदें बढ़ जाएंगी, ऐसे में दोनों कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं।

रामायण से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं यश

केजीएफ स्टार यश जल्द ही नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर, प्रभु श्री राम के रोल में नजर आएंगे, जब यश फिल्म में रावण का रोल प्ले करेंगे। फिल्म में सीता का रोल निभाकर साई पल्लवी भी बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। वहीं हनुमान के लिए सनी देओल को फाइनल कर लिया गया है।

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, डिंपल यादव मैनपुरी से लड़ेंगी चुनाव

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 05:13 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 30 Jan 2024 05:15 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, डिंपल यादव मैनपुरी से लड़ेंगी चुनाव

HighLights

  1. सपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची।
  2. मैनपुरी से डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसमें डिंपल यादव, शफीकुर रहमान और रविदास मेहरोत्रा जैसे बड़े नेताओं की सीटों की घोषणा की गई।

किस प्रत्याशी को कहां से मिला टिकट

1. संभल से शफीकुर्रहमान बर्क

2. फिरोजाबाद से अक्षय यादव

3. मैनपुरी से डिंपल यादव

4. एटा से देवेश शाक्य

5. बदायूं से धर्मेंद्र यादव

6. खीरी से उत्कर्ष वर्मा

7. धौरहरा से आनंद भदौरिया

8. उन्नाव से अनु टण्डन

9. लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा

10. फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य

11. अकबरपुर से राजाराम पाल

12. बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल

13. फैजाबाद से अवधेश प्रसाद

14. अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा

15. बस्ती से रामप्रसाद चौधरी

16. गोरखपुर से काजल निषाद

अखिलेश यादव ने यूपी में कांग्रेस को 11 सीट ऑफर की थी। बीते सप्ताह समाजवादी पार्टी और रालोद के बीच गठबंधन हुआ। जिसके तहत रालोद को सात सीट देने की घोषणा अखिलेश यादव ने की थी। हालांकि इसको लेकर कांग्रेस ने एतराज जताया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Indore Information: 13 साल में राजस्व रिकार्ड में नाम तक नहीं चढ़ा, कोर्ट ने शासन पर लगाया एक लाख रुपये हर्जाना

Indore Information: मंदसौर के 160 साल पुराने मारुति चारभुजानाथ मंदिर को लेकर सोमानी परिवार ने कोर्ट में लगा रखी है याचिका।

By Kuldeep Bhawsar

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 01:05 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 01:05 AM (IST)

Indore News: 13 साल में राजस्व रिकार्ड में नाम तक नहीं चढ़ा, कोर्ट ने शासन पर लगाया एक लाख रुपये हर्जाना

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शासन पर एक लाख रुपये हर्जाना लगाया है। कोर्ट ने यह हर्जाना राजस्व रिकार्ड में नाम नहीं चढ़ाने पर नाराजगी जताते हुए लगाया है। कोर्ट ने प्रमुख सचिव से कहा है कि वे अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित ऐसे बजावरी प्रकरण जिनमें अधिकारी उपस्थित नहीं हो रहे, की सूची तैयार करें और इनमें कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मामला मंदसौर के मारुति चारभुजा नाथ मंदिर का है। यह मंदिर करीब 160 वर्ष पुराना है। 90 के दशक में कलेक्टर ने इस मंदिर के राजस्व रिकार्ड में व्यवस्थापक के रूप में अपना नाम दर्ज कर लिया था, जबकि यह मंदिर सोमानी परिवार की निजी संपत्ति है। इस पर सोमानी परिवार ने न्यायालय में वाद दायर कर कलेक्टर की कार्रवाई को चुनौती दी। कोर्ट ने वाद का निराकरण करते हुए निर्णय दिया कि मंदिर का स्वामी तो सोमानी परिवार ही रहेगा लेकिन इसके व्यवस्थापक कलेक्टर ही होंगे।

naidunia_image

अपील कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती

सोमानी परिवार ने इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की। अपील स्वीकारते हुए कोर्ट ने अधीनस्थ न्यायालय के फैसले को निरस्त कर दिया और कहा कि मंदिर निजी संपत्ति है, इसलिए इसका व्यवस्थापक भी यह परिवार ही रहेगा। अपील कोर्ट के इस फैसले को चुनौती देते हुए सरकार ने हाई कोर्ट में द्वितीय अपील दर्ज कर दी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। हाई कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद शासन ने राजस्व रिकार्ड में सुधार नहीं किया।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद नहीं किया सुधार

इस पर मंदिर स्वामी सोमानी परिवार ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर राजस्व रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करने की मांग की। इसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने शासन से कहा था कि वह रिकार्ड में तुरंत सुधार करे और कोर्ट को सूचित करे। इसके बावजूद शासन ने राजस्व रिकार्ड में सुधार नहीं किया। इस पर कोर्ट ने तहसीलदार और कलेक्टर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए।

20 फरवरी को जमा कराना होगा हर्जाना

30 जनवरी को तहसीलदार और एसडीओ उपस्थित हुए और कोर्ट से देरी के लिए माफी मांगते हुए बताया कि रिकार्ड में सुधार कर लिया गया है। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट विस्मित पानोत और प्रनीति शर्मा ने बताया कि इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कलेक्टर, तहसीलदार या किसी अधिकारी का व्यक्तिगत मामला नहीं है। याचिकाकर्ता 12 वर्ष से न्यायालय के आदेश को लेकर दफ्तर-दफ्तर घूम रहे हैं। कोर्ट ने शासन पर एक लाख रुपये हर्जाना लगाते हुए प्रमुख तहसीलदार से कहा कि वे 20 फरवरी को अधीनस्थ न्यायालय में उपस्थित होकर हर्जाने की रकम जमा कराएं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।