Vivek Oberoi had gone into melancholy | डिप्रेशन में चले गए थे विवेक ऑबेरॉय: लोग कहते थे- तुम्हारा करियर खत्म हो गया है, इस वजह से बिगड़ी थी हालत

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विवेक ऑबेरॉय की लाइफ में एक ऐसा फेज आया था, जब उनके पास बिल्कुल भी काम नहीं था। लोग कहते थे कि उनका करियर खत्म हो गया है। ये बातें उन्हें बहुत प्रभावित करती थीं, जिस कारण वो डिप्रेशन में चले गए थे। उनका मानना था कि अभी तो करियर ढंग से शुरू भी नहीं हुआ है, खत्म कैसे हो सकता है।

यह सारी बातें खुद विवेक ने हालिया इंटरव्यू में की हैं। विवेक ने आगे बताया कि उन्होंने अब स्ट्रेस लेना बंद कर दिया है और भगवान की कृपा से अब उन्हें बहुत काम मिल रहा है।

लोगों के तानों की वजह से डिप्रेशन में गए

मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में विवेक से पूछा गया कि वो यंग विवेक ऑबेरॉय को क्या सलाह देना चाहेंगे? जवाब में विवेक ने कहा- मेरी उन्हें सलाह होगी कि वो किसी भी बात को लेकर स्ट्रेस ना लें। तब भी स्ट्रेस ना लें, जब लगे कि दुनिया खत्म हो जाएगी, क्योंकि ऐसा वास्तव में मुमकिन नहीं है। कुछ भी परमानेंट नहीं होता है। आज सफलता है, कल चली भी जाएगी। शांत रहें, आराम करें और खुश रहें।

विवेक बोले- अब स्ट्रेस नहीं लेता हूं

उन्होंने आगे कहा- सिर्फ स्ट्रेस लेने में मैंने बहुत समय बर्बाद किया। मैं डिप्रेशन में चला गया था। मेरा मेंटल हेल्थ पूरी तरह से खराब हो गया था। जब लोगों ने कहा कि मेरा करियर खत्म हो गया है, तो मैं सोच में पड़ गया। सोचने लगा कि अभी तो करियर शुरू हुआ है, खत्म कैसे हो जाएगा।

विवेक ने बताया कि अब वो ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेते हैं। उन्हें अब भगवान की दया से बहुत ज्यादा काम मिल रहा है।

बताते चलें कि कॉप ड्रामा सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में विवेक ऑबेरॉय पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखे हैं। इस सीरीज को रोहित शेट्टी ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सेलेब्स भी लीड रोल में हैं। सीरीज का प्रीमियर आज यानी 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर हो गया है।

हिटमैन रोहित शर्मा बन गए ‘डकमैन’, टी20 में वापसी कर शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम

Rohit Sharma: मोहाली टी20 में रोहित शर्मा एक गेंद खेलकर रनआउट हो गए। इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने दोनों मैच को मिलाकर सिर्फ दो गेंद खेली है।

Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 05:34 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Jan 2024 05:34 PM (IST)

हिटमैन रोहित शर्मा बन गए 'डकमैन', टी20 में वापसी कर शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम
रोहित शर्मा

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma: भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी है। दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस सीरीज के जरिए रोहित शर्मा ने लंबे समय बाद वापसी की है। उम्मीद थी कि रोहित धमाकेदार पारी खेलेंगे, लेकिन दोनों मैचों में ऐसा देखने को नहीं मिला। इस सीरीज में हिटमैन का खाता तक नहीं खुला है।

मोहाली टी20 में रोहित शर्मा एक गेंद खेलकर रनआउट हो गए। इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने दोनों मैच को मिलाकर सिर्फ दो गेंद खेली है। रोहित शर्मा 12वीं बार टी20 में डक पर आउट हुए।

पॉल स्टर्लिंग 13 बार डक का हुए शिकार

भारतीय कप्तान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन और रवांडा के कवरे केविन इराकोज भी टी20 में 12 बार डक पर आउट हुए हैं। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग 13 बार शू्न्य पर आउट हो चुके हैं। आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों के बीच हुए मैच में रोहित सबसे ज्यादा बार डक पर आउट हुए हैं।

T20I में सबसे ज्यादा डक होने वाले खिलाड़ी

पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)- 13

केविन इराकोज (रवांडा)- 12

केविन ओब्रायन (आयरलैंड)- 12

रोहित शर्मा (भारत)- 12

डैनियल एनेफी (घाना)- 11

जैपी बिमेनीमाना (रवांडा)- 11

रेगिस चकाब्वा (जिम्बाब्वे)- 11

आर्किड तुईसेंज (रवांडा)- 11

सौम्य सरकार (बांग्लादेश)-11

तिलकरत्ने दिलशान/दासुन शिनाका (श्रीलका)- 10

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा टी20 वेन्यू, टॉस और मैच की जरूरी जानकारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच बुधवार, 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। मुकाबले में बारिश का खतरा नहीं है। हालांकि दूसरी पारी में ओस देखने को मिल सकती है।

Iran Air Strike: ईरान ने बलूचिस्तान में की एयर स्ट्राइक, 2 बच्चों की मौत, पाकिस्तान ने दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने इसे ईरान द्वारा किया गया ‘गैरकानूनी’ हवाई हमला करार दिया। हमले में तीन लड़कियां घायल हुई है।

Publish Date: Wed, 17 Jan 2024 08:57 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Jan 2024 08:57 AM (IST)

Iran Air Strike: ईरान ने बलूचिस्तान में की एयर स्ट्राइक, 2 बच्चों की मौत, पाकिस्तान ने दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

एजेंसी, इस्लामाबाद। ईरान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच आतंकियों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की, जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद पाकिस्तान ने भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

ईरान के सरकारी मीडिया ने जानकारी दी कि पाकिस्तान में बलूची आतंकवादी समूह जैश अल अदल के दो ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि की।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने इसे ईरान द्वारा किया गया ‘गैरकानूनी’ हवाई हमला करार दिया। हमले में तीन लड़कियां घायल हुई है।

इस घटना के जवाब में मंत्रालय ने तेहरान के मुख्य राजनयिक को इस्लामाबाद तलब किया और उसके हवाई क्षेत्र के ‘अकारण उल्लंघन’ के लिए कड़ी निंदा व्यक्त की।

Amritsar  Golden  Temple  Go to  South Movie  Star  Varun Tej | साउथ फिल्म स्टार वरुण तेज पहुंचे गोल्डन टेंपल: दरबार साहिब में माथा टेका; पहली हिंदी फिल्म की कामयाबी के लिए अरदास की

अमृतसर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
साउथ फिल्म स्टार वरुण तेज ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका।  - Dainik Bhaskar

साउथ फिल्म स्टार वरुण तेज ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। 

साउथ फिल्म स्टार वरुण तेज आज अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेका। अपनी पहली हिंदी फिल्म की सफलता के लिए गुरु घर में अरदास भी की। वरुण तेज साउथ के सुपर-स्टार हैं जिन्होंने अब तक 15 तेलुगु फिल्में की हैं।

मशहूर वरुण तेज ने 2014 में फिल्म मुकुंद से अपने करियर

IND vs AFG Enjoying 11: कप्तान का तूफान, रोहित-रिंकू ने उड़ा दिए अफगानियों के तोते, आखिरी ओवर में जडे़ 36 रन

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG third T20) के बीच तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला हो रहा है। यह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।

Publish Date: Wed, 17 Jan 2024 07:48 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Jan 2024 11:27 PM (IST)

IND vs AFG Playing 11: कप्तान का तूफान, रोहित-रिंकू ने उड़ा दिए अफगानियों के तोते, आखिरी ओवर में जडे़ 36 रन
इंडिया बनाम अफगानिस्तान टी-20 मुकाबला।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG third T20) के बीच तीसरे टी-20 मैच में भारत ने अफगान को 213 रनो का लक्ष्य दिया है। 22 रन पर 4 विकेट खोने के बाद कप्तान रोहित और रिंकू सिंह ने 100 गेदों 190 रनों की अटूट साझेदारी की। रोहित ने 69 गेदों में 8 छक्के 11 चौकों की मदद से 121 रन बनाए जबकी रिंकू सिंह ने 39 गेदों में 6 छक्के 2 चौकों की मदद से 69 रनों की नाबाद पारी खेली।

यह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। भारत ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। संजू सैमसन को लंबे समय बाद टीम में मौका मिला है। अक्षर पटेल व अर्शदीप सिंह को बाहर कर आराम दिया गया है।

संजू सैमसन को मिला मौका

संजू सैमसन ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशन मुकाबला अगस्त 2023 में खेला था। अब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ पवैलियन में उतरने का मौका मिला है। संजू को जितेश शर्मा की जगह टीम में जगह दी गई है। जितेश को मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। वह जीरो रन पर आउट होकर चलते बने थे। संजू का रिकॉर्ड टी-20 में काफी अच्छा है। उन्होंने 24 मैचों में 133 के स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए थे।

अर्शदीप-अक्षर को दिया आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी-20 में अर्शदीप सिंह व अक्षर पटेल बाहर कर आराम दिया है। अक्षर का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 2 विकेट लिए थे। अक्षर की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया है। अर्शदीप सिंह को बाहर कर आवेश खान को खिलाया जा रहा है।

Iran Israel Battle: ईरान का इराक पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, मोसाद मुख्यालय पर अटैक में 4 लोगों की मौत

Iran Israel Battle ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया के अधिकारी का कहना है कि करीब 10 मिसाइल अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास के इलाके में गिरी हैं।

Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 09:14 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Jan 2024 09:18 AM (IST)

Iran Israel Conflict: ईरान का इराक पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, मोसाद मुख्यालय पर अटैक में 4 लोगों की मौत
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है।

HighLights

  1. कुर्दिस्तान सरकार की सुरक्षा परिषद ने जानकारी दी है कि ईरान के हमलों में 4 नागरिकों की मौत हो गई है।
  2. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास गिरी थी।
  3. एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि इन हमलों में कोई भी अमेरिकी सुविधा प्रभावित नहीं हुई।

एपी, एरबिल (इराक)। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार आधी रात के आसपास उत्तरी इराकी शहर में कथित रूप से ईरानी विरोधी आतंकवादी समूहों के खिलाफ मिसाइल हमला किया। इराक में कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा परिषद के अनुसार, एरबिल शहर में हुए हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और इस बैलिस्टिक मिसाइल हमले के कारण कुछ समय के लिए हवाई यातायात को भी डायवर्ट कर दिया गया।

naidunia_image

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बैलिस्टिक मिसाइल हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि, हमने सीरिया में इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि एरबिल में मिसाइल हमले का उद्देश्य जासूसी मुख्यालयों और उन स्थानों को नष्ट करना था, जिनका उपयोग ईरानी विरोधी आतंकवादी समूहों ने ईरान के करमन में आत्मघाती बम हमले की योजना बनाने के लिए किया था, जिसमें 86 लोग मारे गए थे।

हमले में मारे गए 4 लोगों की मौत

कुर्दिस्तान सरकार की सुरक्षा परिषद ने जानकारी दी है कि ईरान के हमलों में 4 नागरिकों की मौत हो गई है और 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास गिरी थी। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि इन हमलों में कोई भी अमेरिकी सुविधा प्रभावित नहीं हुई। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। उन्होंने कहा कि इराक के कुर्द क्षेत्र में स्थित इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय पर भी हमला किया है। ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया के अधिकारी का कहना है कि करीब 10 मिसाइल अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास के इलाके में गिरी हैं।

बैलिस्टिक मिसाइल हमले से भड़का अमेरिका

ईरान द्वारा इराक में बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने पर अमेरिका भड़क गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इराक के उत्तरी शहर एरबिल के पास ईरान ने हमले किए। हम इसकी निंदा करते हैं। अमेरिका इराक और कुर्दिस्तान सरकार का समर्थन करते हैं।

Kangana reached dubbing studio, Janhvi and Varun have been seen attending the press assembly, Ranbir Kapoor was additionally seen. | सेलेब्स स्पॉटेड: डबिंग स्टूडियो पहुंचीं कंगना, प्रेस मीटिंग अटेंड करते दिखे जान्हवी और वरुण, रणबीर कपूर भी नजर आए

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जान्हवी कपूर और वरुण धवन एक साथ स्पॉट हुए। दरअसल दोनों फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। इस दौरान जान्हवी फॉर्मल लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। बता दें वरुण और जान्हवी जल्द ही फिल्म ‘डेडली’ में साथ काम करने वाले हैं। लेकिन खबरों की मानें तो इस फिल्म में वरुण विलेन के किरदार में नजर आएंगे। जान्हवी के साथ टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। वरुण धवन के फैंस के लिए उनका ये किरदार काफी नया होगा।

वरुण और जान्हवी के अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में करण जौहर भी दिखाई दिए। फिल्म ‘डेडली’ करण जौहर के बैनर तले ही बनाई जाएगी। करण जौहर को देखकर पैपराजी उनसे मजाक करते हैं। पैप्स ने करण से कहा कि धर्मा प्रोडक्शन आपको कब लॉन्च कर रहा है..इसपर करण चौंक जाते हैं। उन्होंने कहा कि कभी नहीं।

रणबीर कपूर भी सांताक्रूज में स्पॉट हुए। वो कैप और जैकेट पहने काफी कूल लुक में नजर आ रहे थे। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनोट भी डबिंग स्टूडियो से बाहर निकलती दिखाई दीं।

नेहा धूपिया और टाइगर श्रॉफ को ‘नो फिल्टर नेहा’ सीजन 6 के नए सीजन की पहली रिकॉर्डिंग के लिए पहुंचे। माना जा रहा है कि उनके पहले एपिसोड में टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। ये शो जियो टीवी पर आता है।

नो फिल्टर नेहा’ में कई मशहूर हस्तियां दिखाई देते हैं और नेहा के साथ मजेदार बातचीत करते हैं। टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘डेडली’ में पहली बार जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे।

Axar Patel: होल्कर स्टेडियम में अक्षर पटेल ने किया कमाल, टी20 फॉर्मेट में 200 विकेट पूरे किए

Axar Patel: अक्षर पटेल ने अपने नाम खास उपलब्धि हासिल की। अक्षर ने टी20 फॉर्मेट में 200 विकेट पूरे किए।

Publish Date: Solar, 14 Jan 2024 09:12 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Jan 2024 10:50 PM (IST)

Axar Patel: होल्कर स्टेडियम में अक्षर पटेल ने किया कमाल, टी20 फॉर्मेट में 200 विकेट पूरे किए
अक्षर पटेल ने टी20 में 200 विकेट लिए।

खेल डेस्क, इंदौर। IND vs AFG, Axar Patel: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच में अक्षर पटेल ने अपने नाम खास उपलब्धि हासिल की। अक्षर ने टी20 फॉर्मेट में 200 विकेट पूरे किए। उन्होंने गुलबदीन नायब का विकेट लेकर यह रिकॉर्ड बनाया।

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय लिया। 5.4 ओवर में अक्षर पटेल ने सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (8 रन) को बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने 11.3 ओवर में गुलबदीन नायब (57 रन) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। गुलबदीन का विकेट लेते ही अक्षर पटेल ने टी20 प्रारूप में 200 विकेट का आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने 234 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की। उनका सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा 21/4 का रहा है।

टी20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

1. युजवेंद्र चहल- 290 मैचों में 336 विकेट

2. पीयूष चावला- 284 मैचों में 302 विकेट

3. आर अश्विन- 309 मैचों में 301 विकेट

4. भुवनेश्वर कुमार- 270 मैचों में 288 विकेट

5. अमित मिश्रा- 258 मैचों में 284 विकेट

6. जसप्रीत बुमराह- 212 मैचों में 260 विकेट

7. हरभजन सिंह- 268 मैचों में 235 विकेट

8. जयदेव उनादकट- 180 मैचों में 218 विकेट

9. रवींद्र जडेजा- 178 मैचों में 216 विकेट

10. हर्षल पटेल- 178 मैचों में 209 विकेट

11. अक्षर पटेल- 234 मैचों में 200 विकेट

Joe Biden Safety Lapse: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के काफिले से टकराई कार, सुरक्षा में बड़ी चूक

Joe Biden Safety Lapse हादसे में काफिले में शामिल एक कार का बम्पर क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर ली थी।

Publish Date: Mon, 18 Dec 2023 08:44 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Dec 2023 11:31 AM (IST)

Joe Biden Security Lapse: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के काफिले से टकराई कार, सुरक्षा में बड़ी चूक
इस वाहन दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है।

HighLights

  1. राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ जब एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे।
  2. राष्ट्रपति जो बाइडन के काफिले में एक कार जा टकराई।
  3. टेलीविजन फुटेज में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को टक्कर के बाद जो बाइडेन को उनकी कार तक ले जाते हुए दिखाया गया है।

रायटर्स, विलमिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ जब एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, तब उनके काफिले में एक कार जा टकराई। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीविजन फुटेज में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को टक्कर के बाद जो बाइडेन को उनकी कार तक ले जाते हुए दिखाया गया है। इस हादसे में काफिले में शामिल एक कार का बम्पर क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर ली थी।

BREAKING: A automobile has crashed into President Joe Biden’s parked motorcade in Wilmington, Delaware, leaving Biden “shocked.”

In keeping with the Day by day Mail, Biden’s Secret Service brokers pulled their weapons on the motive force who rammed into one of many SUVs.

The person who was driving the automobile… pic.twitter.com/AgDknqHgl2

— Collin Rugg (@CollinRugg) December 18, 2023

किसी व्यक्ति को नहीं आई चोट

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यहां राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले में फोर्ड कार ने एक चौराहे पर आगे बढ़ने की कोशिश और बाइडन के काफिले को टक्कर मारी है। इसके बाद बाइडन के सुरक्षा कर्मियों ने वाहन को हथियारों के साथ घेर लिया और चालक को अपने हाथ ऊपर करने का निर्देश दिया। इस वाहन दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है।

Ira Khan-Nupur Shikhare Marriage ceremony Reception Photographs Replace | Aamir Khan Daughter | आमिर खान की बेटी आयरा का रिसेप्शन: CM एकनाथ शिंदे पहुंचे; सलमान खान और मुकेश अंबानी शरीक हुए; शाहरुख पिछले दरवाजे से आए

मुंबई52 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक
यह फंक्शन मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में देर रात तक हुआ। - Dainik Bhaskar

यह फंक्शन मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में देर रात तक हुआ।

आमिर खान की बेटी आयरा की रिसेप्शन पार्टी खत्म हो गई है। देर रात तक सितारों और राजनीतिक हस्तियों का आना-जाना रहा। महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे कपल को आशीर्वाद देने जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे थे।

सलमान खान भी अपने करीबी दोस्त आमिर के बुलावे पर पार्टी में शरीक हुए। शाहरुख खान भी पार्टी में पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने पोज नहीं दिया। वे पिछले दरवाजे से पार्टी में पहुंचे थे। मुकेश अंबानी भी पत्नी नीता अंबानी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा मनसे प्रमुख राज ठाकरे, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, साउथ स्टार सूर्या, हेमा मालिनी, सचिन तेंदुलकर, अनिल कपूर, जया बच्चन और आशुतोष गोवारिकर सहित कई हस्तियां नजर आईं। सायरा बानो, रेखा और हेमा मालिनी तीनों लीजेंड्री एक्ट्रेसेस एक साथ दिखीं। माधुरी दीक्षित भी पति के साथ वेन्यू पर पहुंचीं।

सबसे पहले आमिर खान बेटे जुनैद और आजाद के साथ मीडिया से मिलने आए थे। उसके बाद आयरा-नुपुर का कपल फोटोशूट हुआ। फंक्शन मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ। करीब 2500 मेहमान इस फंक्शन में शामिल हुए।

बीते 3 जनवरी को आयरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद 10 जनवरी को उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग भी की। यह दोनों फंक्शंस पूरी तरह प्राइवेट थे, इसमें फैमिली और करीबी लोग ही मौजूद रहे।

अपडेट्स

06:52 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अली फजल लेट नाइट पार्टी में पहुंचे

मिर्जापुर फेम एक्टर अली फजल लेट नाइट पार्टी में पहुंचे। उन्होंने खास तरह के कपड़े पहने हुए थे।

06:42 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

हिमेश रेशमिया पत्नी के साथ नजर आए

हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी सोनिया कपूर के साथ पार्टी में पहुंचे।

06:39 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

पूनम ढिल्लों भी पहुंचीं

90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों भी नजर आईं। उन्होंने मीडिया को ज्यादा देर पोज नहीं दिया।

06:36 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

सिंगर सोनू निगम पहुंचे

सिंगर सोनू निगम भी पार्टी अटेंड करने जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे। उन्होंने आमिर खान की कई फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग की है।

06:19 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

सलमान की बहन और बहनोई भी नजर आए

सलमान खान की बहन अलवीरा पति अतुल अग्निहोत्री और बेटी अलीजेह के साथ वेन्यू पर पहुंचीं।

06:14 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान भी पहुंचे, लेकिन मीडिया के सामने नहीं आए

शाहरुख खान पिछले दरवाजे से पार्टी में पहुंचे। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई।

06:08 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

स्वरा भास्कर पति के साथ नजर आईं

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने पति फहाद अहमद के साथ नजर आईं। फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के नेता हैं।

06:01 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

शहनाज गिल भी पार्टी में शरीक हुईं

शहनाज गिल भी अपने भाई के साथ पार्टी में शरीक होने पहुंचीं। शहनाज गिल एक्स बिग बॉस कंसेस्टेंट हैं। इसके अलावा वो पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं।

05:56 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मुकेश अंबानी पत्नी नीता के साथ रिसेप्शन अटेंड करने पहुंचे

मुकेश अंबानी पत्नी नीता के साथ रिसेप्शन अटेंड करने पहुंचे। उनके साथ भारी सिक्योरिटी देखी गई। आमिर हमेशा से अंबानी परिवार के खास रहे हैं। शादी में भी अंबानी फैमिली की मौजूदगी देखी गई थी।

05:43 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

सलमान खान भी पहुंचे

सलमान खान पार्टी में पहुंचे। उनके आते ही मीडिया वाले शोर मचाने लगे। सलमान और आमिर एक दूसरे के जिगरी यार हैं। आमिर ने सलमान के घर जाकर उन्हें इनवाइट किया था।

05:31 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे भी कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी आयरा और नुपुर को आशीर्वाद देने जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे।

05:25 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

श्वेता तिवारी बेटी पलक के साथ पहुंचीं

मशहूर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन-4 की विनर श्वेता तिवारी बेटी पलक के साथ पार्टी अटेंड करने पहुंचीं। पलक ने पिछले साल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था।

05:20 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर ने ली डैशिंग एंट्री

रणबीर कपूर भी आमिर खान के बुलावे पर पार्टी में शरीक होने पहुंचे। उन्होंने आमिर की फिल्म पीके में कैमियो किया था।

05:16 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

कटरीना कैफ भी पार्टी में शामिल हुईं

कटरीना कैफ भी पार्टी अटेंड करने पहुंचीं। उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म धूम-3 में काम किया था।

05:12 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

दिव्या खोसला कुमार भी रिसेप्शन में पहुंचीं

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की वाइफ और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार भी रिसेप्शन में पहुंचीं।

05:04 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषि छिल्लर पहुंचीं

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषि छिल्लर ने भी पार्टी में मौजूदगी दर्ज कराई। ब्लैक साड़ी में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी।

05:02 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट ने भी शिरकत किया

कंगना रनोट भी पार्टी में पहुंचीं। लहंगे में वे काफी खूबसूरत नजर आईं।

04:58 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

कपिल शर्मा ने पत्नी के साथ रिसेप्शन अटेंड की

कॉमेडियन कपिल शर्मा भी पत्नी गिनी चतरथ के साथ नजर आए।

04:55 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

रजत शर्मा भी पत्नी के साथ पहुंचे

फेमस न्यूज पर्सनैलिटी रजत शर्मा अपनी पत्नी ऋतु के साथ पार्टी में पहुंचे। आमिर और रजत एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। आमिर कई बार रजत के शो आप की अदालत में गेस्ट बनकर जा चुके हैं।

04:47 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

आदित्य ठाकरे मां और भाई के साथ पहुंचे

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे मां रश्मि ठाकरे और भाई तेजस ठाकरे के साथ पहुंचे।

04:44 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन जाकिर खान भी मौजूद रहे

कॉमेडियन जाकिर खान भी आमिर खान के बुलावे पर रिसेप्शन में शरीक हुए।

04:42 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने भी शिरकत किया

कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह भी पार्टी में पहुंचे। अगले महीने यानी फरवरी में इनकी भी शादी होने की खबरें हैं।

04:39 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अमीषा पटेल भी नजर आईं

इस साल गदर-2 के जरिए कमबैक करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी लहंगे में पार्टी अटेंड करने पहुंचीं।

04:37 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रेया सरन पति के साथ पहुंचीं

साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रेया सरन पति एंड्रयू के साथ रिसेप्शन अटेंड करने पहुंचीं। उन्होंने पति को किस भी किया।

04:32 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राजपाल यादव पार्टी अटेंड करने पहुंचे

फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाले एक्टर राजपाल यादव भी खास अंदाज में पार्टी अटेंड करने पहुंचे।

04:26 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

रेखा ने हेमा को किस किया

रेखा और हेमा मालिनी की जुगलबंदी देखने को मिली। रेखा ने मीडिया के सामने हेमा को प्यार से किस किया।

04:23 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

सायरा बानो, रेखा और हेमा तीनों साथ नजर आईं

सायरा बानो, रेखा और हेमा मालिनी तीनों लीजेंड्री एक्ट्रेसेस एक साथ नजर आईं। तीनों ने एक दूसरे से कुछ देर बात भी की।

04:19 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

सायरा बानो ने भी शिरकत की

गुजरे जमाने की फेमस एक्ट्रेस और मरहूम दिलीप कुमार साहब की पत्नी सायरा बानो भी पार्टी में शरीक हुईं। आमिर ने उन्हें घर जाकर पर्सनली इनविटेशन दिया था।

सायरा बानो (बाएं से दूसरी) आमिर की फैमिली के काफी करीब हैं।

सायरा बानो (बाएं से दूसरी) आमिर की फैमिली के काफी करीब हैं।

04:12 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने शिरकत की

आमिर की फिल्म पीके के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भी कपल को बधाई देने पहुंचे।

राजू हिरानी के साथ उनकी फैमिली भी पार्टी अटेंड करने पहुंची।

राजू हिरानी के साथ उनकी फैमिली भी पार्टी अटेंड करने पहुंची।

04:08 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं

केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी भी पार्टी में शामिल होने पहुंचीं।

04:05 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया के साथ पहुंचे

रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ आयरा और नुपुर के रिसेप्शन में शामिल हुए।

03:59 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

साउथ के फेमस स्टार सूर्या भी पहुंचे

साउथ के फेमस स्टार सूर्या भी पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे।

03:56 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

हेमा मालिनी भी नजर आईं

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उनके साथ बेटी ईशा देओल भी नजर आईं।

03:54 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

विधु विनोद चोपड़ा भी पार्टी में शरीक हुए

3 इंडियट्स और पीके जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा भी पत्नी अनुपमा चोपड़ा के साथ पार्टी में शरीक होने पहुंचे।

03:50 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मनसे प्रमुख राज ठाकरे वेन्यू पर पहुंचे

मनसे प्रमुख राज ठाकरे वेन्यू पर पहुंचे थे। राज ठाकरे और आमिर करीबी दोस्त हैं।

03:43 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

सिंगर सुनिधि चौहान भी रिसेप्शन में शामिल हुईं

फेमस सिंगर सुनिधि चौहान भी खास अंदाज में कपल को बधाई देने पहुंचीं।

03:40 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

जूही चावला पति जय मेहता के साथ पहुंचीं

आमिर खान के साथ कई फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस जूही चावला पति जय मेहता के साथ वेन्यू पर पहुंचीं।

03:33 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

महाभारत के ‘कृष्ण’ नीतीश भारद्वाज भी पहुंचे

बी.आर. चोपड़ा के सीरियल महाभारत में कृष्ण का रोल निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज भी रिसेप्शन में शामिल हुए।

03:25 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

गजराज राव ने भी शिरकत की

बधाई हो और शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर गजराज राव ने भी पार्टी में मौजूदगी दर्ज कराई।

03:21 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

फरहान अख्तर पत्नी और बहन के साथ पहुंचे

फरहान अख्तर बहन जोया अख्तर और पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ पार्टी में पहुंचे।

03:16 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान पहुंचे

इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी ब्लैक ओवरड्रेस में वेन्यू पर पहुंचे।

03:07 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अनिल कपूर ने शिरकत की, उन्हें साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने जॉइन किया

अनिल कपूर डैशिंग अंदाज में पार्टी में पहुंचे। उन्हें साउथ के फेमस एक्टर और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने जॉइन किया।

03:03 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर फैमिली के साथ पहुंचे

आमिर खान की फिल्म लगान के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर पूरी फैमिली के साथ पार्टी में पहुंचे।

आशुतोष गोवारिकर ने पूरी फैमिली के साथ पार्टी में मौजूदगी दर्ज कराई।

आशुतोष गोवारिकर ने पूरी फैमिली के साथ पार्टी में मौजूदगी दर्ज कराई।

02:56 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे

लीजेंड्री एक्स क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे। सचिन और आमिर करीबी दोस्त हैं।

02:53 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

जया बच्चन बेटी श्वेता के साथ पहुंचीं, उन्हें सोनाली बेंद्रे ने जॉइन किया

जया बच्चन बेटी श्वेता नंदा के साथ पार्टी में पहुंचीं। उन्हें सोनाली बेंद्रे ने जॉइन किया।

02:46 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

आमिर खान की पूरी फैमिली और उनके टीम मेंबर्स ने एक ग्रुप फोटोशूट कराया

आमिर खान पूरी फैमिली के साथ मीडिया से मिले और फोटोशूट कराया। फैमिली के अलावा उनके टीम मेंबर्स भी इस फोटोशूट में मौजूद रहे।

आमिर की पूरी फैमिली ने आयरा और नुपुर के साथ फोटो क्लिक कराया।

आमिर की पूरी फैमिली ने आयरा और नुपुर के साथ फोटो क्लिक कराया।

02:39 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

आमिर खान किरण राव की टीम के साथ नजर आए

आमिर खान एक्स वाइफ किरण राव की टीम मेंबर्स के साथ मीडिया से मिलने आए।

02:37 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता पहुंचीं

आयरा की मां और आमिर की एक्स वाइफ रीना दत्ता भी वेन्यू पर पहुंचीं।

रीना दत्ता बेटी के रिसेप्शन में शामिल होने वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं।

रीना दत्ता बेटी के रिसेप्शन में शामिल होने वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं।

02:26 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

आमिर खान मीडिया के सामने फोटो क्लिक कराने आए

आमिर खान ने बेटी के रिसेप्शन के लिए ब्लैक शेरवानी चुनी थी।

आमिर खान मीडिया से मुखातिब हुए। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने मीडिया वालों के लिए लंच भी अरेंज किया था।

आमिर खान मीडिया से मुखातिब हुए। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने मीडिया वालों के लिए लंच भी अरेंज किया था।

02:21 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

आमिर खान के कजिन मंसूर खान पहुंचे

आमिर खान के कजिन ब्रदर मंसूर खान बेटी के साथ वेन्यू पर पहुंचे।

मंसूर सबसे पहले वेन्यू पर पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी भी नजर आईं।

मंसूर सबसे पहले वेन्यू पर पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी भी नजर आईं।

02:17 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

यहीं पर कपल फोटोशूट होगा

आयरा और नुपुर ने यहींं पर कपल फोटोशूट किया। बैकग्राउंड को सफेद फूलों से सजाया गया था।

02:14 PM13 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

आमिर खान मीडिया से मिलने आए

आमिर खान अपने दोनों बेटों जुनैद और आजाद के साथ मीडिया से मिलने आए।

आमिर ब्लैक ड्रेस में नजर आए।

आमिर ब्लैक ड्रेस में नजर आए।