Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: देशभक्ति की भावना से लबरेज रहेंगे, अटका काम पूरा होगा

Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक दायित्व पूरा करेंगे।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 05:34 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 03:34 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: देशभक्ति की भावना से लबरेज रहेंगे, अटका काम पूरा होगा
26 जनवरी 2024, शुक्रवार राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: 26 जनवरी 2024, दिन शुक्रवार को माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। प्रतिपदा तिथि शुक्रवार देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। 26 जनवरी को सुबह 7 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शनिवार की सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आज किए गए रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। देशभक्ति का जज्बा चरम पर रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At present)

naidunia_image

धार्मिक क्रिया-कलापों में मन लगेगा। सुबह परिवार के साथ मंदिर दर्शन करेंगे। दिनभर मानसिक शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बाहर का खाना नुकसान पहुंचा सकता है। मन अत्रप्त रहेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At present)

naidunia_image

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यापारिक योजनाएं सफल रहेंगी। किसी पुरानी मित्र की मदद मिलेगी। निवेश सोच समझकर करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At present)

naidunia_image

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक दायित्व पूरा करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। परिजन की मदद से कोई अटका हुआ काम पूरा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At present)

naidunia_image

व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। जमीन में निवेश करने के लिए अच्छा दिन। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति में करियर बनाने वालों को अच्छा मौका मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At present)

naidunia_image

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरो से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आज किया गया निवेश, भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ देगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At present)

naidunia_image

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। लाइफ पार्टनर की मदद से कोई बड़ा काम पूरा होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। दोस्त के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At present)

naidunia_image

मांगलिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। जिन लोगों की शादी की बात चल रही है, उनका रिश्ता पक्का होने की संभावना है। मन में उल्लास रहेगा। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At present)

naidunia_image

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जो वो काम पूरा होगा, जिसके कारण आप पिछले दिनों से परेशान हो रहे हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At present)

naidunia_image

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बढ़ेगा। परिवार के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। मन में शांति रहेगी। पुत्र की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At present)

naidunia_image

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। बॉस आपके काम से खुश होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At present)

naidunia_image

धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ में सुधार होगा।

Kangana speaks on relationship rumors with EaseMyTrip co-founder | EaseMyTrip के को-फाउंडर के साथ डेटिंग रुमर्स पर बोलीं कंगना: गलत खबरें न फैलाएं, मैं किसी और को डेट कर रही हूं

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कंगना प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या गई थीं। इस दौरान EaseMyTrip के को- फाउंडर निशांत पिट्टी के साथ उनकी एक फोटो वायरल की जा रही है। कुछ लोगों ने कंगना और निशांत के डेटिंग की अफवाह फैला दी। जिसके बाद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस अफवाह का खंडन करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

उन्होंने लिखा- मेरी मीडिया से विनती है कि गलत खबरें न फैलाएं। निशांत जी हैपिली मैरिड हैं और मैं किसी और को डेट कर रही हूं। सही समय का इंतजार करिए…हमें शर्मिंदा न करें। एक्ट्रेस ने कहा कि किसी लड़की का नाम हर दिन नए लड़के से जोड़ना, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने साथ में फोटो क्लिक करवाई। ये सही नहीं है। प्लीज ऐसा मत करिए।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में साथ देखे गए थे

कंगना रनोट 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचीं थी। वहीं कंगना को निशांत पिट्टी के साथ देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग की अफवाहें फैलने लगी। इसी के चलते एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बात रखी।

बता दें कंगना और निशांत को साथ में 2 बार श्रीराम जी के मंदिर में देखा गया। उद्घाटन समारोह के दिन कंगना और निशांत को मंदिर परिसर में पोज देते देखा गया। उद्घाटन के एक दिन बाद भी मंगलवार को कंगना और निशांत ने एक बार फिर साथ में मंदिर का दौरा किया।

बता दें कुछ दिनों पहले भी कंगना को एक मिस्ट्री बॉय के साथ देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें एक अच्छा दोस्त और स्टाइलिस्ट बताकर अफवाहों को खारिज कर दिया था।

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में वो लीड एक्ट्रेस हैं, जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इतना ही नहीं फिल्म की निर्देशक भी वही हैं।

कौन हैं निशांत पिट्टी

निशांत पिट्टी, ने साल 2000 में ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म EaseMyTrip की शुरुआत की थी, आज निशांत भारत के फेमस एयर ट्रैवलिंग बुकिंग वेबसाइट के को फाउंडर हैं। फॉर्च्यून इंडिया ने 2023 में इस प्लेटफॉर्म की ग्रॉस बुकिंग रेवेन्यू को 3,716 करोड़ रुपए और पीएटी को 106 करोड़ रुपए बतया। उन्होंने बताया कि ये प्लेटफॉर्म बहुत पॉपुलर है। इसके अलावा वो बॉलीवुड में बतौर को-प्रोड्यूसर भी काम कर चुके हैं।

Ram Mandir: महाराष्ट्र के भक्तों ने रामलला को भेंट की 80 किलो की तलवार, लंबाई जानकर हो जाएंगे हैरान

Ram Mandir: नवी मुंबई से तलवार लेकर आए भक्तों में से एक नीलेश अरुण साकार ने कहा कि अगर तलवार को बारीकी से देखें तो इसे खड़क भगवान विष्णु नारायण को समर्पण के साथ बनाया गया है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 04:13 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 04:14 PM (IST)

Ram Mandir: महाराष्ट्र के भक्तों ने रामलला को भेंट की 80 किलो की तलवार, लंबाई जानकर हो जाएंगे हैरान
भगवान राम को समर्पित तलवार के साथ भक्त।

एएनआई, नई दिल्ली। Devotees Supply Sword: महाराष्ट्र के भक्तों ने राम मंदिर में रामलला को एक उपहार दिया है। यह एक विशालकाय तलवार है। इसकी लंबाई 7 फीट 3 इंच है। इसका वजन 80 किलो है। ये तलवार श्रद्धालुओं की प्रभु राम के प्रति भक्ति को दर्शाती है। अब तक श्रीरामलला को करोड़ों को दान चढ़ाया जा चुका है।

नवी मुंबई से तलवार लेकर आए भक्तों में से एक नीलेश अरुण साकार ने कहा कि अगर तलवार को बारीकी से देखें तो इसे खड़क भगवान विष्णु नारायण को समर्पण के साथ बनाया गया है। उनके दशावतार को शामिल किया गया है। साकार ने कहा, ‘तलवार स्टील और हैंडल पीतल से बना है। इसमें गोल्ड का कवर चढ़ा है।’

डेढ़ महीने में बनी तलवार

नीलेश अरुण साकार ने बताया कि इस तलवार को बनाने में डेढ़ महीने का समय लगा। इस बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दूसरे दिन बुधवार को अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कोहरे के साथ भीषण ठंड का सामना करते हुए लोग सुबह से ही रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास लंबी कतारों में खड़े रहे। हर उम्र के भक्त उत्साहपूर्वक जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन करीब पांच लाख से अधिक लोगों ने रामलला के दर्शन किए।

दो दिन में मिला 3 करोड़ 17 लाख का दान

बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि दो दिन के अंदर रामलला को 3 करोड़ 17 लाख का दान मिला है।

seventy fifth Republic Day: मप्र के महू का एक मोहल्ला ऐसा जहां हर घर में फौजी, 60 से अधिक घर, 85 से अधिक सैनिक

seventy fifth Republic Day: इन परिवारों में से कोई न कोई पाकिस्तान और चीन से 1962, 1965, 1971 और 1999 में हुए कारगिल युद्ध में रहकर अपने देश की रक्षा की है।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 03:05 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 03:05 AM (IST)

75th Republic Day: मप्र के महू का एक मोहल्ला ऐसा जहां हर घर में फौजी, 60 से अधिक घर, 85 से अधिक सैनिक
कारगिल युद्ध के दौरान निचले क्षेत्र को कैप्चर करने के बाद ली गई जयराम यादव की तस्वीर। – सौजन्य सैनिक

HighLights

  1. पूर्व सैनिक जयराज यादव वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में करीब एक महीने तक शामिल रहे।
  2. सज्जन सिंह रियार 1962, 65 और 1971 की लड़ाई में जंग लड़ चुके हैं। वे 1960 में भर्ती हुए थे।
  3. मनोहरलाल यादव श्रीलंका में गृह युद्ध के दौरान भारतीय शांति रक्षा सेना में करीब 18 महीने तक जाफना में थे।

seventy fifth Republic Day: हर्षल गहलोत, नईदुनिया, महू (इंदौर)। महू तहसील के धारनाका क्षेत्र में ग्वालटोली एक ऐसा मोहल्ला है, जहां के हर घर में फौजी हैं। यहां 60 से अधिक घर हैं और 85 से अधिक सैनिक। प्रत्येक घर से कोई न कोई देशसेवा में लगा है। इन परिवारों में से कोई न कोई पाकिस्तान और चीन से 1962, 1965, 1971 और 1999 में हुए कारगिल युद्ध में रहकर अपने देश की रक्षा की है। यहां के सैनिक श्रीलंका और सोमालिया में शांति सेना में भी हिस्सेदार बन चुके हैं। आपरेशन ब्लू स्टार में भी यहां के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नई पीढ़ी भी सेना में सेवा दे रही है।

खोह में छिपे थे, ऊपर से पाकिस्तानी सेना ने फेंका था बम

इसी मोहल्ले के पूर्व सैनिक जयराज यादव ने बताया कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में करीब एक महीने तक शामिल रहे। हम पहाड़ों के बीच की खोह में छिपकर हमला कर रहे थे, तभी पाकिस्तानी सेना ने ऊपर से खोह में बम फेंक दिया, जिससे मेरे साथ में खड़े तीन जवान बलिदानी हो गए। वह दृश्य आज भी याद है। इसके बाद भी हमने चढ़ाई करते हुए अपने क्षेत्र को कैप्चर करना शुरू किया। दो जुलाई को हमने सबसे निचले क्षेत्र को कैप्चर किया था।

बांग्लादेश को आजादी दिलाई

सज्जन सिंह रियार 1962, 65 और 1971 की लड़ाई में जंग लड़ चुके हैं। वे 1960 में भर्ती हुए थे और दो साल बाद ही पहला युद्ध 1962 में चीन के खिलाफ लड़ा। तीन साल बाद पाकिस्तान से 1965 में हुई जंग में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। इस युद्ध में भारत की विजय होने के बाद उन्हें शासन की ओर से जमीन भी दी गई थी। इसके छह साल बाद 1971 में फिर पाकिस्तान से लड़ाई लड़ी और बांग्लादेश को आजादी दिलाई।

आपरेशन ब्लू स्टार में बागियों का हमला किया विफल

सेना में इलेक्ट्रानिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर रहे लक्ष्मीनारायण यादव ने बताया कि वर्ष 1984 में आपरेशन ब्लू स्टार में शामिल हुए थे। उनका काम मुठभेड़ के पहले हथियारों का निरीक्षण करना था। इस दौरान कुछ जवान भी बागी हो गए थे। वे शराब पीकर सेना पर हमला करने के लिए चंडीगढ़ से जा रहे थे। बीच में हमारा बेस था और वहां रुके। उनके हाव-भाव के कारण मुझे शक हुआ। वे करीब 25 जवान थे। उनके हथियारों के निरीक्षण के दौरान ही बंदूकों में से फायरिंग पिन निकाल दी थी, जिससे वे आगे हमला करने पहुंचे तो उनकी बंदूकें काम नहीं आईं। लक्ष्मीनारायण के पुत्र मेजर संतोष यादव भी सेना में देशसेवा कर रहे हैं।

18 माह श्रीलंका में गुजारे

मनोहरलाल यादव ने बताया कि वे श्रीलंका में गृह युद्ध के दौरान भारतीय शांति रक्षा सेना में करीब 18 महीने तक जाफना में थे। एक बार कंपनी पेट्रोलिंग पर थी, तभी एलटीटी के लोगों ने हमला शुरू कर दिया था। उसमें हमारे 15 लोग बलिदानी हो गए थे। साथी नायक राजेंद्र प्रसाद और हमने हमारे साथियों के शव को ही ढाल बनाकर हमला करना शुरू किया। राजेंद्र ने खड़े होकर एलएमजी से लगातार हमला किया। इस दौरान उसे भी कई गोलियां लगीं, पर हमने सभी को ढेर किया और अपनी जान बचाई। गोलियां लगने से राजेंद्र की शारीरिक स्थिति खराब हो गई और बाद में मानसिक रूप से भी बीमार हो गए।

naidunia_image

श्रीराम अहीर, जिन्हें 1965 और 71 के युद्ध में सराहनीय सेवा मेडल के साथ पूरी सर्विस में कई मेडल मिले। – नईदुनिया

पूरे परिवार ने दी सेना में सेवा

पूर्व सूबेदार श्रीराम अहीर ने बताया कि उन्होंने 1965 और 1971 के युद्ध में भाग लिया। उनका काम आर्टिलरी पहुंचाना था। उनके बाद उनके चारों पुत्र सुरेश, सुनील, विजय और अजय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें दो पुत्र अब सेवानिवृत हो गए हैं। भतीजा पृथ्वीराज सेना में आर्डिनरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत हुआ। भांजे कैलाश भी सेना में सेवा दे रहे हैं।

Indore Mandi Bhav: भादोड़ा के नए मूंग की आवक शुरू, चना 100 और तुवर 300 रुपये तेज

Indore Mandi Bhav: मंडियों में तुवर की आवक एकाएक घटने लगी है, जबकि डिमांड का सपोर्ट अच्छा है जिससे गुरुवार को तुवर के दामों में तेजी देखने को मिली।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 02:05 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 02:05 AM (IST)

Indore Mandi Bhav: भादोड़ा के नए मूंग की आवक शुरू, चना 100 और तुवर 300 रुपये तेज

Indore Mandi Bhav: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के खातेगांव से भादोड़ा के नए मूंग की आवक का श्रीगणेश हुआ। दरसअल, किसानों ने अपने खेतों में सोयाबीन की कटाई के बाद भादोड़ा का मूंग बोया था जिसकी आवक भी अब धीरे-धीरे शुरू हो गई है। हालांकि नए मूंग की ये फसल बेहद छोटी और कम मात्रा में बोई जाती है। इसलिए यह लंबे समय तक नहीं रहेगी।

इंदौर संयोगितागंज छावनी अनाज मंडी में गुरुवार को नया मूंग खातेगांव के व्यापारी सेठी ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा धर्मदास संस के मार्फत बालाजी पल्सेस के सौरभ संतोष गोयल को मुहूर्त में मूंग 9101 रुपये के भाव पर सौदा हुआ। नए मूंग की आवक 31 कट्टे की बताई गई। दाल मिलर्स गोयल ने बताया कि यह फसल कम समय के लिए होगी इसके बाद अगले दो तीन महीने बाद अप्रैल मई में गर्मी के मूंग की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। गर्मी के मूंग की भरपूर आवक आगे देखने को मिलेगी।

देशभर में नई तुवर की आवक के बीच भी एक बार फिर इसकी कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। इसकी मुख्य वजह सरकार द्वारा इसी महीने तुवर की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) या इससे अधिक औसत बाजार मूल्य पर इसकी खरीद करने की घोषणा करना है। तुवर दाल सस्ती होने की आस लगाए बैठे उपभोक्ताओं के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। मंडियों में तुवर की आवक एकाएक घटने लगी है, जबकि डिमांड का सपोर्ट अच्छा है जिससे गुरुवार को तुवर के दामों में करीब 300 रुपये प्रति क्विंटल की नई तेजी देखने को मिली है।

कुछ व्यापारियों का कहना है कि अगले महीने मंडियों में तुवर की आवक बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही बढ़ते दामों को देख सरकार भी एक्शन में आ सकती है। ऐसे में आगे तुवर की तेजी को ब्रेक लग सकता है और इसकी कीमतों में फिर गिरावट भी आ सकती है। हालांकि कमजोर उत्पादन के कारण भाव ज्यादा गिरने की संभावना कम हैं। इसके समर्थन में तुवर दाल के दामों में भी 100 रुपये की और तेजी दर्ज की गई। तुवर महाराष्ट्र सफेद बढ़कर 10000-10300, कर्नाटक 10400-10700, निमाड़ी तुवर 8800-10000 और तुवर दाल बढ़कर 11900-12000, मीडियम 12600-13000, बेस्ट 14200-14300, ए. बेस्ट 15200-15300 व्हाइटरोज तुवर दाल नई 15300 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई।

चने में मिलर्स की अच्छी लेवाली रहने और फसल को नुकसान की आशंकाओं के चलते स्टाकिस्टों की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे चने में 100 रुपये क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। चना दाल में भी 50 रुपये बढ़ गए है। मूंग दाल और मूंग मोगर में भी लेवाली अच्छी रहने से भाव में भी 100 रुपये की तेजी रही। इधर, इंदौर लक्ष्मी नगर मंडी में नए गेहूं का श्री गणेश हुआ मुहूर्त में 2611 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। काबुली चने में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। कंटेनर में डालर चना बढ़कर 40/42 14800, 42/44 14600, 44/46 14400, 58/60 12400, 60/62 12300, 62/64 12200 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया। तुवर दाल में लेवाली अच्छी रहने से भाव में सुधार रहा।

दलहन के दाम – चना कांटा 5900, विशाल 5700-5750, डंकी 5250-5400, मसूर 6100, तुवर महाराष्ट्र सफेद 10000-10300, कर्नाटक 10400-10700, निमाड़ी तुवर 8800-10000, मूंग 8600-8800, बारिश का मूंग नया 9000-9600, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 8200-8700, मीडियम 7000-7700, हल्की उड़द 3000-5000, गेहूं मिल क्वालिटी 2650-2700, मालवराज 2525-2575, मालवराज बेस्ट 2575-2600, पूर्णा 2700-3330 रुपये क्विंटल ।

दालों के दाम – चना दाल 7350-7450, मीडियम 7550-7650, बेस्ट 7750-7850, मसूर दाल 7400-7500, बेस्ट 7600-7700, मूंग दाल 10300-10400, बेस्ट 10500-10600, मूंग मोगर 10800-10900, बेस्ट 11000-11100, तुवर दाल 11900-12000, मीडियम 12600-13000, बेस्ट 14200-14300, ए. बेस्ट 15200-15300, पैक्ड तुवर दाल नई 15300, उड़द दाल 10600-10700, बेस्ट 10800-10900, उड़द मोगर 11000-11100, बेस्ट 11200-11300 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-125500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल।

Sach Ke Sathi Seniors: झांसी के नागरिकों को दी डीपफेक को पहचानने की ट्रेनिंग

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से उत्पादकता बेहतर हो रही है। इससे काम भी आसान हो रहा है, लेकिन यह उतना ही खतरनाक भी है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 04:31 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 04:31 PM (IST)

Sach Ke Sathi Seniors: झांसी के नागरिकों को दी डीपफेक को पहचानने की ट्रेनिंग
डीपफेक को पहचानने की ट्रेनिंग।

HighLights

  1. विश्वास न्यूज द्वारा वर्चुअल कार्यशाला आयोजित।
  2. वरिष्ठ नागरिकों को दी डीपफेक की जानकारी
  3. फैक्ट चेकिंग के बुनियादी टूल्स के बारे में बताया

Sach Ke Sathi Seniors डिजिटल डेस्‍क, झांसी। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से उत्पादकता बेहतर हो रही है। इससे काम भी आसान हो रहा है, लेकिन यह उतना ही खतरनाक भी है। इससे डीपफेक वीडियो और तस्वीरें भी बनाई जा रही हैं, जो समाज के लिए बहुत ही खतरनाक हैं। इनको पहचानना बहुत ही जरूरी है, जिससे समाज को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। विश्‍वास न्‍यूज के फैक्‍ट चेकर्स ने झांसी के लिए आयोजित वेबिनार में प्रतिभागियों से बात कही।

25 जनवरी (गुरुवार) को झांसी में मीडिया साक्षरता अभियान ‘सच के साथी-सीनियर्स’ का आयोजन हुआ। यह जागरण न्यू मीडिया की फैक्‍ट चेकिंग विंग विश्‍वास न्‍यूज ने वेबिनार कर झांसी के नागरिकों फैक्ट चेक के बारे में जानकारी दी। यह आयोजन मुख्‍य रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए था, जिसमें आयोजित एसोसिएट एडिटर एवं फैक्‍ट चेकर अभिषेक पराशर ने फैक्ट चेक के बारे में उदाहरणों के जरिए समझाया। उन्होंने बताया कि किसी भ्रामक खबर को पढ़कर उसको तथ्यों के आधार पर जांचे। उसके बाद ही उस पर अपनी कोई राय बनाएं।

कार्यक्रम में डिप्‍टी एडिटर एवं फैक्‍ट चेकर देविका मेहता ने एआई से होने वाले फायदे व खतरों के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि एआई के जरिए रश्मिका मंदाना, सचिन तेंदुलकर और पेंटागन पर फेक हमले के डीपफेक वीडियो व तस्वीरें बनाई गईं। उन्होंने समझाया कि यह कितनी खतरनाक है व इसके नुकसान कितने बढ़े हो सकते हैं। इन वीडियो को बहुत ही ध्यान से देखने के बाद पता चलता है कि यह फेक हैं। इनके बारे में पता करने के लिए कुछ टूल्स भी आते हैं।

संदिग्ध पोस्ट का करें पता

देविका मेहता ने बताया कि एआई से डीपफेक वीडियो व तस्वीरों को किन टूल्स की मदद से पहचाना जा सकता है। उन्होंने बताया कि आप गूगल रिवर्स इमेज या की-वर्ड सर्च की मदद ले सकते हैं। उससे आपको किसी भी पोस्ट के सोर्स की जानकारी मिल जाएगी। सोर्स से पता चल जाएगा कि पोस्ट रियल है या संदिग्ध है।

इन राज्‍यों हो चुका है प्रशिक्षण

राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार ‘सच के साथी-सीनियर्स’ का आयोजन हो चुका है। यह सेमिनार व वेबिनार का आयोजन कर फैक्‍ट चेकिंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

ऐसा है मीडिया साक्षरता अभियान

‘सच के साथी सीनियर्स’ भारत में तेजी से बढ़ रही फेक और भ्रामक सूचनाओं के मुद्दे को संबोधित करने वाला मीडिया साक्षरता अभियान है। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 राज्यों के 50 शहरों में सेमिनार और वेबिनार की श्रृंखला के माध्यम से स्रोतों का विश्लेषण करने, विश्वसनीय और अविश्वसनीय जानकारी के बीच अंतर करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को तार्किक निर्णय लेने में मदद करना है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.vishvasnews.com/sach-ke-sathi-seniors/ पर क्लिक करें।

Alia Bhatt dons customized Mysore silk saree for Ayodhya’s Ram Mandir Consecration- Stylist Ami Patel shares particulars, | 100 घंटों में तैयार हुई थी आलिया भट्‌ट की साड़ी: पल्लू पर था रामायण का वर्णन, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहने नजर आई थीं

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्‌ट भी बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स की तरह 22 जनवरी को अयोध्या में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई थीं। इस मौके पर आलिया ने जो टील ब्लू मैसूर सिल्क साड़ी पहनी थी वो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय रही। इस साड़ी में पट्टचित्र स्टाइल के जरिए राम के वनवास से लेकर अयोध्या लौटने तक की कहानी बयां की गई थी।

22 जनवरी को आलिया और रणबीर भी कई सेलेब्स के साथ रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। इस माैके पर आलिया ने यही साड़ी पहनी थी।

22 जनवरी को आलिया और रणबीर भी कई सेलेब्स के साथ रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। इस माैके पर आलिया ने यही साड़ी पहनी थी।

साड़ी को तैयार होने में 100 घंटे लगे थे
अब आलिया और इस साड़ी के क्रिएटर्स ने इससे जुड़ी डिटेल्स शेयर करते हुए बताया कि इस साड़ी को तैयार होने में 100 घंटों का वक्त लगा था। वहीं इसके पल्लू पर जो रामायण से जुड़ी डिटेल्स थी उसे हैंड पेंटेड किया गया था। मंगलवार को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी साड़ी में कुछ मिरर सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, ‘रामायण के सुंदर महाकाव्य को दर्शाने वाली इस पट्टचित्र साड़ी को बनाने में 100 घंटे लगे थे।’

आलिया ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर यह स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि इस साड़ी को तैयार होने में 100 घंटों का वक्त लगा था।

आलिया ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर यह स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि इस साड़ी को तैयार होने में 100 घंटों का वक्त लगा था।

इस साड़ी के पल्लू पर हैंड पेंट के जरिए रामायण की महत्वपूर्ण घटनाएं उकेरी गईं।

इस साड़ी के पल्लू पर हैंड पेंट के जरिए रामायण की महत्वपूर्ण घटनाएं उकेरी गईं।

पल्लू पर किया गया हैंड पेंट
वहीं इस साड़ी की पूरी डिटेल सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘आलिया भट्ट की यह साड़ी माधुर्य क्रिएशन ने बनाई है। इसके पल्लू पर रामायण की महत्वपूर्ण घटनाओं को ट्रेडिशनल पट्टचित्र स्टाइल में आर्टिस्ट शशि बाला और सुजीत बेहेरा ने हैंड पेंट के जरिए उकेरा। इसे पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 100 घंटे लगे।’

इन घटनाओं को ट्रेडिशनल पट्टचित्र स्टाइल में आर्टिस्ट शशि बाला और सुजीत बेहेरा ने हैंड पेंट के जरिए उकेरा था।

इन घटनाओं को ट्रेडिशनल पट्टचित्र स्टाइल में आर्टिस्ट शशि बाला और सुजीत बेहेरा ने हैंड पेंट के जरिए उकेरा था।

साड़ी पर इन घटनाओं का था वर्णन

  • शिव धनुष का टूटना
  • रघुकुल नीति: राजा दशरथ का वादा
  • नाव में केवट के साथ
  • स्वर्ण मृग
  • लक्ष्मण रेखा पार करना
  • सीता हरण
  • राम सेतु का निर्माण
  • आशोक वाटिका में हनुमान का माता सीता को अंगूठी भेंट करना
  • श्री राम पट्टाभिषेकम
इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आलिया और रणबीर के अलावा विक्की-कटरीना, रोहित शेट्‌टी और राजकुमार हिरानी समेत कई सेलेब्स नजर आए थे।

इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आलिया और रणबीर के अलावा विक्की-कटरीना, रोहित शेट्‌टी और राजकुमार हिरानी समेत कई सेलेब्स नजर आए थे।

समारोह में पहुंचे थे बॉलीवुड से कई सेलेब्स
इस ऐतिहासिक समारोह में बॉलीवुड से कई सेलेब्स अयोध्या पहुंचे थे। आलिया और रणबीर के अलावा इस माैके पर विक्की कौशल, कटरीना कैफ, कंगना रनोट, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, रामचरण और रजनीकांत समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

भीड़ में छिपकर अनुपम खेर ने किए रामलला के दर्शन:वीडियो शेयर कर बोले- चुपचाप मंदिर जाने का मन था, एक भक्त ने पहचान लिया

वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने अयोध्या के राम मंदिर से एक वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने इसे शेयर करते हुए बताया कि एक दिन पहले हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वो अतिथि बनकर गए थे पूरी खबर यहां पढ़ें…

Korba Information: गणतंत्र दिवस पर केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन आज फहराएंगे ध्वज

मुख्य समारोह के अलावा प्रशासनिक भवन, स्कूल, महाविद्यालय, ग्राम पंचायत व निजी संस्थानों में आन बान शान के साथ तिरंगा लहराया जाएगा।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 11:58 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:58 PM (IST)

Korba News: गणतंत्र दिवस पर केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन आज फहराएंगे ध्वज

HighLights

  1. सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन
  2. शासकीय व निजी संस्थानों में भी सम्मान से लहराएगा तिरंगा
  3. गणतंत्र दिवस की रात्रि सभी शासकीय संस्थानों को विद्युत रोशनी से जगमग किया जाएगा।

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के फुटबाल ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य समारोह के अलावा प्रशासनिक भवन, स्कूल, महाविद्यालय, ग्राम पंचायत व निजी संस्थानों में आन बान शान के साथ तिरंगा लहराया जाएगा।

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह में सुबह 8.59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। 9.01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान होगा। सुबह 9.03 बजे मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे इसके पश्चात हर्ष फायर होगा। 9.12 बजे परेड का मार्च पास्ट, 9.30 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 9.32 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 9.47 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाने के साथ शांति के प्रतीक कबूतरों को खुले आसमान में छोड़ा जाएगा। 9.50 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमांडरों का परिचय, 10.10 बजे शहीद परिवारों का सम्मान, 10.20 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सुबह 10.45 बजे विभागीय झांकी प्रदर्शन, 11 बजे शासकीय कार्यो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित होंगे। सुबह 11.10 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। इसके पूर्व कलेक्टोरेट कार्यालय में कलेक्टर अजीत वसंत व एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला तिरंगा फहराएंगे। इसके अलावा अन्य शासकीय कार्यालयो मे भी विभाग प्रमुख तिरंगा फहराएंगे। गणतंत्र दिवस की रात्रि सभी शासकीय संस्थानों को विद्युत रोशनी से जगमग किया जाएगा।

रैली के साथ समारोह में शामिल होंगे स्कूली बच्चे

मुख्य समारोह में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे। आयोजन आत्मानंद स्कूल के अलावा चयनित स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चे रैली के साथ आयोजन स्थल में पहुंचेंगे। मुख्य समारोह के अलावा स्कूलों में भी सांस्कृतिक आयोजन होंगे। शासकीय व निजी स्कूलो में ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन को लेकर लोगाें उत्साह देखा जा रहा है।

साकेत भवन में महापौर लहराएंगे तिरंगा

आयोजन जिले के सभी प्रशासनिक भवनों में होगा। निगम निगम कार्यालय साकेत भवन में महापौर राजकिशोर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यकम में अध्यक्ष शिवकला मुख्य अतिथि होंगी। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्षों की उपस्थिति में ध्वजारोहण होगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच अथवा बड़े बुुजुर्ग ध्वजा रोहण करेंगे। साथ ही सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। इसके अलावा कलेक्टर व एसपी बंगले में सुबह सात बजे लहराएगा तिरंगा ।

इन विभागों की निकलेगी झांकी

विभागीय झांकियों में जिला पंचायत, नगर पालिका निगम, वन विभाग, पीएचई, जिला उद्योग केंद्र, रेशम विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, मछली पालन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, क्रेडा, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनटीपीसी कोरबा, भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कोरबा पूर्व और एसईसीएल कोरबा की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

Lok Sabha Elections: TMC ने कांग्रेस से गठबंधन न होने की बताई वजह, कहा- बस ये ही नेता जिम्मेदार

लोकसभा चुनाव अब नजदीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लगातार आगे बढ़ रहा है। राम मंदिर के बाद एनडीए खेमे में जबरदस्त उत्साह है। दूसरी तरफ आईएडीआईए ब्लॉक के बीच आपसी खींचतान ही नहीं थम रही है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 04:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 05:10 PM (IST)

Lok Sabha Elections: TMC ने कांग्रेस से गठबंधन न होने की बताई वजह, कहा- बस ये ही नेता जिम्मेदार
TMC व कांग्रेस गठबंधन न होने के लिए एक नेता जिम्मेदार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव अब नजदीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लगातार आगे बढ़ रहा है। राम मंदिर के बाद एनडीए खेमे में जबरदस्त उत्साह है। दूसरी तरफ आईएडीआईए ब्लॉक के बीच आपसी खींचतान ही नहीं थम रही है। विपक्षी गठबंधन की मुख्य सदस्य तृणमूल कांग्रेस और बंगाल कांग्रेस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने साफ कह दिया कि वह कांग्रेस के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेंगी। बंगाल वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगी।

ममता बनर्जी के इस एलान के बाद कांग्रेस उनको मनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब जितना डैमेज होने था हो गया है। टीएमसी की तरफ से बयान आया है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बात न बन पाने के पीछे एक ही नेता जिम्मेदार है। यहां उन्होंने नाम लिया लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी का।

मान-मनौव्वल करेगी कांग्रेस

ममता बनर्जी के एकला चलो के एलान के बाद से ही कांग्रेस उनको मनाने में जुट गई है। अब खबर आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही सीधे ममता बनर्जी से बात करेंगे।

तृणमूल नेता ने अधीर रंजन का नाम

तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि कांग्रेस और उनकी पार्टी के बीच बातचीत बहुत ही सकारात्मक माहौल में हो रही थी, लेकिन अधीर चौधरी की वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने बताया कि आईएनडीआईए के दो ही लोग विरोधी हैं। पहले नंबर नरेंद्र मोदी और दूसरे नंबर पर खुद अधीर रंजन चौधरी का नाम आता है। अधीर रंजन भाजपा की तरह ही बोलते हैं।

Sanjay Leela Bhansali’s movie Love and Battle introduced, Ranbir kapoor, vicky kaushal and alia will play lead position | संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर अनाउंस हुई: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे विक्की कौशल, 2025 में होगी रिलीज

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। ये एक मॉडर्न लव स्टोरी होने वाली है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। विक्की कौशल ने फिल्म पर कन्फर्मेशन देते हुए बताया है कि फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।

विक्की कौशल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए लिखा है, सिनेमा का इटरनल ड्रीम अब सच हो रहा है।

विक्की कौशल के अलावा आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन टीम ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है, हम पेश करते हैं संजय लीला भंसाली की एपिक सागा, लव एंड वॉर। क्रिसमस 2025 में मूवी में मिलते हैं।

इस पोस्टर के साथ ये कन्फर्मेशन भी मिल चुका है कि फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम किरदारों में हैं। इसमें तीनों स्टारकास्ट के सिग्नेचर दिए गए हैं।

बताते चलें कि ये आलिया भट्ट की संजय लीला भंसाली के साथ दूसरी फिल्म है। दोनों इससे पहले सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में साथ काम कर चुके हैं। वहीं रणबीर कपूर ने भी भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जबकि फिल्म लव एंड वॉर विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर एक मॉडर्न लव स्टोरी होने वाली है, जिसमें दो कपल की कहानी दिखाई जाने वाली है।

रणवीर सिंह के साथ भी फिल्म बनाएंगे संजय लीला भंसाली

गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत के बाद संजय लीला भंसाली जल्द ही रणवीर सिंह के साथ चौथी फिल्म बनाने वाले हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट मई 2025 में की जाने की रिपोर्ट्स हैं। एक साल पहले ये खबरें भी थीं कि संजय लीला भंसाली ने रणवीर को फिल्म बैजू बावरा के लिए साइन किया है, हालांकि अब दोनों ने किस फिल्म के लिए हाथ मिलाया है इस पर कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है। इसके अलावा संजयलीला भंसाली नेटफ्लिक्स के लिए हीरामंडी सीरीज भी बना रहे हैं।

6 साल बाद साथ आ रहे हैं आलिया-विक्की

फिल्म लव एंड वॉर आलिया भट्ट और विक्की कौशल की दूसरी फिल्म होने वाली है। इससे पहले दोनों साल 2018 की फिल्म राजी में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं ये रणबीर आलिया की भी साथ में दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ब्रह्मास्त्रः पार्ट 1 में साथ नजर आ चुके हैं।