Climate Alert: पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, मैदानों पर होगा ठंड का पलटवार, कोहरे के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भिड़े वाहन

Climate Alert: पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, मैदानों पर होगा ठंड का पलटवार, कोहरे के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भिड़े वाहन

Climate Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बुधवार सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 10:06 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 10:13 AM (IST)

मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश केआसार भी हैं।

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी
  2. दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में घना कोहरा
  3. जनजीवन पर असर, जानिए अपने प्रदेश का हाल

एजेंसी, नई दिल्ली। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई है। इसका असर आने वाले दिनों में मैदानी राज्यों में दिखाई देगा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बुधवार सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ा है।

रेल तथा हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली से आने जाने वाली अधिकांश ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कई वाहन भिड़ गए हैं। यहां जानिए मौसम का हाल

दिल्ली: 50 फ्लाइट्स और 23 ट्रेनों पर असर

दिल्ली और इसके आसपास के इलाके बुधवार सुबह घने कोहरे में लिपटे रहे, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में दृश्यता लगभग शून्य हो गई। कोहरे के कारण 50 से अधिक उड़ानें और 23 ट्रेनें प्रभावित हुईं।

31 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। देखिए लिस्ट

naidunia_image

फोटो: हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी हुई। तस्वीर शिमला के खड़ापत्थर इलाके की, जो बर्फ की चादर से ढका है।

naidunia_image
naidunia_image
naidunia_image naidunia_image

वीडियो: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारी बर्फबारी हुई, जिससे क्षेत्र में तापमान में और गिरावट आई।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने कहा कि 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन