Chandigarh Mayor Polls: चंडीगढ़ मेयर मुद्दा, INDIA ब्लॉक को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

Chandigarh Mayor Polls: चंडीगढ़ मेयर मुद्दा, INDIA ब्लॉक को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

भाजपा के मनोज कुमार को जहां 16 वोट मिले, वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। 8 वोट रद्द घोषित कर दिए गए।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 01:12 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 01:13 PM (IST)

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मेयर चुनाव के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

एजेंसी, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव विवाद पर बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि इसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को तीन हफ्ते में जवाब देने को कहा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

इससे पहले मंगलवार को हुए हंगामेदार चुनाव में भाजपा ने चंडीगढ़मेयर का चुनाव जीत लिया। भाजपा के मनोज कुमार सोनकर मेयर चुने गए। यह लोकसभा से पहले इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका है। यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने संयुक्त उम्मीदवार उतारा था।

भाजपा के मनोज कुमार को जहां 16 वोट मिले, वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। 8 वोट रद्द घोषित कर दिए गए।

इस दौरान नगर निगम में भारी हंगामा हुआ। दरअसल, बहुमत में होने के बावजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। नगर निगम में भाजपा के 16 और कांग्रेस तथा आप के 20 पार्षद हैं। वोट रद्द होने से बड़ा उलटफेर हुआ है।

#WATCH | BJP wins Chandigarh mayoral elections with 16 votes to its mayor candidate Manoj Sonkar. The Congress & AAP mayor candidate Kuldeep Singh received 12 votes. 8 votes have been declared invalid. pic.twitter.com/vjQYcObylT

— ANI (@ANI) January 30, 2024

Chandigarh Mayor Polls: Newest Updates

परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है और चुनाव धांधली का आरोप लगाया है। हालांकि ये चुनाव हाई कोर्ट की निगरानी में हुए हैं।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है। – अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली

विपक्ष का कहना है कि इंडिया गठबंधन में कोई फूट नहीं है। भाजपा साजिश करके जीती है।

आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने कहा, ‘हम हाई कोर्ट जाएंगे। आज बीजेपी ने धोखे से जीत हासिल की है। मेरे हाथ से बैलेट छीन लिया गया। किरण खेर मैडम लगातार इशारा कर रही थीं। 8 वोट अवैध कैसे हो सकते हैं?’

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन