HSRP in MP: मध्य प्रदेश में 60 लाख वाहनों में नहीं लगा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

HSRP in MP: मध्य प्रदेश में 60 लाख वाहनों में नहीं लगा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

HSRP in MP: मध्य प्रदेश में पुलिस मुख्यालय ने चालानी कार्रवाई तेज करने के लिए कहा।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 06:53 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 30 Jan 2024 07:09 PM (IST)

मध्य प्रदेश में हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट।

HighLights

  1. 15 लाख वाहन मालिकों ने प्लेट लगवाने के लिए आनलाइन बुकिंग की।
  2. परिवहन विभाग और पुलिस के आला अधिकारियों की चिंता बढ़ी है।
  3. मध्य प्रदेश में कुल एक करोड़ 74 लाख वाहन हैं।

HSRP in MP: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की सख्ती के बाद भी प्रदेश में अभी 60 लाख वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग पाए हैं। इनमें लगभग 15 लाख वाहन मालिक ऐसे हैं, जिन्होंने प्लेट लगवाने के लिए आनलाइन बुकिंग की है।

इनके लगने के बाद भी वर्तमान स्थिति में 45 लाख से ज्यादा वाहन बच जाएंगे। हालांकि, नंबर प्लेट लगाने के लिए आनलाइन बुकिंग लगातार चल रही है। प्रदेश में कुल एक करोड़ 74 लाख वाहन हैं। हाई कोर्ट की सख्ती की वजह से परिवहन विभाग और पुलिस के आला अधिकारियों की चिंता बढ़ी है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर चालानी काईवाई तेज करने के लिए कहा है। जिलों में जागरूकता के लिए की जा रही गतिविधियों की रिपोर्ट भी प्रतिदिन तैयार की जा रही है, जिससे जरूरत पर हाई कोर्ट में पेश किया जा सके।

naidunia_image

हाई कोर्ट ने 15 जनवरी तक सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने, चार पहिया वाहन चालक और सवारी के लिए सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन चालक एवं सवारी के लिए हेलमेट लगाने का सौ प्रतिशत पालन कराने के लिए परिवहन विभाग को कहा था, पर अभी तीनों प्रकार के नियमों पर पूरी तरह से अमल नहीं हो रहा है।

इसकी बड़ी वजह परिवहन और गृह विभाग की ढिलाई है। वाहन चालकों के विरुद्ध सख्ती नहीं किए जाने के कारण वह लापरवाही कर रहे हैं। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने कहा कि ऐसे वाहन चालकों को चेतावनी दी जा रही है। चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। इसमें और तेजी लाने के लिए कहा गया है। फरवरी से पुलिस भी कार्रवाई तेज करने जा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन