Jharkhand Land Grabbing Rip-off: रांची आवास में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की। इस बीच केंद्रीय जांच एजेंसी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर की तलाशी के बाद 36 लाख, एक बीएमडब्ल्यू और कुछ दस्तावेज जब्त किए।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 06:53 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 30 Jan 2024 08:55 PM (IST)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Jharkhand Land Grabbing Rip-off: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित जमीन सौदा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच की जा रही है। मंगलवार को रांची आवास में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की। इस बीच केंद्रीय जांच एजेंसी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर की तलाशी के बाद 36 लाख, एक बीएमडब्ल्यू और कुछ दस्तावेज जब्त किए।
दिल्ली से रांची पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख ने ईडी को सूचित किया कि वह बुधवार को अपने आवास पर उनके सामने पेश होने को तैयार हैं। एजेंसी ने सोरेन पर आरोप लगाया है कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने रांची में एक विशाल रैली निकाली है। साथ ही जमशेदपुर और प्रदेश के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। जिला प्रशासन ने रांची में सीएम हाउस, राजभवन और ईडी ऑफिस के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है।
क्या है हेमंत सोरेन के खिलाफ मामला?
मामला झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को अवैध रूप से बदलने के एक रैकेट से संबंधित है। करोड़ों की कीमत वाली जमीन को हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के जरिए तैयार किए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में हेमंत सोरेन के खिलाफ जांच की जा रही है। ईडी ने अब तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तर किया है। जिनमें 2011 बैच की आईएएस अधिकारी छवि रंजन शामिल हैं, जो प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थीं।
इस मामले में झारखंड भूमि राजस्व विभाग के एक कर्मचारी भानु प्रसाद को भी एजेंसी ने अरेस्ट किया था। ईडी ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों की आड़ में नकली विक्रेताओं और खरीदारों को दिखाकर आधिकारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई है। प्रवर्तन निदेशालय अब तक हेमंत सोरेन को 10 समन जारी कर चुका है।
हेमंत सोरेन को ईडी ने भेजे कब-कब समन?
8 अगस्त 2023
19 अगस्त 2023
1 सितंबर 2023
17 सितंबर 2023
26 सितंबर 2023
11 दिसंबर 2023
29 दिसंबर 2023
13 जनवरी 2024
25 जनवरी 2024
27 जनवरी 2024
- ABOUT THE AUTHOR
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह …