Filmfare Awards 2024 Accident Viral Video; Kartik Aaryan | Gujarat GIFT Metropolis | फिल्मफेयर में हुआ हादसा: कार्तिक को छूने के चक्कर में बेरीकेड तोड़कर गिरे फैंस; मुंबई लौटे एक्टर को एयरपोर्ट पर सारा ने दिया फ्लाइंग किस

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन भी रविवार को गुजरात में हुई फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे। इस मौके पर उनकी एंट्री के दौरान एक हादसा हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

भीड़ ज्यादा होने के चलते टूटा बेरीकेड
इस वीडियो में कार्तिक एंट्री के दौरान बेरीकेड के दूसरी तरफ खड़े फैंस से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं। कार्तिक को छूने के चक्कर में कई फैंस आगे आ जाते हैं। भीड़ ज्यादा होने के चलते बेरीकेड टूट जाता है और कई फैंस जमीन पर गिर जाते हैं।

वीडियो में कार्तिक फैंस के पास जाते हैं और फैंस एक्साइटेड होकर बेरीकेड ही तोड़ देते हैं।

वीडियो में कार्तिक फैंस के पास जाते हैं और फैंस एक्साइटेड होकर बेरीकेड ही तोड़ देते हैं।

हादसे में किसी को नहीं आई कोई चोट
बेरीकेड के गिरते हैं कार्तिक पीछे खिसक जाते हैं और उनके बॉडीगार्ड उन्हें घेर लेते हैं। इसके बाद जब कार्तिक की टीम उनसे पूछती है कि क्या वो ठीक हैं? तो कार्तिक कहते हैं मेरा नहीं फैंस का देखो। राहत की बात रही कि इस हादसे के बावजूद कार्तिक या उनके किसी फैन को कोई खास चोट नहीं आई।

इस वायरल वीडियो पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं।

इस वायरल वीडियो पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह कार्तिक के लिए फैंस का पागलपन है।’ वहीं कई यूजर ने सभी के सेफ होने की कामना की।

मुंबई एयरपोर्ट पर सारा, कार्तिक को फ्लाइंग किस देती नजर आईं। दोनों साथ में ही गुजरात से मुंबई लौटे थे।

मुंबई एयरपोर्ट पर सारा, कार्तिक को फ्लाइंग किस देती नजर आईं। दोनों साथ में ही गुजरात से मुंबई लौटे थे।

कार्तिक को फ्लाइंग किस देती दिखीं सारा
अवॉर्ड सेरेमनी के बाद कार्तिक सोमवार सुबह मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां से भी उनका एक वीडियो वायरल है जिसमें वो करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान सारा, कार्तिक को फ्लाइंग किस देती नजर आईं। दोनों ने एक दूसरे को हग करके गुडबाय कहा।

फिल्म 'चंदू चैम्पियन' के पोस्टर में कार्तिक आर्यन।

फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ के पोस्टर में कार्तिक आर्यन।

इस साल रिलीज होगी ‘चंदू चैम्पियन’
वर्कफ्रंट पर कार्तिक की अगली फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ है। बीते रिपब्लिक डे पर एक्टर ने फिल्म से अपना एक और लुक पोस्टर शेयर किया था। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक रियल लाइफ स्पोर्ट्समैन पर बेस्ड है। यह इस साल 14 जून को रिलीज होगी।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन