मौसम विभाग के मुताबिक, आज गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान विजिबिलिटी शून्य भी हो सकती है।
Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 08:51 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 09:02 AM (IST)
HighLights
- दिल्ली में आज भी ठंड का टॉर्चर जारी है।
- हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद भी भारी तादाद में लोग बाहर निकल रहे हैं।
- लोग Republic Day Parade को देखने के लिए कर्तव्य पथ पहुंच रहे हैं।
नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। देश में आज गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोगों की देशभक्ति की भावना के आगे सर्दी का सितम भी कमजोर पड़ गया है। दिल्ली में आज भी ठंड का टॉर्चर जारी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद भी भारी तादाद में लोग गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी में होने वाले Republic Day Parade को देखने के लिए कर्तव्य पथ पहुंच रहे हैं। यहां लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है।
सुबह 5 बजे से लंबी कतार
गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए लोग सुबह 5 बजे से लंबी कतार में कर्तव्य पथ और दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर देखे जा रहे हैं। लोगों के उत्साह के देखते हुए दिल्ली मेट्रो का परिचालन भी आज सुबह जल्द शुरू कर दिया गया था।
मौसम विभाग के भविष्यवाणी
मौसम विभाग के मुताबिक, आज गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान विजिबिलिटी शून्य भी हो सकती है। IMD के मुताबिक, सुबह 10:30 बजे तक दृश्यता में 1500 मीटर तक सुधार आ सकता है। न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
कश्मीर में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर के गुरेज में तुलैल घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो रही है। यहां लोगों को लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार था। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 से 3 दिन तक यहां बर्फबारी जारी रह सकती है। बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।
#WATCH | Mild snowfall in greater reaches of Tulail Valley in Gurez of Jammu & Kashmir pic.twitter.com/dTVNPjsdE3
— ANI (@ANI) January 26, 2024