Republic Day 2024 : नगर निगम से प्रत्येक नागरिक प्रसन्न एवं संतुष्ट होकर जाए यही हम सब का दायित्व – महापौर
Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 02:13 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 02:13 PM (IST)
HighLights
- 15 अगस्त को गांधी भवन स्मारक में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा।
- पक्ष-विपक्ष एवं अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलाकर शहर विकास को लगाएंगे पंख।
- महापौर ने सम्माननीय जनों एवं अधिकारियों कर्मचारियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
Republic Day 2024 : जबलपुर, नई दुनिया प्रतिनिधि। हम सबको 1947 में स्वतंत्रता मिली और हम यह दिवस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। ये देश की जीवन रेखा है वहीं दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस 1950 हम सब की भाग्य रेखा है। हम सबके पहले के सभी वंदनीय महापुरुषों, बलिदानियों,वीर शहीदों के साथ साथ हम सभी का कुछ ना कुछ योगदान है। हमारे इस नगर निगम में जो भी नागरिक कोई कार्य लेकर आता है वह जब वापस जाएं तो संतुष्टि के साथ प्रसन्नतापूर्वक जाए यही आपका और हमारा दायित्व है और इसी सोच के साथ हम सबको मिलकर काम करना चाहिए। यह कहना है शहर के प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ का। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ आज नगर निगम परिसर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
पक्ष-विपक्ष, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलकर साथ में काम करना है।
अन्नू ने कहा कि हम सभी को पक्ष-विपक्ष, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलकर साथ में काम करना है, और इसी से इस शहर की एक नई तस्वीर सामने आएगी और हम सब मिलकर शहर विकास को गति प्रदान करेंगे।
उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि आने वाले 15 अगस्त को हम सब मिलकर शहर के गांधी भवन स्मारक परिसर में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा ध्वज फहरायेंगे। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने आगे कहा कि सबको साथ लेकर चलने में ही इस शहर का बहुत अच्छे से विकास किया जा सकता है और हम सब मिलकर इसी मंशा के साथ आगे की यात्रा तय करते हुए शहर की तस्वीर बदलेंगे।
अधिकारी कर्मचारी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अपने इस भाषण के बाद उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंगल कामना की तथा उत्कृष्ट अधिकारी कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र वितरण भी किये। इस मौके पर निगम अध्यक्ष रिंकू विज भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, पार्षद वकील अंसारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव एवं सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।