Republic Day 2024: जबलपुर के बाजार में चढ़ा तिरंगे का खुमार, शहरियों ने की थी बुकिंग

Republic Day 2024: जबलपुर के बाजार में चढ़ा तिरंगे का खुमार, शहरियों ने की थी बुकिंग

Republic Day 2024 : गणतंत्र दिवस पर शहर में उत्साह, देशभक्ति की रिंग टोन मोबाइल पर सेट हो गई है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 12:03 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 07:31 AM (IST)

HighLights

  1. स्कूल, कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ पूर्वाभ्यास।
  2. बैच, तिरंगा पट्टी, टोपी, बैंड, तिरंगा स्टीकर, तिरंगा झंडे सजे।
  3. स्पेशल टी-शर्ट और साड़ियां की भी खरीदारी।

Republic Day 2024: जबलपुर, नई दुनिया प्रतिनिधि। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बाजार पर तिरंगे का खुमार भी चढ़ है। दुकानों पर जगह-जगह तिरंगे झंडे सजे नजर आ रहे हैं। दुकानों पर लोग गणतंत्र दिवस से संबंधित सामान की खरीदारी करते रहे। स्कूल-कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। तिरंगा पोशाक की खरीदारी के साथ बुकिंग भी की थी। बाजारों में बैज, तिरंगा पट्टी, टोपी, बैंड, तिरंगा स्टीकर, तिरंगा झंडे और पटका आदि सामान दुकानों पर सजे हैं। लोग इनकी खरीदारी भी कर रहे हैं।

स्पेशल टी-शर्ट और साड़ियां की भी खरीदारी

गणतंत्र दिवस के लिए बाजार में स्पेशल टी-शर्ट और साड़ियां की भी खरीदारी की जा रही है। बाजार में तिरंगा झंडा के साथ केसरिया, सफेद व हरे रंग से बनी चीजों की रौनक देखते ही बन रही है। बाजार में तिरंगे का बैज, टोपी, गुब्बारे और फ्रेंडशिप बैंड की खरीदारी लोग ज्यादा कर रहे हैं। इसके साथ ही तिरंगे वाली टी-शर्ट भी लोग खरीद रहे हैं। फ्रेंडशिप बैंड में तिरंगे के साथ भक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। बैंड में तीन रंग के मोतियों के साथ ऊॅं अक्षर लिखे मोती भी हैं, जो इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं। बच्चियों के हेयर बैंड को भी तीन रंगों से सजाया गया है। इसे अपने माता-पिता के साथ खरीदारी के लिए पहुंचने वाली बच्चियां भी खूब पसंद कर रही हैं।

गणतंत्र दिवस पर शहर में रहेगा उत्साह

रुपाली सेन ने बताया कि जिस तरह हम अपने त्योहारों को धूमधाम से मनाते है। उसी तरह गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व को भी धूमधाम से मनाएंगे। कालोनी में सुबह ही झंडा वंदन होगा। गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगा ड्रेस पहनने की तैयारी की है। हाथ के लिए तिरंगा बैंड खरीदा है। हमारा शहर में हर त्योहार बहुत ही उत्साह से मनाया जाता है। सभी लोगों को राष्ट्रीय पर्व को मनाना चाहिए। कई कालोनी में छोटे बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देने वाले है।

राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साहित

प्राची राय ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को लेकर बहुत उत्साहित हूं। 22 जनवरी को हमने श्रीरामोत्सव मनाया, अब 26 जनवरी भी उत्साह से मनाएंगे। श्रीरामोत्सव को लेकर घर-घर में श्रीराम के ध्वज लहरा रहे थे। अब तिरंगा लहराते नजर आएगा। बाजार तिरंगा थीम पर सजा हुआ है। सरकारी इमारतों पर सुंदर लाइटिंग की जाती है। भले ही गणतंत्र दिवस पर छुट्टी होती है, लेकिन कालेज में स्कूल, कालेज, सरकारी कार्यालयों में झंडा वंदन के साथ विभिन्न आयोजन होते है। मैने तो तिरंगा की डीपी भी रख ली है।

देशभक्ति गीत पर तैयार किया डांस

निकिता दुबे के अनुसार हमारे क्लब में गणतंत्र दिवस को लेकर कार्यक्रम का अायोजन भी किया गया है। जिसमें सभी को तिरंगा थीम में ड्रेस पहनकर आना है। हर कोई इसके लिए तैयारी कर रहा है। मैंने भी गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगा साड़ी खरीदी है। फेस पर तिरंगा बनवाना है। तिरंगा थीम पर चृड़ियां भी खरीद ली है। सारे ही प्रोग्राम देशभक्ति पर आधारित होंगे। क्लब की मेंबर्स ने भी देशभक्ति गीत पर डांस तैयार किया है।

हर कोई देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत

सोनाली ठाकुर ने बताया कि हमारे शहर में किसी भी पर्व को बहुत ही धूमधाम से सेलीब्रेट किया जाता है। गणतंत्र दिवस को लेकर भी हर उम्र वर्ग ने तैयारी की है। हर किसी पर तिरंगा का खुमार चढ़ा है। देशभक्ति की रिंग टोन मोबाइल पर सेट हो गई है। बाजार में तिरंगा टी-शर्ट और कपड़ों की ब्रिकी जोरो पर है। साथ ही बैज, टोपी आदि भी खरीददारी की जा रही है। लोग अपनी गाड़ियों पर छोटा तिरंगा लगाते है। हर कोई देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आ रहा है।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन