Ayodhya Information: रामलला के दर्शन अब और सुलभ, आज पौष पूर्णिमा पर सरयू में आस्था की डुबकी, पहले दिन मिला 3.17 करोड़ का चढ़ावा

Ram Mandir Darshan Replace: पहले एक भक्त को राम लला के दर्शन करने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा था, लेकिन अब जब इतना समय भी नहीं लग रहा है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 07:47 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 08:26 AM (IST)

Ayodhya News: रामलला के दर्शन अब और सुलभ, आज पौष पूर्णिमा पर सरयू में आस्था की डुबकी, पहले दिन मिला 3.17 करोड़ का चढ़ावा
पवित्र सरयू में आस्था की डुबकी लगाते भक्त।

HighLights

  1. राम मंदिर में दर्शन जारी
  2. आज पौष पूर्णिमा में सरयू में डुबकी
  3. पुलिस-प्रशासन ने किए विशेष बंदोबस्त

एजेंसी, अयोध्या। साल 2024 की पहली पौष पूर्णिमा गुरुवार को मनाई जा रही है। माना जा रहा है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर अयोध्या में अलग ही रौनक बढ़ रही है। भारी संख्या में भक्त सरयू नदी में डुबकी लगा रहे हैं।

Ram Mandir Darshan Replace

naidunia_image

इस बीच, भव्य नव्य मंदिर में रामलला के दर्शन जारी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से आम भक्तों के मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। 23 जनवरी को पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी और तमाम बंदोबस्त ध्वस्त हो गए।

इसके बाद पुलिस तथा प्रशासन एक्शन में आया और अब स्थिति सामान्य है। पहले एक भक्त को राम लला के दर्शन करने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा था, लेकिन अब जब इतना समय भी नहीं लग रहा है।

इस बीच, खबर है कि पहले दिन भक्तों ने राम लला को 3.17 करोड़ रुपए का दान दिया।

Korba Secl Information: महाप्रबंधक कार्यालय में बाजे के साथ मांगा छेरछेरा में मांगा रोजगार

ऊर्जाधानी भू- विस्थापित किसान कल्याण समिति के संतोष चौहान, कुश बंजारा ने कहा कि कोयला खदान विस्तार के लिए झूठा आश्वासन देकर किसानों की जमीन हथिया लिया जाता है

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 11:52 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:52 PM (IST)

Korba Secl News: महाप्रबंधक कार्यालय में बाजे के साथ मांगा छेरछेरा में मांगा रोजगार

HighLights

  1. भू- विस्थापित बेरोजगारों ने कहा कि जब तक रोजगार नहीं मिलता है आंदोलन बंद नही होगा।
  2. भू-विस्थापितों ने कहा कि पिछले दिनों खदान में प्रदर्शन के बाद सूची मंगाई गई थी
  3. भर्ती शुरू नही होने से नाराज बेरोजगारों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। एसईसीएल में नियोजित आउटसोर्सिंग कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों के बजाय बाहरी लोगों की भर्ती पर रोक लगाते हुए खदान प्रभावितों को रोजगार की मांग करते हुए गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय में छेरछेरा के अवसर पर बाजे गाजे के साथ बैठे और रोजगार दिलाने की मांग की। महाप्रबंधक ने रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। भू- विस्थापित बेरोजगारों ने कहा कि जब तक रोजगार नहीं मिलता है आंदोलन बंद नही होगा।

भू-विस्थापितों ने कहा कि पिछले दिनों खदान में प्रदर्शन के बाद सूची मंगाई गई थी पर अभी तक कंपनियों में रोजगार देना आरंभ नही हुआ है और आउटसोर्सिंग कंपनियां टालमटोल की नीति अपना रही है। इससे नाराज बेरोजगारों ने ऊर्जाधानी संगठन के नेता रुद्र दास मंहत और संतोष चौहान की अगुआई में महाप्रबंधक के में पहुंचकर छेरछेरा में रोजगार की मांग की। रुद्र दास महंत ने बताया कि प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी, इसमें एक सप्ताह में बेरोजगारों की भर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया गया था किंतु भर्ती शुरू नही होने से नाराज बेरोजगारों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।

ऊर्जाधानी भू- विस्थापित किसान कल्याण समिति के संतोष चौहान, कुश बंजारा ने कहा कि कोयला खदान विस्तार के लिए झूठा आश्वासन देकर किसानों की जमीन हथिया लिया जाता है और रोजगार, मुआवजा और बसाहट की समस्या का निराकरण नही किया जाता। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को गुमराह करके मकानों का नापी के लिए बाध्य किया जा रहा है बसाहट के लिए ठोस योजना नही बनाई गई है। जमीन के एवज में रोजगार का मामला लटका कर रखा गया है और रोजगार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी मुहैय्या नहीं कराया जा रहा है जबकि प्रभावित क्षेत्र से बाहर के लोंगो की भर्ती जारी है।

Akhilendra Mishra Mumbai Wrestle Story; Amitabh Bachchan, Salman Khan | इंजीनियर बनना चाहते थे अखिलेंद्र मिश्र: फिल्म देखने पर पड़ती थी मार, स्टेज पर सफाई करते थे; 40 पैसे के लिए कई किमी पैदल चले

मुंबई16 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/अरुणिमा शुक्ला

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया कई बार हमें पुरानी यादों की सैर भी करा देती है। ठीक ऐसा ही हमारे साथ भी हुआ। हाल में ही इंस्टाग्राम रील में चंद्रकांता के क्रूर सिंह को देखा। इस रोल को रुपहले पर्दे पर अखिलेंद्र मिश्र ने इतने कमाले के एक्प्रेशन के साथ पेश किया कि लोग रियल लाइफ में उन्हें विलेन समझने लगे थे। इस बार की स्ट्रगल स्टोरी में हमने इन्हीं की कहानी को समेटने की कोशिश की है।

हर सितारे की संघर्ष की कहानी अलग होती है। अखिलेंद्र मिश्र का भी स्ट्रगल बाकी स्टार्स से अलग रहा। उन्हें मुंबई जैसे शहर में भूखा तो नहीं रहना पड़ा। मगर, थिएटर से लेकर फिल्मों में खुद की पहचान बनाने के जद्दोजहद ने उनके जज्बे को कई बार तोड़ना चाहा। इसके बावजूद वो कभी रुके नहीं।

करीब दोपहर 2 बजे हम अखिलेंद्र मिश्र के घर पहुंचे। बहुत

INDIA Bloc: सीपीआई-एम ने ममता बनर्जी को बताया ‘बे-पेंदी का लोटा’, कहा – चुनाव बाद NDA में हो जाएंगी शामिल

मोहम्मद सलीम ने कहा, नीतीश कुमार ने बहुत पहले कहा था कि वह (ममता बनर्जी) रोलिंग स्टोन की तरह अपना रुख बदलती हैं।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 09:19 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 09:44 AM (IST)

INDIA Bloc: सीपीआई-एम ने ममता बनर्जी को बताया ‘बे-पेंदी का लोटा’, कहा - चुनाव बाद NDA में हो जाएंगी शामिल
सीपीआई (एम) के महासचिव मोहम्मद सलीम ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना।

HighLights

  1. ममता बनर्जी ने प. बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का लिया है फैसला
  2. टीएमसी के अलग होने से कमजोर हुआ इंडिया गठबंधन
  3. आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का किया फैसला

एजेंसी, नई दिल्ली/कोलकाता। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन से अलग होकर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस पर अब वाम दलों की प्रतिक्रिया भी आ गई है। सीपीआई (एम) के महासचिव मोहम्मद सलीम ने ममता बनर्जी को ‘बे-पेंदी का लोटा’ करार दिया है।

मोहम्मद सलीम ने कहा, नीतीश कुमार ने बहुत पहले कहा था कि वह (ममता बनर्जी) रोलिंग स्टोन की तरह अपना रुख बदलती हैं। कांग्रेस को तोड़ने के लिए भाजपा और आरएसएस की सलाह पर टीएमसी का गठन हुआ था, ताकि ममता बनर्जी एनडीए में शामिल हो सके। ममता बनर्जी चुनाव से पहले नहीं तो, चुनाव के बाद एनडीए में शामिल होगी।’

#WATCH | On West Bengal CM Mamata Banerjee’s assertion, CPI (M) State Secretary of West Bengal, Mohammad Salim says, “Nitish Kumar had stated way back that she modifies her stand like a rolling stone… TMC was shaped on the recommendation of the BJP and RSS to bifurcate the Congress so… pic.twitter.com/tljmkX0vxf

— ANI (@ANI) January 25, 2024

Aaj ka Love Rashifal 26 January 2024: पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा, एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा

Aaj ka Love Rashifal 26 January 2024 पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताएंगे। किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 05:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 05:00 AM (IST)

Aaj ka Love Rashifal 26 January 2024: पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा, एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा।

HighLights

  1. मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा।
  2. कुछ नई चीजें करने की कोशिश करेंगे। प्यार और रोमांस बढ़ेगा।
  3. आप दोनों के बीच कुछ नए रिश्ते भी बन सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। मेष राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल, मेष राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम के मामले में अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और आप दोनों के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी।

वृषभ राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम के मामले में मिलाजुला रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। जल्द ही इन मतभेदों को सुलझा लेंगे। दोनों के बीच प्यार और विश्वास मजबूत रहेगा। एक-दूसरे पर शक करने से बचें।

naidunia_image

मिथुन राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा। कुछ नई चीजें करने की कोशिश करेंगे। प्यार और रोमांस बढ़ेगा। आप दोनों के बीच कुछ नए रिश्ते भी बन सकते हैं।

कर्क राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शांत रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ समय बिताएंगे। कहीं घूमने जा सकते हैं। एक साथ कुछ समय किसी शांत जगह पर बिता सकते हैं।

सिंह राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताएंगे। किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं।

कन्या राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर काबू रखें। एक दूसरे के प्रति सम्मान रखना होगा। तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर रिश्ता खराब न करें।

तुला राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दोनों के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। कुछ योजनाएं बना सकते हैं। जल्द शादी की तारीख तय हो सकती है।

वृश्चिक राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नई चीजें आपको प्रभावित करेगी। जीवन में काफी कुछ बदलाव आएगा। शादी में जल्दबाजी न करें। परिवार की सहमति से शादी होगी।

धनु राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अजीब हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा। भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बना सकते हैं।

मकर राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। दोनों जल्द ही इन मतभेदों को सुलझा लें, वरना रिश्ता और अधिक खराब हो सकता है।

कुंभ राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम के मामले में अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कहीं लॉन्ग ड्राइव के लिए जा सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा। पार्टनर के साथ मामूली विवाद हो सकता है। आखिर में सुलह हो जाएगी। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’