LPG explosion in Mandsaur मंदसौर के राजीव कॉलोनी में रसोई गैस टंकी फटने से एक महिला की मौत हो गई जबकी एक व्यक्ति गंभीर घायल है। श्री
Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 04:58 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 04:59 PM (IST)
HighLights
- मंदसौर में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, एक की मौत
- ब्लास्ट के बाद माकान हुआ क्षतिग्रस्त, दबने से एक घायल
- शुक्रवार सुबह चाय बनाने के दौरान हुआ हादसा
मंदसौर। मंदसौर में शुक्रवार सुबह एक गर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकी एक गंभीर रूप से घायल है। मामला शहर के राजीव कालोनी का है जहां शुक्रवार सुबह चाय बनाने के दौरान हादसा हुआ। महिला सुबह सुबह चाय बना रही थी इसी दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर में धमाके के बाद घर में आग लग गई। सूचना पाकर दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंदसौर के राजीव कॉलोनी में रसोई गैस टंकी फूटने से श्री राजेश पिता मोहनलाल पोरवाल तथा श्रीमती पुष्पा पति राजेश दुर्घटना ग्रस्त हुए जिसमें श्रीमती पुष्पा का दुखद निधन हो गया, गंभीर घायल श्री राजेश के उपचार के आवश्यक निर्देश चिकित्सकों को दिए, तथा घर पर जाकर परिजनों को ढाढ़स बंधया। pic.twitter.com/tabXq1lk4T
— Yashpal Sisodiya, Ex MLA Mandsaur (@ypssisodiya) January 26, 2024
जानकारी के अनुसार ब्लास्ट के बाद माकान क्षतिग्रस्त हुआ, माकान गिरने से उसके नीचे दबकर राजेश पोरावल को गंभीर रूप घायल हो गए, जिन्हें पड़ोसियों ने बाहर निकाला और चिकित्सालय में भर्ती कराया। जबकी हादसे में राजेश की 38 वर्षीय पत्नी पुष्पाबाई की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया भी पीड़ित के घर पहुंचे। सिसोदिया ने संवेदना जताते हुए पोस्ट कर इस हादसे को लेकर संवेदना जाहिर की।