सीमा सुरक्षा बल के दो हेड कांस्टेबल – स्वर्गीय सांवला राम विश्नोई और स्वर्गीय शिशु पाल सिंह को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक (पीएमजी) के लिए चुना गया है।
Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 11:10 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:18 AM (IST)
एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले अवार्ड की घोषणा कर दी है। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक दिए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल के दो हेड कांस्टेबल – स्वर्गीय सांवला राम विश्नोई और स्वर्गीय शिशु पाल सिंह को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक (पीएमजी) के लिए चुना गया है।
सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा को, 32 अग्निशमन सेवा को, 27 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।