Ram Mandir: नवी मुंबई से तलवार लेकर आए भक्तों में से एक नीलेश अरुण साकार ने कहा कि अगर तलवार को बारीकी से देखें तो इसे खड़क भगवान विष्णु नारायण को समर्पण के साथ बनाया गया है।
Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 04:13 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 04:14 PM (IST)
एएनआई, नई दिल्ली। Devotees Supply Sword: महाराष्ट्र के भक्तों ने राम मंदिर में रामलला को एक उपहार दिया है। यह एक विशालकाय तलवार है। इसकी लंबाई 7 फीट 3 इंच है। इसका वजन 80 किलो है। ये तलवार श्रद्धालुओं की प्रभु राम के प्रति भक्ति को दर्शाती है। अब तक श्रीरामलला को करोड़ों को दान चढ़ाया जा चुका है।
नवी मुंबई से तलवार लेकर आए भक्तों में से एक नीलेश अरुण साकार ने कहा कि अगर तलवार को बारीकी से देखें तो इसे खड़क भगवान विष्णु नारायण को समर्पण के साथ बनाया गया है। उनके दशावतार को शामिल किया गया है। साकार ने कहा, ‘तलवार स्टील और हैंडल पीतल से बना है। इसमें गोल्ड का कवर चढ़ा है।’
डेढ़ महीने में बनी तलवार
नीलेश अरुण साकार ने बताया कि इस तलवार को बनाने में डेढ़ महीने का समय लगा। इस बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दूसरे दिन बुधवार को अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कोहरे के साथ भीषण ठंड का सामना करते हुए लोग सुबह से ही रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास लंबी कतारों में खड़े रहे। हर उम्र के भक्त उत्साहपूर्वक जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन करीब पांच लाख से अधिक लोगों ने रामलला के दर्शन किए।
दो दिन में मिला 3 करोड़ 17 लाख का दान
बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि दो दिन के अंदर रामलला को 3 करोड़ 17 लाख का दान मिला है।