16 राज्यों में शान से फहरेगा ग्वालियर में बना तिरंगा, 23 हजार 800 तिरंगे भेजे

16 राज्यों में शान से फहरेगा ग्वालियर में बना तिरंगा, 23 हजार 800 तिरंगे भेजे

मध्य भारत खादी संघ संस्था द्वारा किसी भी आकार के तिरंगे को तैयार करने में पांच से छह दिन का समय लगता है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 10:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:22 PM (IST)

मध्य भारत खादी संघ के मंत्री रमाकांत शर्मा ने बताया कि पहले मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों में तिरंगे पहुंचाए थे। इस बार दो राज्य अंडमान निकोबार और तेलंगाना भी तिरंगे भेजे गए।

HighLights

  1. पहले मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों में तिरंगे पहुंचाए थे।
  2. इस बार दो राज्य अंडमान निकोबार और तेलंगाना भी तिरंगे भेजे गए।
  3. राष्ट्रीय ध्वज निर्माण इकाई में अलग-अलग कैटेगरी में तिरंगे तैयार किए जाते हैं।

ग्वालियर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 16 राज्यों में सरकारी भवनों पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बनाया गया तिरंगा फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के लिए जीवाजी गंज स्थित मध्य भारत खादी संघ में 23 हजार 800 तिरंगे तैयार किए गए। इनकी कीमत एक करोड़ 16 लाख 93 हजार रुपये है। यह तिरंगा देश के 16 राज्यों में पहुंचाए जा चुके हैं। मध्य भारत खादी संघ के मंत्री रमाकांत शर्मा ने बताया कि पहले मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों में तिरंगे पहुंचाए थे। इस बार दो राज्य अंडमान निकोबार और तेलंगाना भी तिरंगे भेजे गए।

इस तरह 16 राज्यों में तिरंगे गए हैं। मध्य भारत खादी संघ में राष्ट्रीय ध्वज निर्माण इकाई में अलग-अलग कैटेगरी में तिरंगे तैयार किए जाते हैं। संस्था द्वारा तिरंगा बनाने के लिए तय मानकों का विशेष ख्याल रखा जाता है, जिसमें कपड़े की क्वालिटी, चक्र का साइज, रंग और जैसे मानक शामिल हैं। इसके साथ ही लैब में इन सभी चीजों का टेस्ट किया जाता है। मानकों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय ध्वज तैयार होता है।

मध्य भारत खादी संघ संस्था द्वारा किसी भी आकार के तिरंगे को तैयार करने में पांच से छह दिन का समय लगता है। मध्य भारत खादी संघ आइएसआइ प्रमाणित राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण करती है। इन राज्यों में भेजे गए तिरंगे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, हिमाचल, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, अंडमान निकोबार, पंजाब, बंगाल प्रदेशों में तिरंगा झंडा भेजा गया है।

इन प्रदेशों के सरकारी भवनों में ग्वालियर का तिरंगा फहराया जाएगा। कलेक्ट्रेट, मंत्रालय, विधानसभा सहित सभी सरकारी भवन पर खादी का तिरंगा ही फहराता नजर आएगा। आर्डर पर भेजे 26 हजार से ज्यादा तिरंगे मध्य भारत खादी संघ के मंत्री रमाकांत शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश सहित 16 राज्यों से आर्डर मिले थे।

हमने 23 हजार 800 तिरंगे तैयार कर भेज दिए हैं। इसके अलावा ग्वालियर के लिए करीब 1500 तिरंगे तैयार हैं। वर्ष 2016 से संस्था आइएसआइ प्रमाणित राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कर रही है। यह उत्तर भारत की पहली ऐसी संस्था है, जो तिरंगे का निर्माण करती है। मध्य भारत खादी संघ के द्वारा तैयार किए गए अलग-अलग कैटेगरी के तिरंगे देश के विभिन्न राज्यों में सभी शासकीय और अशासकीय इमारतों पर फहराए जाते हैं।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन