Vikram Lander: नासा के अंतरिक्ष यान ने 100 KM दूर से चंद्रमा पर विक्रम लैंडर के भेजी लेजर किरणें, रोशनी लौटी तो खुशी से झूम उठे वैज्ञानिक

नासा ने यह पता लगाने में सफलता हासिल की कि दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर सटीक रूप से कहां स्थित है।

Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 08:55 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Jan 2024 08:55 AM (IST)

Vikram Lander: नासा के अंतरिक्ष यान ने 100 KM दूर से चंद्रमा पर विक्रम लैंडर के भेजी लेजर किरणें, रोशनी लौटी तो खुशी से झूम उठे वैज्ञानिक
भारत का विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर है। अपना काम पूरा करने के बाद से विक्रम लैंडर सुप्त अवस्था में है।

HighLights

  1. लेजर पल्स तकनीक का सफलतापूर्वक प्रयोग
  2. कोई वस्तु कितनी दूर है, यह पता लगाने के लिए नासा ने भेजी थी लेजर
  3. चंद्रमा पर है चंद्रयान का विक्रम लैंडर

एजेंसी, वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। नासा ने अपने अंतरिक्ष यान से चंद्रमा पर स्थित भारत के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर 100 किमी दूर से लेजर किरणें फेंकी। जब किरणें लौटकर आईं तो अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

जानिए कितनी अहम है यह सफलता

बता दें, भारत का विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर है। अपना काम पूरा करने के बाद से विक्रम लैंडर सुप्त अवस्था में है।

इस बीच, नासा ने जानकारी दी कि लेजर किरण को लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) और विक्रम लैंडर पर छोटे आकार के उपकरण के बीच प्रसारित और परावर्तित किया गया। इस सफलता का अर्थ है कि चंद्रमा की सतह पर लक्ष्य का सटीक पता लगाने का रास्ता खुल गया है।

नासा ने यह पता लगाने में सफलता हासिल की कि दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर सटीक रूप से कहां स्थित है। अब नासा का कहना है कि लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में मंजिनस क्रेटर के पास एलआरओ से 100 किलोमीटर दूर था।

किसी वस्तु की ओर लेजर पल्स भेजना और यह मापना कि प्रकाश को वापस लौटने में कितना समय लगता है। यह जमीन से पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले उपग्रहों के स्थानों को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका है।

Mahesh Babu turned emotional for his spouse, mahesh babu, namrata shirodkar, sitara, shared on social media , guntur kaaram | महेश बाबू वाइफ के लिए इमोशनल हुए: लिखा- मेरे हर दिन को बेहतर बनाने के लिए शुक्रिया, बेटी सितारा ने भी विश किया

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज नम्रता शिरोडकर अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

महेश बाबू वाइफ के लिए इमोशनल हुए
महेश बाबू ने वाइफ नम्रता को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे NSG..प्यार और साथ से भरे एक और साल के लिए आभारी हूं। मेरे हर दिन को बेहतर बनाने के लिए धन्यवाद। उम्मीद करता हूं 2024 एक शानदार साल साबित हो। महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर की एक फोटो भी पोस्ट की। कमेंट में नम्रता ने लिखा- थैंक यू MB.. घर पर आपकी बहुत याद आ रही है।

महेश बाबू और नम्रता शिरोड़कर ने साल 2005 में शादी की। शादी के बाद नम्रता ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।

महेश बाबू और नम्रता शिरोड़कर ने साल 2005 में शादी की। शादी के बाद नम्रता ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

बेटी सितारा ने भी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी का नाम सितारा घट्टामनेनी है। सितारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां नम्रता के साथ फोटोज का एक कोलाज बनाया। कहीं दोनों ट्रेन के अंदर बैठी नजर आ रही हैं, तो कहीं वेकेशन के दौरान पोज करती हुईं। सितारा ने कैप्शन लिखा- जन्मदिन मुबारक हो अम्मा! आपके प्यार, हग और खूबसूरत पलों के लिए शुक्रिया। मैं उम्मीद करती हूं कि आपका दिन आपकी ही तरह खास हो। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।

महेश और नम्रता के 2 बच्चे हैं, उनके बेटे का नाम गौतम घट्टामनेनी और बेटी का नाम सितारा घट्टामनेनी है।

महेश और नम्रता के 2 बच्चे हैं, उनके बेटे का नाम गौतम घट्टामनेनी और बेटी का नाम सितारा घट्टामनेनी है।

‘गुंटूर कारम’ अच्छी कमाई कर रही है
महेश बाबू स्टारर फिल्म ‘गुंटूर कारम’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग-डे पर दुनियाभर में 94 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें से 47 करोड़ इंडियन बॉक्स ऑफिस से हैं। ऐसी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद ये फिल्म महेश बाबू के करियर की अब तक की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। हालांकि दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर कुल 69.10 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 118 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म 'गुंटूर कारम' में महेश राउडी अवतार में नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘गुंटूर कारम’ में महेश राउडी अवतार में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें..
सेकेंड वीकेंड पर ‘हनुमान’ ने की फर्स्ट वीकेंड जितनी कमाई:वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ पार, ‘मैं अटल हूं’ ने फर्स्ट वीकेंड कमाए 5.65 करोड़