Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराना ठीक नहीं, पार्टी करे पुनर्विचार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दी सलाह

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराना ठीक नहीं, पार्टी करे पुनर्विचार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दी सलाह

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य आयोजन होने वाला है। इस दिन रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 08:26 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 08:26 PM (IST)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह।

HighLights

  1. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस को पार्टी नेता की सलाह।
  2. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भगवान राम को बताया देश की आत्मा।

एएनआई, अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य आयोजन होने वाला है। इस दिन रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस भव्य आयोजन के लिए देश भर से राजनीति, बॉलीवुड व खेल जगत से जुड़े लोगों को न्योता दिया गया है। इस दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में वीवीआईपी का आना होगा। वहीं, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इस समारोह से अपने आपको अलग कर लिया है।

कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे कई दल

कांग्रेस, आप, सपा सहित कई विपक्षी दलों ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम से दूरी बना ली है। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण कांग्रेस को मिला था, लेकिन उन्होंने शामिल होने से साफ इनकार कर दिया। कांग्रेस के निमंत्रण ठुकराने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कांग्रेस को सलाह दी है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भगवान राम भारत की आत्मा हैं।

पुनर्विचार करना चाहिए- कांग्रेस नेता

उन्होंने कहा कि भगवान राम भारत की आत्मा हैं। उनके बिना इस देश की कल्पना ही नहीं हो सकती है। यही कारण है कि मेरा मानना है कि कांग्रेस पार्टी को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम को बुधवार को 22 जनवरी को होने वाले श्री रामजन्म भूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है। वह 22 जनवरी को अयोध्या जाने वाले हैं।

प्रमोद कृष्णम को मिला न्योता

उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला। इस कार्यक्रम से जुड़े सभी महानुभावों का मैं आभार प्रकट करता हूं।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन