‘Important Atal Hoon’ was screened, major atal hu screening in mumbai, pankal tripathi spouse mridula and daughter aashi. Nawazuddin siddiqui and casting director mukesh chhabra noticed | ‘मैं अटल हूं’ की स्क्रीनिंग हुई: पंकज त्रिपाठी वाइफ और बेटी के साथ नजर आए, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मुकेश छाबड़ा भी दिखे
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • ‘Important Atal Hoon’ Was Screened, Important Atal Hu Screening In Mumbai, Pankal Tripathi Spouse Mridula And Daughter Aashi. Nawazuddin Siddiqui And Casting Director Mukesh Chhabra Noticed

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई में फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की स्क्रीनिंग हुई। ये इवेंट अंधेरी वेस्ट में स्थित सिनेपोलिस में हुआ। यहां अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इवेंट्स होते रहते हैं। पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मैं अटल हूं’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। स्क्रीनिंग के दौरान पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ दिखे। उनकी वाइफ मृदुला और बेटी आशी त्रिपाठी भी नजर आए।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। उन्होंने पंकज त्रिपाठी को फिल्म के लिए बधाइयां दी, और फिर साथ में फोटो क्लिक कराई। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी स्क्रीनिंग के मौके पर स्पॉट हुए। ‘मैं अटल हूं’ के डायरेक्टर रवी जाधव भी नजर आए।

पंकज ने पिछले साल तीन फिल्में (OMG 2, फुकरे 3, कड़क सिंह) कीं। तीनों ही फिल्में हिट रहीं।

पंकज ने पिछले साल तीन फिल्में (OMG 2, फुकरे 3, कड़क सिंह) कीं। तीनों ही फिल्में हिट रहीं।

फिल्म की कहानी
फिल्म की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन से होती है। बालक अटल की आंखों में हमेशा कुछ बड़ा करने की ललक दिखती है। वो इन्हीं सपनों को लेकर बड़ा होता है। जीवन की शुरुआत में ही अटल आरएसएस की शाखा से जुड़ जाते हैं। कारगिल वॉर और परमाणु परीक्षण जैसे साहसिक फैसले के पीछे की सोच भी दिखी है। फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के कुछ अनसुने पहलुओं को भी दिखाया गया है। उनके बारे में जो चीजें पब्लिक डोमेन में नहीं हैं, वो इस फिल्म में देखने को मिलेंगी।
ये भी पढ़ें..
मूवी रिव्यू, मैं अटल हूं:पंकज ने अटल जी के किरदार को जीवंत किया; डायरेक्शन में कमी; फर्स्ट हाफ बोरिंग लेकिन सेकेंड हाफ दिलचस्प

पंकज त्रिपाठी के आने वाले प्रोजेक्ट्स
पंकज त्रिपाठी इस साल ‘स्त्री 2’ में भी नजर आएंगे। श्रद्धा कपूर स्टारर साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल 30 अगस्त को दस्तक देगा। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी ‘मेट्रो: इन दिनों’ में भी दिखेंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु हैं। ये फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म 'मैं अटल हूं' में पंकज पहली बार किसी बायोपिक में लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में पंकज पहली बार किसी बायोपिक में लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

Ramcharit Manas: रामायण का भीली भाषा में अनुवाद किया था, अब अंचल के लोगों को जोड़ा जाएगा

Ramcharit Manas: 2009 में भीली भाषा में रामायण लिखी थी। जनजातीय समुदाय के आराध्य देव प्रभु श्रीराम की लीलाओं और उनके आदर्श स्वरुप से वे रुबरु हो सके।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 12:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 01:08 PM (IST)

Ramcharit Manas: रामायण का भीली भाषा में अनुवाद किया था, अब अंचल के लोगों को जोड़ा जाएगा
रामायण का भीली भाषा में अनुवाद किया था, अब अंचल के लोगों का जोड़ा जाएगा

HighLights

  1. आदिवासी संस्कृति के लोगों का राम से पुराना नाता रहा है।
  2. बाग के भानुशंकर गेहलोत ने रामायण जैसे महाकाव्य को भीली भाषा में परिवर्तित किया था।
  3. श्री रामचरित मानस के हिंदी भावार्थ का भीली बोली में अनुवाद किया गया है।

Ramcharit Manas: जय तापड़िया, बाग। आदिवासी संस्कृति के लोगों का राम से पुराना नाता रहा है। इसी वजह से बाग के भानुशंकर गेहलोत ने रामायण जैसे महाकाव्य को भीली भाषा में परिवर्तित किया था। यह एक तरह से भाषा में अुनवाद किया गया। संभवतः यह पहली आदिवासी बोली होगी, जिसमें श्री रामचरित मानस के हिंदी भावार्थ का भीली बोली में अनुवाद किया गया है।

वर्तमान में उनके परिवार के लोग इसे जन जन तक तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे है। खासकर आदिवासी बच्चों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसे बाेली का भी संरक्षण होगा। साथ ही भगवान के प्रति आस्था का अटूट संबंध भी बना रहेगा।

2009 में किया था अनुवाद

भानुशंकर गेहलोत ने वर्ष 2009 में भीली भाषा में रामायण लिखी थी। आदिवासी लोक कला परिषद भोपाल ने श्रीरामचरित मानस का भीली भावार्थ के साथ प्रकाशन किया गया था। हालांकि गेहलोत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 7 वर्ष के अथक परिश्रम के बाद श्री रामचरित मानस के हिंदी भावार्थ का भीली बोली में अनुवाद किया। यह इसलिए प्रासंगिक है कि इसके श्रवण करने से जनजातीय समुदाय को श्रीरामजी के चरित्र को भलीभांति समझने में मदद मिल सके। जनजातीय समुदाय के आराध्य देव प्रभु श्रीराम की लीलाओं को जानने के लिए उनका अभिनव प्रयास रहा।
naidunia_image
इस बारे में गोविंद गहलोत ने बताया कि राम मंदिर में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में इसके पाठ का आयोजन करने जा रहे है, यह पाठ भीली भाषा में होगा। उनका संकल्प है कि आने वाले समय में बच्चों को भीली बोली के माध्यम से श्रीरामचरित मानस से जोड़ा जाएगा। उन्होंने हाल ही में कलेक्टर धार को पत्र लिखा कि धार जिला जनजातीय बहुल जिला है। ऐसे में भीली भाषा में अनुवादित रामायण को स्कूलों में प्रचारित किया जाए।

इससे जनजातीय समुदाय के आराध्य देव प्रभु श्रीराम की लीलाओं और उनके आदर्श स्वरुप से वे रुबरु हो सके। भीली भावार्थ की रामायण को स्कूलों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर से निवेदन किया गया। विशेष बात यह है कि धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर जिले के साथ महाराष्ट्र के कुछ स्थानों में जनजातीय समुदाय भीली बोली समझते है।

COP28 समिट में बोले PM मोदी- पृथ्वी के हेल्थ कार्ड पर भी दें ध्यान, जोड़ें कुछ पॉजीटिव पॉइंट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में हिस्सा लेने दुबई गए हुए हैं। उन्होंने ग्रीन क्रेडिट्स प्रोग्राम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने हेल्थ कार्ड के बारे में विशेष रूप से चिंतित रहते हैं।

Publish Date: Fri, 01 Dec 2023 08:14 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Dec 2023 08:14 PM (IST)

COP28 समिट में बोले PM मोदी- पृथ्वी के हेल्थ कार्ड पर भी दें ध्यान, जोड़ें कुछ पॉजीटिव पॉइंट्स
COP28 समिट में बोले PM मोदी।

HighLights

  1. PM मोदी COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में लिया हिस्सा।
  2. 8 देश और 20 कंपनियां इस समूह के सदस्य।

एएनआई, दुबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में हिस्सा लेने दुबई गए हुए हैं। उन्होंने ग्रीन क्रेडिट्स प्रोग्राम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने हेल्थ कार्ड के बारे में विशेष रूप से चिंतित रहते हैं। उसी तरह हमें पर्यावरण पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हमें इस बात पर विचार करने की आवश्यकता है कि पृथ्वी के हेल्थ कार्ड में पॉजीटिव पॉइंट्स जुड़ जाएं। यही मेरे नजरिए से एक ग्रीन क्रेडिट है।

COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (लीडआईटी) में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 18 देश और 20 कंपनियां इस समूह के सदस्य हैं। अपने जी20 प्रेसीडेंसी में, भारत ने सर्कुलरिटी रणनीतियों के तहत वैश्विक सहयोग पर जोर दिया। इससे आगे हम LeadIT में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं। आज हम LeadIT 2.0 लॉन्च कर रहे हैं।

वैश्विक सहयोग पर दिया जोर

#WATCH | Dubai, UAE | On the Management Group for Trade Transition (LeadIT) at COP28 World Local weather Motion Summit, PM Narendra Modi says, “At present 18 nations and 20 firms are members of this group. In its G20 presidency, India emphasised on international cooperation below… pic.twitter.com/uOZnDLEd7q

— ANI (@ANI) December 1, 2023

COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (लीडआईटी) में पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि आज 18 देश और 20 कंपनियां इस समूह के सदस्य हैं। अपने जी20 प्रेसीडेंसी में भारत ने सर्कुलरिटी रणनीतियों के तहत वैश्विक सहयोग पर जोर दिया। इससे आगे हम LeadIT में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं। आज हम LeadIT 2.0 लॉन्च कर रहे हैं।

Maharashtra: सोलापुर में बोले पीएम मोदी- रामलला के टेंट में दर्शन करने की दशकों पुरानी पीड़ा दूर होने जा रही

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में 2,000 करोड़ रुपए की विभिन्न अमृत परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 11:53 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 11:53 AM (IST)

Maharashtra: सोलापुर में बोले पीएम मोदी- रामलला के टेंट में दर्शन करने की दशकों पुरानी पीड़ा दूर होने जा रही

एजेंसी, सोलापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में कहा, ‘ये समय हम सभी के लिए भक्ति-भाव से भरा हुआ है। 22 जनवरी को वो ऐतिहासिक क्षण आने वाला है, जब हमारे भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हमारे आराध्य के दर्शन टेंट में करने की दशकों पुरानी पीड़ा अब दूर होने जा रही है।’

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में 2,000 करोड़ रुपए की विभिन्न अमृत परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुछ संतों के मार्ग दर्शन में मैं अपने यम नियमों में व्यस्त हूं और मैं उसका कठोरता से पालन कर रहा हूं।
  • ये भी संयोग है कि मेरे अनुष्ठान की शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक से पंचवटी की भूमि से हुई।
  • मुझे खुशी है कि सोलापुर के हजारों गरीबों और मजदूर साथियों के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वह आज पूरा हो रहा है।
  • आज पीएम आवास योजना के तहत बनी देश की सबसे बड़ी सोसाइटी का लोकार्पण हुआ है।
  • मैं आज देखकर आया और मैंने सोचा काश… मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता।
  • Chhindwara Crime : एसपी ने नरेंद्र शर्मा को पुलिस कंट्रोल रूम में दी श्रद्धांजलि

    Chhindwara Crime :हादसे के वक्त एएसआइ बगल में हट गए थे, आरोपित लोकजीत सिंह ने उनके ऊपर वाहन चढ़ाकर हत्या की। आरोपित गाडरवाड़ा का रहने वाला करोड़पति है। उसके परिवार के पास 50-55 एकड़ जमीन है।

    Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 12:14 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 12:19 PM (IST)

    Chhindwara Crime : एसपी ने नरेंद्र शर्मा को पुलिस कंट्रोल रूम में दी श्रद्धांजलि

    HighLights

    1. आरोपित पर अमरवाड़ा थाने में ट्रैक्टर चोरी का केस दर्ज है।
    2. चोरी के मामले में एक सप्ताह पहले ही जेल से छूटा था।
    3. नरसिंहपुर में गांजा तस्करी और एक्सीडेंट की एफआइआर भी दर्ज है।

    Chhindwara Crime : छिंदवाड़ा, नई दुनिया प्रतिनिधि। एसपी विनायक वर्मा ने एएसआइ नरेंद्र शर्मा को पुलिस कंट्रोल रूम में श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी। एसपी ने बताया कि बोलेरो से रौंदने वाला आरोपित जमानत पर बाहर था। इसी दौरान उसने एएसआइ पर बोलेरो चढ़ाई। आरोपित पर अमरवाड़ा थाने में ट्रैक्टर चोरी का केस दर्ज है। इसी मामले में एक सप्ताह पहले ही वह जेल से छूटा था। उस पर नरसिंहपुर में गांजा तस्करी और एक्सीडेंट की एफआइआर भी दर्ज है।

    naidunia_image

    हादसे के वक्त एएसआइ बगल में हट गए थे

    एसपी विनायक वर्मा ने बताया कि आरोपित सिरफिरा है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त एएसआइ बगल में हट गए थे, इसके बाद भी आरोपित लोकजीत सिंह ने उनके ऊपर वाहन चढ़ाकर हत्या की। आरोपित करोड़पति है। वह गाडरवाड़ा का रहने वाला है। उसके परिवार के पास 50-55 एकड़ जमीन है। जमानत पर था एएसआइ को कुचलने वाला:एसपी बोले- चोरी के मामले में एक हफ्ते पहले ही जेल से छूटा था।

    naidunia_image

    पुलिसकर्मी को देंगे बलिदानी का दर्जा : सीएम

    मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि वीर पुलिसकर्मी (एएसआइ) को बलिदानी का दर्जा दिया जाएगा। राज्य सरकार उनके परिवार को श्रद्धा निधि के रूप में एक करोड़ रुपये की राशि देगी। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि मप्र में इस तरह का अपराध करने वाले किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्ति क्षमा के योग्य नहीं हो सकते। आरोपित चालक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    चेक पोस्ट पर जांच कर रही पुलिस टीम

    गुरुवार सुबह छिंदवाड़ा पिपरिया मार्ग पर महुलझीर के पास चेक पोस्ट पर जांच कर रही पुलिस टीम के एएसआई नरेश शर्मा को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर एएसआई नरेश शर्मा को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

    चालक गाडरवाड़ा नरसिंहपुर का रहने वाला है

    पुलिस के अनुसार आरोपित चालक गाडरवाड़ा नरसिंहपुर का रहने वाला है और वह न्यूटन क्षेत्र के पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर बिना रुपए दिए भाग रहा था। इसी सूचना पर महुलझुर थाने के पास एएसआई नरेश शर्मा और उनकी टीम ने चेक पोस्ट लगाया था। लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी चालक ने बोलेरो की रफ्तार और तेज कर दी और नरेश कुमार शर्मा को टक्कर मारते हुए भागने लगा।

    हार्दिक पंड्या पर भारी न पड़ जाए एमएस धोनी का ये शिष्य, बैटिंग के साथ गेंदबाजी में भी बना भरोसेमंद

    Shivam Dube: रोहित शर्मा ने जिस अंदाज में शिवम दुबे से गेंदबाजी कराई। वह हार्दिक पंड्या की जगह ले सकते हैं। दुबे बाएं हाथ के बल्लेबाज है। एक समय टीम इंडिया में सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे दो धाकड़ बल्लेबाज थे।

    Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 03:53 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 03:53 PM (IST)

    हार्दिक पंड्या पर भारी न पड़ जाए एमएस धोनी का ये शिष्य, बैटिंग के साथ गेंदबाजी में भी बना भरोसेमंद
    शिवम दुबे (फाइल फोटो)

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। Shivam Dube: भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। ओपनर रोहित शर्मा 0 पर रनआउट हो गए। फिर शुभमन गिल भी 23 रन पर चलते हैं। फिर एक छोर पर शिवम दुबे डटे रहे और टीम को जीत दिला दी। शिवम ने 40 गेंदों का सामना कर 60 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। 2 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट भी झटका।

    शिवम दुबे की गेंद पर कंट्रोल था। बल्लेबाजी के दौरान हीटिंग पावर दिखाई दी। युवराज सिंह की तरह उन्होंने मिडविकेट पर छक्का जड़ा। देखा जाएं तो टी20 विश्व कप और हार्दिक पंड्या की फिटनेस को देखते हुए शिवम के लिए सकारात्मक साइन है।

    हार्दिक पंड्या का रिप्लसेमेंट बनेंगे शिवम दुबे

    रोहित शर्मा ने जिस अंदाज में शिवम दुबे से गेंदबाजी कराई। वह हार्दिक पंड्या की जगह ले सकते हैं। दुबे बाएं हाथ के बल्लेबाज है। एक समय टीम इंडिया में सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे दो धाकड़ बल्लेबाज थे। फिलहाल भारत के पास कोई लेफ्ट हैंड खब्बू बल्लेबाज नहीं है। ऋषभ पंत का घायल होना, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल की फिटनेस की समस्या ने टीम मैनेजमेंट के प्लान को खराब किया है। शिवम दुबे टीम में शामिल होते हैं, तो मिडिल ऑर्डर में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का वैरिएशन दिखाई देगा।

    शिवम दुबे अगले दो मैचों में अच्छे प्रदर्शन करते हैं, तो टी20 विश्व कप के स्क्वॉड में उनका शामिल होना लगभग तय है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले शिवम प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। उन्होंने कहा, ‘जब में बैटिंग करने आया तो उस पर अमल करना चाहता था तो मैंने एमएस धोनी से सीखा है। उन्होंने मुझे हर परिस्थिति में खेलना सिखाया और टिप्स दिए हैं।’ शिवम ने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी धोनी की तरह है। दोनों मुझे ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका देते हैं। अभी कड़ी मेहनत करनी है।

    शिवम दुबे का क्रिकेट करियर

    शिवम दुबे आईपीएल में 2019 से 20 तक आरसीबी का हिस्सा था। 2021 में राजस्थान रॉयल्स से खेले थे। 2022 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। शिवम ने अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें दो अर्धशतक लगाएं हैं।

    Ram Mandir: PM मोदी प्राण प्रतिष्ठा से पहले रख रहे कठोर व्रत, खाने में केवल फल, छोड़ा आरामदायक बिस्तर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 12 जनवरी को 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू किया।

    Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 09:37 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 09:49 PM (IST)

    Ram Mandir: PM मोदी प्राण प्रतिष्ठा से पहले रख रहे कठोर व्रत, खाने में केवल फल, छोड़ा आरामदायक बिस्तर
    PM मोदी का प्राण प्रतिष्ठा से पहले कठोर व्रत।

    HighLights

    1. नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान।
    2. 12 जनवरी को शुरू किया था कठोर व्रत।
    3. खाने में केवल फल खा रहे हैं पीएम मोदी।

    एजेंसी, कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 12 जनवरी को 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू किया। इस अनुष्ठान के तहत पीएम मोदी केवल नारियल पानी और जमीन पर ही सो रहे हैं। इस दिनचर्या का पालन करते हुए भी वह अपने सारे काम भी कर रहे हैं। केरल के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कोच्चि के सरकारी गेस्ट में रात में केवल फल खाए और जमीन पर ही सोए।

    कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री मोदी की पसंद को ध्यान में रखते हुए खाना बनाया था। उनके लिए उत्तर भारतीय व्यंजन तैयार किए गए थे। पीएम मोदी जैसे ही गेस्ट हाउस पहुंचे तो उन्होंने नारियल का पानी पिए। उसके बाद रात के खाने में केवल फल ही खाए। पीएम मोदी के सोने के लिए किंग साइज बेड तैयार किया गया था, लेकिन वह योगा मैट बिछाकर ही सो गए।

    सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अनुष्ठान में लेंगे भाग

    गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने बताया कि पीएम मोदी अगले दिन सुबह तड़के साढ़े चार बजे ही उठ गए। एक गिलास गर्म पानी पीने के बाद उन्होंने योग के साथ दिन की शुरूआत की। वह हर अपने दिन की शुरूआत योग के साथ ही करते हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। उन्होंने 12 जनवरी से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यह कठोर व्रत शुरू किया है। उन्होंने गेस्ट हाउस जाते समय वहां के स्टाफ की भी प्रशंसा की। मोदी मंगलवार व बुधवार दो दिन केरल में रहे थए। उन्होंने वहां एक रोड शो भी किया था। वहां भाजपा नेता व अभिनेता सुरेश गोपी की बेटी की शादी में वह शामिल हुए थे।

    Jabalpur Information : पेट में दर्द से राहत के लिए खाया पावडर, मेडिकल में मौत

    Jabalpur Information : पेट दर्द होने पर घर में पावडर खा लिया, जिस कारण तबीयत बिगड़ने लगी। बरगी पुलिस ने शव का पीएम कराया।

    Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 11:21 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 11:21 AM (IST)

    Jabalpur News : पेट में दर्द से राहत के लिए खाया पावडर, मेडिकल में मौत

    HighLights

    1. दो साल पूर्व प्रेम विवाह किया था।
    2. बच्चेदानी में गांठ का उपचार जारी था।
    3. मायके से फिर से ससुराल चली गई थी।

    Jabalpur Information : जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पेट में दर्द के कारण महिला ने घर में रखा एक पावडर खा लिया। उल्टियां होने पर स्वजन उसे मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बरगी पुलिस ने शव का पीएम करवाते हुए जांच शुरू कर दी है।

    दो साल पूर्व प्रेम विवाह किया था

    पुलिस ने बताया कि अधारताल कंचनपुर निवासी अमृता बर्मन ने दो साल पूर्व बरगी सालीबाड़ी निवासी शैलेन्द्र नाथ प्रेम विवाह किया था। एक सप्ताह पूर्व वह कंचनपुर अपने मायके पहुंची। जहां बताया कि बच्चेदानी में गांठ हो गई है और उसका उपचार किया जा रहा था।

    मायके से फिर से ससुराल चली गई थी

    मंगलवार को वह फिर से ससुराल चली गई। वहां उसे पेट दर्द हुआ और उसने घर में रखे पावडर का सेवन कर लिया, जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पति उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई।

    चौकीदार पर चाकू से हमला

    रांझी में बुधवार रात दो बदमाशों ने एक चौकीदार पर चाकुओं से वार कर उसे जख्मी कर दिया। रांझी पुलिस ने बताया कि न्यू गोकलपुर निवासी सोहन रैकवार उर्फ सोनू गोकलपुर के सिंथेटिक मैदान में चौकीदारी करता है। वह मेमोरी तिराहा गया था।

    शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की

    रमेश और पुन्नू पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। उसने इंकार किया, तो दोनों ने उससे अभद्रता की और उस पर एक के बाद एक चाकू से दो वार कर दिए। घटना में सोहन को गंभीर चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपिताें की तलाश कर रही है।

    मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से रोहित शर्मा गायब, यह देख भड़के फैंस, बोले- MI को करो अनफॉलो

    भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम का भी एलान कर दिया है।

    Publish Date: Sat, 13 Jan 2024 08:16 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 13 Jan 2024 08:16 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से रोहित शर्मा गायब, यह देख भड़के फैंस, बोले- MI को करो अनफॉलो
    मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से रोहित शर्मा गायब।

    HighLights

    1. मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को पोस्टर में नहीं दी जगह।
    2. मुंबई इंडियंस पर फैंस का गुस्सा भड़का।

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम का भी एलान कर दिया है। इस बीच मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट से हंगामा मच गया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने भारतीय टीम का पोस्टर जारी किया है, जिसमें रोहित शर्मा दूसरे खिलाड़ियों के साथ कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। यह मुंबई इंडियंस पर फैंस का गुस्सा भड़क गया है।

    मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले खेलने वाले टेस्ट टीम के खिलाड़ियों का पोस्टर शेयर किया है। उस पोस्टर्स में कहीं भी रोहित शर्मा दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस पोस्टर में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह को दिखाया गया है। यह देख फैंस में काफी नाराजगी है।

    — Mumbai Indians (@mipaltan) January 13, 2024

    फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

    फैंस ने यह पोस्टर देखने के बाद कई तरह के अंदाजे लगाए हैं। उनमें से सबसे प्रमुख यही है कि रोहित और मुंबई इंडियंस के बीच कुछ ठीक नहीं है। रोहित के फैंस ने मीम्स भी शेयर किए हैं। ऐसे फैंस ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि कुछ तो गड़बड़ है दया…कुछ तो गड़बड़ है। फैंस इस दौरान इतने भड़के हुए थे कि उन्होंने लोगों से एमआई के फेज को भी अनफोलो करने की अपील की।

    Karachi: हाफिज सईद के करीबी की कराची में गोली मारकर हत्या, 2015 उधमपुर आतंकी हमले का था मास्टरमाइंड

    Who was Hanzla Adnan: आतंकवादी हंजला अदनान, 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी था।

    Publish Date: Wed, 06 Dec 2023 12:36 PM (IST)

    Up to date Date: Wed, 06 Dec 2023 12:36 PM (IST)

    Karachi: हाफिज सईद के करीबी की कराची में गोली मारकर हत्या, 2015 उधमपुर आतंकी हमले का था मास्टरमाइंड
    मृत आतंकवादी का नाम हंजला अदनान था, जिसने 2015 में BSF पर हमला करवाया था।

    एजेंसी, कराची। भारत के एक और वांटेड आतंकी की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के काफिले पर हमले की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी हंजला अदनान को कराची में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला।

    Who was Hanzla Adnan, Killed in Karachi

    आतंकवादी हंजला अदनान, 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी था। जानकारी के मुताबिक, अदनान को 2 और 3 दिसंबर की रात को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी।

    एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को पाकिस्तानी सेना गुप्त रूप से कराची के एक अस्पताल में ले गई। 5 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। हाल ही में हंजला अदनान ने अपना ऑपरेशन बेस रावलपिंडी से कराची ट्रांसफर किया था।