- Hindi Information
- Leisure
- Bollywood
- Katrina Considers Hug From Her Husband As The Greatest Response, Katrina Kaif, Vijay Setupati, Ask Me Something Session, Gave Solutions To Followers Questions
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ एक दिलचस्प सेशन रखा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर #AskMe सेशन किया। इस दौरान फैंस ने उनसे मजेदार सवाल पूछे।

सवाल- ‘मैरी क्रिसमस’ फिल्म के लिए बेस्ट रिएक्शन क्या मिला?
जवाब- हसबैंड से झप्पी। कटरीना ने हसबैंड विक्की कौशल के साथ फोटो भी लगाई।

सवाल- पंजाबी बहू होने के नाते आपको क्या पसंद है?
जवाब- ढेर सारा प्यार। घर का बना हुआ सरसों का साग और मक्के दी रोटी वो भी सफेद वाले मक्खन के साथ।

सवाल- आप क्या खाना बनाना पसंद करती हैं?
जवाब- खयाली पुलाव।

सवाल- मैंने आज रात का ‘मैरी क्रिसमस’ का शो बुक किया है, बहुत बहुत एक्साइटेड हूं।
जवाब- आप किसके साथ जा रही हैं? उम्मीद करती हूं कि आप अकेले रात में शो देखने नहीं जा रही होंगी।

सवाल- ‘मैरी क्रिसमस’ फिल्म में आपका सबसे पसंदीदा सीन?
जवाब- जब विजय सेतुपति एनी को सांत्वना देने के लिए एक कहानी सुनाते हैं। जब भी मैं ये सीन देखती हूं तो मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

सवाल- क्या तमिल भाषा में डायलॉग बोलना मुश्किल था?
जवाब- बहुत बहुत मुश्किल था। लेकिन मुझे मेरी टीम से काफी अच्छा सपोर्ट मिला। खासतौर से विजय सेतुपति ने बहुत मदद की।

सवाल- विजय सेतुपति के लिए दो शब्द कहें?
जवाब- मक्कल सेलवन। बता दें, विजय सेतुपति साउथ के एक पॉपुलर एक्टर हैं। अपनी जबरदस्त पॉपुलैरिटी और काइंडनेस के लिए उनके फैंस उन्हें ‘मक्कल सेलवन’ कहकर बुलाते हैं।

सवाल- मुझे बताएं कि धैर्यवान और शांत कैसे रहें?
जवाब- शांति से काम करके।

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी एक रात की है- जहां विजय और कटरीना की मुलाकात क्रिसमस के दिन होती है और फिर वो साथ में सेलिब्रेशन करने का फैसला करते हैं। मगर ये रात कटरीना और विजय के लिए काफी भारी पड़ जाती है। इस सस्पेंस-रोमांटिक ड्रामा में उस रात ऐसा क्या होता है, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। अंधाधुन और बदलापुर जैसी सरप्राइज हिट्स दे चुके श्रीराम राघवन इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।