Bhopal Crime Information: 36 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, प्रदेश में पहली बार पकड़ी गई इतनी बड़ी खेप

Bhopal Crime Information: 36 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, प्रदेश में पहली बार पकड़ी गई इतनी बड़ी खेप

बिहार के रास्ते नेपाल से लाई गई थी चरस। लगभग साढ़े बारह करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत। गिरोह द्वारा कई किलो चरस भोपाल में पहले भी सप्लाई की जा चुकी है।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 03:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 03:32 PM (IST)

तस्करों से बरामद चरस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम।

HighLights

  1. इसके पहले क्राइम ब्रांच ने नेपाल से लाई गई 23 किलो चरस पकड़ी थी।
  2. गिरफ्तार दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले हैं।
  3. ये लोग नेपाल बार्डर से आने वाली चरस को भोपाल तक पहुंचाते थे।

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी की क्राइम ब्रांच ने चरस की डिलेवरी देने के लिए कोच फैक्ट्री के पास जंगल में छिपे बैठे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 36.18 किलोग्राम चरस बरामद की है। इसकी कीमत लगभग 12.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मध्य प्रदेश में संभवत: पहली बार पुलिस ने चरस की इतनी बड़ी खेप पकड़ी है। गिरफ्तार दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि नेपाली तस्कर चरस बिहार तक पहुंचाते हैं। बिहार के लोगों से सस्ते दाम में चरस खरीदकर वह भोपाल में दूसरे तस्करों को बेचते हैं। इसके पहले भी वह बड़े पैमाने पर यहां चरस बेच चुके हैं।

जंगल में छिपकर बैठे थे तस्कर

पुलिस आयुक्त हरीनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच को चरस तस्करों से बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ बरामद करने में सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि अयोध्या बायपास रोड स्थित कोच फैक्ट्री के जंगल में दो लोग छिपे बैठे हैं। उनके पास बड़े पैमाने में चरस रखी हुई है। वह चरस की डिलेवरी देने के लिए किसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस स्टेशन बजरिया क्षेत्र से होते हुए संबंधित स्थान पर पहुंची और संदेह के आधार पर दोनों से पूछताछ की। उनकी पहचान ग्राम शीतल बरदाहा थाना उचायकोट जिला गोपालगंज बिहार निवासी 33 वर्षीय विजयशंकर यादव एवं ग्राम हेम बरदाहा थाना उचायकोट जिला गोपालगंज बिहार निवासी 35 वर्षीय हरकेश चौधरी के रूप में हुई।

दो बैग में भरकर लाए थे मादक पदार्थ

तलाशी में उनके पास दो पिट्ठू बैग में रखी कुल 36 किलो 180 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिपुलिस उपायुक्त अपराध शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ये लोग नेपाल बार्डर से आने वाली चरस को भोपाल तक पहुंचाते थे। इनका गिरोह नेपाल से सस्ते दामो में बिहार के तस्करो से चरस खरीदकर भोपाल में लाखो रूपयों का मुनाफा कमाते थे। चरस तस्करी का यह काम काफी समय से चल रहा था। आरोपितों से सघन पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इसके पहले भी क्राइम ब्रांच ने 23 किलो चरस बरामद की थी।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन