Munawar Faruqui made enjoyable of Vicky-Ankita | मुनव्वर फारुकी ने विक्की-अंकिता का मजाक उड़ाया: अभिषेक ने भी ईशा पर कसा तंज, BB हाउस में रोस्टिंग टास्क हुआ

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस-17 अब जल्द ही खत्म होने वाला है। अंतिम पड़ाव के साथ ही शो और दिलचस्प होता जा रहा है। मेकर्स ने बिग बॉस का एक प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट को रोस्ट टास्क दिया गया है। इस टास्क में सभी एक दूसरे को रोस्ट कर सकते हैं। प्रोमो में जहां मुनव्वर फारुकी ने अंकिता और विक्की को रोस्ट किया तो वहीं अभिषेक कुमार मुनव्वर और ईशा मालवीय को रोस्ट करते नजर आए। बता दें ‘बिग बॉस 17’ इसी महीने 28 जनवरी को खत्म होने जा रहा है।

मुनव्वर ने विक्की और अंकिता पर तंज कसा

मुनव्वर ने सबके सामने विक्की को रोस्ट करते हुए कहा- जब मैं यहां आया था तो झगड़े में विक्की भाई ने मुझे बोला था कि तेरे जैसे 200 मेरे यहां काम पर है, पर मैं तो यहां एक ही इंसान को जानता हूं जो यहां बीवी के नाम पर है।

मुनव्वर अंकिता के बारे में कहते हैं- अंकिता हमेशा बोलती हैं कि टीवी उनका मायका है, ये जमाई कुछ ज्यादा दिन नहीं रुक गए अंदर! सोशल मीडिया पर मुनव्वर की परफॉर्मेंस देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं। लेकिन मुनव्वर की बात सुनकर अंकिता अच्छा नहीं लगा।

अभिषेक ने मुनव्वर और ईशा को रोस्ट किया

अभिषेक ने मुनव्वर को रोस्ट करते हुए कहा- एक मैं हूं जिसको लड़की मिल नहीं रही और एक ये हैं जिसको शो पर लड़कियां पे लड़कियां मिल रही। इसके बाद उन्होंने ईशा को भी रोस्ट किया और कहा- ईशा जी बोलती रहती हैं मैंने टीवी तोड़ा है, मैंने टीवी तोड़ा है, टीवी का तो पता नहीं पर मैंने तेरा गुरूर जरूर तोड़ा है। अभिषेक के फैंस सोशल मीडिया पर उनके परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं।

शो की शुरुआत में मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। उन्हें अक्सर शो के दो मास्टरमाइंड के रूप में जाना जाता था। हालांकि, वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने सभी के सामने अपनी प्लानिंग का खुलासा किया। हालांकि दोनों को एक-दूसरे से दिक्कत थी। लेकिन दोनों एक दूसरे से अच्छी तरह रहने की कोशिश करते थे।

Sunny Deol seen in denim look, Shahid-Kriti, Ananya Pandey, Khushi Kapoor and Mrunal Thakur had been additionally seen on the trailer launch. | सेलेब्स स्पॉटेड: डेनिम लुक में दिखे सनी देओल, ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे शाहिद-कृति, अनन्या पांडे, खुशी कपूर और मृणाल ठाकुर भी नजर आईं
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Sunny Deol Seen In Denim Look, Shahid Kriti, Ananya Pandey, Khushi Kapoor And Mrunal Thakur Had been Additionally Seen At The Trailer Launch.

19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सनी देओल आज यानी 18 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। एक्टर कंप्लीट डेनिम लुक में दिखाई दिए। उन्होंने अपने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक कराया। एक्टर ने पैपराजी से उनका हाल भी पूछा। बता दें एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म ‘सफर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। सफर एक बेहद दिल छू लेने वाली फिल्म होने वाली है, जो सनी देओल और एक चाइल्ड आर्टिस्ट की अलग-अलग मुश्किलों से भरे सफर की कहानी होगी। सनी देओल चाहते थे कि सलमान फिल्म में कैमियो करें। इसके लिए उन्होंने खुद कॉल कर उनसे कैमियो की रिक्वेस्ट की थी। सलमान खान कॉल पर ही फिल्म के लिए राजी हो गए।

शाहिद कपूर और कृति सेनन

शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर नजर आए। एक्ट्रेस ब्लैक स्लिट ड्रेस में और शाहिद ब्लैक लेदर जैकेट-जीन्स पहने नजर आए। दोनों ने ट्रेलर लॉन्च के बाद अपने फैंस से मुलाकात की। बता दें फिल्म में कृति रोबोट की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं शाहिद साइंटिस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 9 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अनन्या पांडे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे नो फिल्टर नेहा शो का हिस्सा बनने पहुंचीं। नो फिल्टर नेहा का तीसरा सीजन शुरू होने वाला है। इससे पहले टाइगर श्रॉफ शो का हिस्सा बनने पहुंचे थे। अनन्या हाल ही में ओटीटी फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। नो फिल्टर नेहा’ में कई मशहूर हस्तियां दिखाई देते हैं और नेहा के साथ मजेदार बातचीत करते हैं।

मृणाल ठाकुर

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज मुंबई के अंधेरी में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस टाइट स्लिम फिट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मृणाल हाल ही में साउथ एक्टर नानी की फिल्म ‘हाय नन्ना’ में उनके साथ नजर आई थीं।

जेनेलिया डिसूजा

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा मुंबई के जुहू में स्थित क्रोमाके सैलून के बाहर स्पॉट हुईं। जेनेलिया वहां हेयर कटिंग सर्विस के लिए पहुंची थीं। उनकी नई हेयरस्टाइल देखकर पैपराजी उनकी तारीफ करते हैं। जेनेलिया अक्सर पति रितेश देशमुख के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

खुशी कपूर

‘द आर्चीज’ फेम एक्ट्रेस खुशी कपूर मुंबई के रहेजा चैंबर के बाहर नजर आईं। एक्ट्रेस इस दौरान कैजुअल वियर और नो मेकअप लुक में दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपना डेब्यू किया। खुशी फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी हैं।

पलक तिवारी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। पलक मुंबई एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। बता दें पलक और इब्राहिम अली खान के डेटिंग की अफवाहें लंबे समय से खबरों में थीं। इब्राहिम सैफ अली खान और अमृता सिंह के बटे हैं।

Dutch Election: नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले गीर्ट वाइल्डर्स बन सकते हैं नीदरलैंड के PM

Geert Wilders: गीर्ट वाइल्डर्स और उनकी पार्टी की बंपर जीत का असर न केवल नीदरलैंड, बल्कि पूरे यूरोप की राजनीति पर पड़ेगा।

Publish Date: Thu, 23 Nov 2023 12:13 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Nov 2023 12:13 PM (IST)

Dutch Election: नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले गीर्ट वाइल्डर्स बन सकते हैं नीदरलैंड के PM
Geert Wilders

एजेंसी, एम्सटर्डम। नीदरलैंड में धुर दक्षिणपंथी धड़े की अगुवाई करने वाले गीर्ट वाइल्डर्स आम चुनावों में बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, उनका प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। आधिकारिक एलान बाकी है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, डच के संसदीय चुनावों में गीर्ट की पार्टी फॉर फ्रीडम (पीवीवी) को सबसे अधिक सीटें मिलने का दावा किया गया है।

Who’s Geert Wilders

गीर्ट वाइल्डर्स नीदरलैंड में पार्टी फॉर फ्रीडम के ऐसे नेता हैं, जिनकी छवि इस्लाम विरोधी की है। वे कई बार कह चुके हैं कि नीदरलैंड्स में मस्जिदों और कुरान पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने नुपूर दीक्षित के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान का समर्थन किया था।

संसदीय चुनावों में अब तक के एग्जिट पोल के अनुसार, PVV सभी पार्टियों को मात देते हुए 150 में से सबसे ज्यादा 35 सीटें जीत सकती है। पिछले आम चुनावों में इस पार्टी को सिर्फ 17 सीटें मिली थीं।

गीर्ट वाइल्डर्स और उनकी पार्टी की बंपर जीत का असर न केवल नीदरलैंड, बल्कि पूरे यूरोप की राजनीति पर पड़ेगा।

वाइल्डर्स ने नीदरलैंड में बाहरी लोगों, खासतौर पर मुसलमानों को शरण देने और बसाने का विरोध किया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वाइल्डर्स की पार्टी नीदरलैंड की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, हालांकि सरकार बनाने के लिए उसे अन्य दलों का साथ लेना होगा। नीदरलैंड की संसद में सरकार बनाने के लिए 76 सीट जरूरी है।

काम की खबर: ‘आधार कार्ड अब जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मान्य नहीं’, EPFO ने कहा- जमा करनी होगी मार्कशीट

UIDAI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आधार कार्ड एक विशिष्ट पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है, लेकिन इसे आधार अधिनियम, 2016 के अनुसार, जन्म तिथि का वैध प्रमाण नहीं माना जाता है।

Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 01:30 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 02:48 PM (IST)

काम की खबर: ‘आधार कार्ड अब जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मान्य नहीं’, EPFO ने कहा- जमा करनी होगी मार्कशीट
आधार को जन्मतिथि में सुधार के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटाया जा रहा है।

HighLights

  1. यूआईडीएआई के एक निर्देश के बाद आधार कार्ड को जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा।
  2. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जन्म तिथि के प्रमाण के लिए आधार को स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटा दिया है।
  3. ईपीएफओ के मुताबिक, यह फैसला भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के एक निर्देश के बाद लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। ईपीएफओ ने एक सर्कुलर जारी कर ये साफ कर दिया है कि अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के एक निर्देश के बाद आधार कार्ड को जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जन्म तिथि के प्रमाण के लिए आधार को स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटा दिया है।

ईपीएफओ के मुताबिक, यह फैसला भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के एक निर्देश के बाद लिया गया है। जिसमें कहा गया है कि जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में आधार के उपयोग को स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटाने की जरूरत है। आधार को जन्मतिथि में सुधार के लिए स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची से हटाया जा रहा है।

naidunia_image

इससे पहले भी UIDAI ने कहा था कि EPFO जैसे कई संगठन जन्म तिथि की पुष्टि के लिए आधार को एक वैध दस्तावेज मानते रहे हैं, लेकिन UIDAI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आधार कार्ड एक विशिष्ट पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है, लेकिन इसे आधार अधिनियम, 2016 के अनुसार, जन्म तिथि का वैध प्रमाण नहीं माना जाता है।

ईपीएफओ के लिए ये प्रमाण मान्य

  • जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र
  • किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी मार्कशीट
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
  • स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी)
  • एसएससी प्रमाण पत्र जिसमें नाम और जन्म तिथि शामिल हो
  • प्रमाण पत्र सेवा रिकॉर्ड के आधार पर
  • पैन कार्ड
  • केंद्रीय/राज्य पेंशन भुगतान आदेश
  • सरकार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
Bhopal Crime Information: 36 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, प्रदेश में पहली बार पकड़ी गई इतनी बड़ी खेप

बिहार के रास्ते नेपाल से लाई गई थी चरस। लगभग साढ़े बारह करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत। गिरोह द्वारा कई किलो चरस भोपाल में पहले भी सप्लाई की जा चुकी है।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 03:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 03:32 PM (IST)

Bhopal Crime News: 36 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, प्रदेश में पहली बार पकड़ी गई इतनी बड़ी खेप
तस्करों से बरामद चरस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम।

HighLights

  1. इसके पहले क्राइम ब्रांच ने नेपाल से लाई गई 23 किलो चरस पकड़ी थी।
  2. गिरफ्तार दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले हैं।
  3. ये लोग नेपाल बार्डर से आने वाली चरस को भोपाल तक पहुंचाते थे।

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी की क्राइम ब्रांच ने चरस की डिलेवरी देने के लिए कोच फैक्ट्री के पास जंगल में छिपे बैठे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 36.18 किलोग्राम चरस बरामद की है। इसकी कीमत लगभग 12.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मध्य प्रदेश में संभवत: पहली बार पुलिस ने चरस की इतनी बड़ी खेप पकड़ी है। गिरफ्तार दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि नेपाली तस्कर चरस बिहार तक पहुंचाते हैं। बिहार के लोगों से सस्ते दाम में चरस खरीदकर वह भोपाल में दूसरे तस्करों को बेचते हैं। इसके पहले भी वह बड़े पैमाने पर यहां चरस बेच चुके हैं।

जंगल में छिपकर बैठे थे तस्कर

पुलिस आयुक्त हरीनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच को चरस तस्करों से बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ बरामद करने में सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि अयोध्या बायपास रोड स्थित कोच फैक्ट्री के जंगल में दो लोग छिपे बैठे हैं। उनके पास बड़े पैमाने में चरस रखी हुई है। वह चरस की डिलेवरी देने के लिए किसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस स्टेशन बजरिया क्षेत्र से होते हुए संबंधित स्थान पर पहुंची और संदेह के आधार पर दोनों से पूछताछ की। उनकी पहचान ग्राम शीतल बरदाहा थाना उचायकोट जिला गोपालगंज बिहार निवासी 33 वर्षीय विजयशंकर यादव एवं ग्राम हेम बरदाहा थाना उचायकोट जिला गोपालगंज बिहार निवासी 35 वर्षीय हरकेश चौधरी के रूप में हुई।

दो बैग में भरकर लाए थे मादक पदार्थ

तलाशी में उनके पास दो पिट्ठू बैग में रखी कुल 36 किलो 180 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिपुलिस उपायुक्त अपराध शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ये लोग नेपाल बार्डर से आने वाली चरस को भोपाल तक पहुंचाते थे। इनका गिरोह नेपाल से सस्ते दामो में बिहार के तस्करो से चरस खरीदकर भोपाल में लाखो रूपयों का मुनाफा कमाते थे। चरस तस्करी का यह काम काफी समय से चल रहा था। आरोपितों से सघन पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इसके पहले भी क्राइम ब्रांच ने 23 किलो चरस बरामद की थी।

बड़ी खबर: कतर की कोर्ट ने भारत सरकार की याचिका स्वीकार की, 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों की फांसी के खिलाफ सुनवाई जल्द

Ex Indian Navy Males in Qatar: 8 भारतीयों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फांसी की सजा सुनाई गई थी।

Publish Date: Fri, 24 Nov 2023 09:29 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Nov 2023 09:29 AM (IST)

बड़ी खबर: कतर की कोर्ट ने भारत सरकार की याचिका स्वीकार की, 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों की फांसी के खिलाफ सुनवाई जल्द

HighLights

  1. जासूसी के आरोप में पकड़े गए थे
  2. कोर्ट ने सुनाई भी फांसी की सजा
  3. परिजन ने सरकार से लगाई थी गुहार

एजेंसी, दोहा। कतर में फांसी की सजा पाने वाले नौसेना के 8 पूर्व भारतीय अधिकारियों और उनके परिजन के लिए बहुत बड़ी खबर है। फांसी की सजा के खिलाफ भारत सरकार की अपील को कतर की कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अगली सुनवाई जल्द होगी।

बता दें, इन 8 भारतीयों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फांसी की सजा सुनाई गई थी। यह जानकारी मिलते ही भारत में हड़कंप मच गया था। परिजन ने मदद के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई थी। तब विदेश मंत्रालय ने हर संभव प्रयास का आश्वासन देते हुए अपने प्रयास तेज किए थे।

Ram Mandir: 22 जनवरी को केंद्र सरकार के दफ्तरों का होगा हाफ डे, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को राहत दी है। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि उनके सरकारी ऑफिस की छट्टी 22 जनवरी को आधे दिन में ही हो जाएगी।

Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 03:55 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 03:55 PM (IST)

Ram Mandir: 22 जनवरी को केंद्र सरकार के दफ्तरों का होगा हाफ डे, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी
केंद्र सरकार का फैसला।

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी
  2. राम मंदिर को लेकर उत्साह को देख लिया फैसला
  3. आधे दिन बंद रहेंगे केंद्र सरकार के दफ्तर

एजेंसी, नई दिल्ली। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को राहत दी है। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि उनके सरकारी ऑफिस की छट्टी 22 जनवरी को आधे दिन में ही हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सभी कार्यालयों का काम केवल आधे दिन ही रहेगा।

राम मंदिर के उत्साह को देखकर लिया फैसला

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रीय कार्यालयों को हाफ डे देने का फैसला किया है। ये निर्णय राम मंदिर को लेकर सभी मन में उत्साह को देखकर लिया है। कई राज्यों ने भी पहले ही फैसला ले चुके हैं कि उनके राज्यों में स्कूलों का सार्वजनिक अवकाश होगा।

22 जनवरी को होगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

22 जनवरी को रामलला का अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इस खास दिन का हर राम भक्त गजब के उत्साह के साथ इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम से पहले 7 दिन का अनुष्ठान शुरू हो चुका है।

इन राज्यों में छुट्टी का ऐलान

यूपी में छुट्टी

यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैसला किया है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। यूपी में 22 जनवरी को शराब की दुकानों पर ताले जड़े रहेंगे।

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने भी फैसला किया है कि 22 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी रहेगी। इस शराब भी नहीं बिकेगी।

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश की सरकार ने भी फैसला किया है कि 22 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद ही रहेंगे। शराब व भांग की भी दुकानें नहीं खुलेंगी।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी का ऐलान सरकार कर चुकी है।

गोवा

गोवा में भी सरकार ने फैसला किया है कि 22 जनवरी को सरकारी कर्मचारी व शैक्षणिक संस्थान की छुट्टी रहेगी।

Indore: कल्चरल फेस्ट में दिखा युवा डॅाक्टर्स का अलग अंदाज

कल्चरल फेस्ट में जहां पूरे कैम्पस को छात्रों ने हर दिन एक अलग-अलग थीम के जरिए सजाया।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 03:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 03:32 PM (IST)

Indore: कल्चरल फेस्ट में दिखा युवा डॅाक्टर्स का अलग अंदाज
आईआईडीएस के एथिना में इंडेक्स इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज में कल्चरल और स्पोटर्स फेस्ट एथिना

इंदौर। इंडेक्स इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज, मालवांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा जहां खेल के मैदान पर एक खिलाड़ी के रूप में नजर आए। वहीं मंच पर छात्रों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी भी पेश की। आईआईडीएस के कल्चरल और स्पोर्ट्स फेस्ट एथिना में अलग-अलग थीम कॅाम्पीटिशन और इंवेट्स में कई टीमों ने हिस्सा लिया। आईआईडीएस के कैंपस में आयोजित एथिना में जहां स्पोटर्स फेस्ट में क्रिकेट,बॅास्केटबॅाल,शतरंज,टेबल टेनिस,कैरम,वॉलीबॉल के कई मैच हुए।

वहीं कल्चरल फेस्ट एथिना में कई टीमों ने डांस,मिमिक्री के साथ स्किट में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कल्चरल फेस्ट में जहां पूरे कैम्पस को छात्रों ने हर दिन एक अलग-अलग थीम के जरिए सजाया। इसमें फैशन शो भी रेट्रो थीम पर हुआ। इसमें युवा डॅाक्टर्स का अलग अंदाज ही मंच पर देखने को मिला।

इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया और वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया,मालवांचल यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति डॉ.संजीव नारंग, आईआईडीएस की प्रभारी डीन डॉ.सुपर्णा गांगुली के मार्गदर्शन में कल्चरल और स्पोर्ट्स फेस्ट एथिना आयोजित किया गया।

इवेनेस्को में लाइव कंसर्ट में थिरके छात्र

आईआईडीएस के कल्चरल फेस्ट एथेना में इंटर्न बैच 2019-20 के छात्रों ने इवेनेस्को लाइव कंसर्ट भी हुआ। जिसमें रुद्र और कोई पांच रॅाक बैंड ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी।

इसमें पहले दिन जहां फेस्ट में अलग-अलग कॉम्पिटिशन हुए। कॅामेडियन सौम्य ने भी शानदार परफॅार्मेंस दी। कैम्पस में छात्रों ने डांस और सिंगिंग कॉम्पिटिशन में स्पेशल परफॉर्मेंस दी।

देर शाम कोक स्टूडियो में शामिल रॅाक बैंड रुद्र और कोई पांच की धुनों पर युवा थिरके।इस पूरे फेस्ट में हर टीम ने स्पेशल फूड स्टॉल भी लगाए थे। पूरे कैम्पस में छात्रों के लिए स्पेशल सेल्फी थीम प्वाइंट्स भी बनाए गए थे।

सपा और आरएलडी में हुआ गठबंधन, UP में साथ मिलकर करेंगे BJP का मुकाबला

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल में लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन हो गया है।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 03:27 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 03:27 PM (IST)

सपा और आरएलडी में हुआ गठबंधन, UP में साथ मिलकर करेंगे BJP का मुकाबला

एएनआई, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल में लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने लिखा कि जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।

Israel-Hamas Conflict: युद्धविराम के कुछ ही घंटों में हमास ने 25 बंधकों को छोड़ा, 13 इजरायली नागरिक भी शामिल

इजरायल-हमास के युद्ध के बीच एक अच्छी खबर आई है। संघर्षविराम के होते ही हमास ने 25 बंधकों को छोड़ दिया है। हमास ने 13 इजरायली और 12 थाइलैंड के नागरिकों छोड़ा हैं।

Publish Date: Fri, 24 Nov 2023 10:19 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Nov 2023 10:19 PM (IST)

Israel-Hamas War: युद्धविराम के कुछ ही घंटों में हमास ने 25 बंधकों को छोड़ा, 13 इजरायली नागरिक भी शामिल
हमास ने 25 बंधकों को छोड़ा।

एजेंसी, तेल अवीव। इजरायल-हमास के युद्ध के बीच एक अच्छी खबर आई है। संघर्षविराम के होते ही हमास ने 25 बंधकों को छोड़ दिया है। हमास ने 13 इजरायली और 12 थाइलैंड के नागरिकों छोड़ा हैं। संघर्षविराम के शर्तों के तहत 4 दिन तक हमास और इजरायल के बीच कोई युद्ध नहीं होगा। अब इजरायल भी फलस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने 12 थाईलैंड के नागरिकों के छूटने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर आतंकी हमला किया था। उसके बाद हमास ने कई लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे, जिनमें 12 थाईलैंड के नागरिक भी थे। संघर्षविराम के शुरू होने के बाद ही हमास ने इन्हें छोड़ दिया है।

#UPDATE Thai Prime Minister Srettha Thavisin mentioned 12 Thai hostages kidnapped by Palestinian militants throughout Hamas’s October 7 raids into Israel had been launched on Friday, hours after a truce within the Israel-Hamas struggle started pic.twitter.com/3hDLfJlLft

— AFP Information Company (@AFP) November 24, 2023

naidunia_image

13 इजरायली नागरिकों को छोड़ा

एजेंसी ने बताया कि सूत्रों के हवाले से हमास ने 13 इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है। उन्हें हमास ने रेड क्रॉस को सौंपा है।