IND vs AFG Enjoying 11: कप्तान का तूफान, रोहित-रिंकू ने उड़ा दिए अफगानियों के तोते, आखिरी ओवर में जडे़ 36 रन

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG third T20) के बीच तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला हो रहा है। यह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।

Publish Date: Wed, 17 Jan 2024 07:48 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Jan 2024 11:27 PM (IST)

IND vs AFG Playing 11: कप्तान का तूफान, रोहित-रिंकू ने उड़ा दिए अफगानियों के तोते, आखिरी ओवर में जडे़ 36 रन
इंडिया बनाम अफगानिस्तान टी-20 मुकाबला।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG third T20) के बीच तीसरे टी-20 मैच में भारत ने अफगान को 213 रनो का लक्ष्य दिया है। 22 रन पर 4 विकेट खोने के बाद कप्तान रोहित और रिंकू सिंह ने 100 गेदों 190 रनों की अटूट साझेदारी की। रोहित ने 69 गेदों में 8 छक्के 11 चौकों की मदद से 121 रन बनाए जबकी रिंकू सिंह ने 39 गेदों में 6 छक्के 2 चौकों की मदद से 69 रनों की नाबाद पारी खेली।

यह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। भारत ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। संजू सैमसन को लंबे समय बाद टीम में मौका मिला है। अक्षर पटेल व अर्शदीप सिंह को बाहर कर आराम दिया गया है।

संजू सैमसन को मिला मौका

संजू सैमसन ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशन मुकाबला अगस्त 2023 में खेला था। अब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ पवैलियन में उतरने का मौका मिला है। संजू को जितेश शर्मा की जगह टीम में जगह दी गई है। जितेश को मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। वह जीरो रन पर आउट होकर चलते बने थे। संजू का रिकॉर्ड टी-20 में काफी अच्छा है। उन्होंने 24 मैचों में 133 के स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए थे।

अर्शदीप-अक्षर को दिया आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी-20 में अर्शदीप सिंह व अक्षर पटेल बाहर कर आराम दिया है। अक्षर का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 2 विकेट लिए थे। अक्षर की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया है। अर्शदीप सिंह को बाहर कर आवेश खान को खिलाया जा रहा है।