PM Modi in Maharashtra LIVE: पीएम मोदी नासिक में रोड शो करने के बाद मुंबई जाएंगे और देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन करेंगे।
Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 11:23 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 11:23 AM (IST)
HighLights
- एक दिनी महाराष्ट्र के दौरे पर पीएम मोदी
- नासिक में रोड शो से शुरुआत
- 30,500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
एजेंसी, नासिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। पीएम मोदी नासिक में रोड शो करने के बाद मुंबई जाएंगे और देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 30,500 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत करेंगे।
PM Modi in roadshow in Nashik
पीएम मोदी ने अपने एक दिनी महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत नासिक से की। पीएम मोदी का यहां डेढ़ किमी लंबे रोड शो रहा। यहां जयश्री राम के नारे भी लगे।