IND vs SA 1st Check: पहले टेस्ट में भारत की करारी हार, दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रन से दी पटखनी

IND vs SA, 1st Check: मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Publish Date: Thu, 28 Dec 2023 08:45 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Dec 2023 09:03 PM (IST)

IND vs SA 1st Test: पहले टेस्ट में भारत की करारी हार, दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रन से दी पटखनी
दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारत को हराया।

खेल डेस्क, सेंचुरियन। IND vs SA, 1st Check Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। अब मैन इन ब्लू दूसरा मैच जीतकर सीरीज बराबर करने उतरेगी।

दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 408 रन

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन 5 विकेट पर 256 रनों के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। डीन एल्गर और मार्को जानसेन ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 111 रनों की साझेदारी हुई। अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए और 163 रनों की बढ़त ली। डीन ने 28 चौके जड़े और 185 रन बनाए। मार्को ने 84 रन की पारी खेली। कप्तान टेम्बा बावुमा चोट के चलते बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके।

केएल राहुल ने जड़ा शतक

दूसरे दिन टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर 208 रनों से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि भारत 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। केएल राहुल ने 137 गेंदों का सामना कर 101 रन बनाए। स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

डीन एल्गर प्लेयर ऑफ द मैच

185 रन बनाने वाले डीन एल्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वह अपने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। कगिसो रबाडा ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 2 विकेट चटकाएं। नांद्रे बर्गर को पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 4 सफलता मिली। मार्को को दूसरी पारी में 3 विकेट मिले।

विराट कोहली की 30वां अर्धशतक

भारतीय टीम की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा 0 और यशस्वी जयसवाल 5 रन पर पवेलियन लौटे। विराट कोहली क्रीज पर आखिरी तक टिके रहे। उन्होंने 82 गेंदों का सामना कर 12 चौके और 1 छक्का लगाकर 76 रन बनाए। इसी के साथ विराट के टेस्ट क्रिकेट में 30 अर्धशतक पूरे हुए।

Lok Sabha Election 2024: ब्रिटिश अखबार ने की ये भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में ‘हैट्रिक’ मारेगी मोदी सरकार!

Lok Sabha Election 2024 द गार्जियन की रिपोर्ट ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय युद्ध स्मारकों, रक्षा संग्रहालयों, रेलवे स्टेशनों और पर्यटक आकर्षणों पर 822 ‘सेल्फी पॉइंट’ भी स्थापित कर रहा है, जहां लोग पीएम मोदी के कटआउट के साथ अपनी फोटो ले सकते हैं।

Publish Date: Mon, 01 Jan 2024 01:34 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jan 2024 02:01 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: ब्रिटिश अखबार ने की ये भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में ‘हैट्रिक’ मारेगी मोदी सरकार!
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के जरिए देशभर में कस्बों और गांवों में हजारों कार्यकर्ताओं की तैनाती करेगी।

HighLights

  1. विपक्षी दलों में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकजुटता नहीं दिखाई दे रही है।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बड़े हिंदू बहुसंख्यकों को आकर्षित कर रही है।
  3. कांग्रेस क्षेत्रीय और केंद्रीय स्तर कमजोर हो रही है। कांग्रेस पार्टी को भले ही तेलंगाना में शानदार जीत मिली हो, लेकिन पार्टी की अंदरूनी कलह के कारण पार्टी कमजोर दिखाई दे रही है।

एएनआई, नई दिल्ली। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और इसको लेकर देश में जहां सियासत गर्म हो रही है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को लोहा अब दुनिया भी मान रही है। ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ के एक लेख में कहा गया है कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक लगा सकती है और इसे कोई रोक नहीं सकता है।

तीन राज्यों में जीत से भाजपा मजबूत

हाल ही में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी की ख्याति में बढ़ोतरी हुई है और इसके बाद अब 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। इस सभी कारणों से भाजपा की बढ़ती ताकत के बारे में इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ में हन्ना एलिस-पीटरसन ने अपने लेख में कहा है कि बीते साल 3 राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मिली जीत ने पार्टी को मजबूत बना दिया है।

मोदी की जीत की गारंटी

लेख में कहा गया है कि भाजपा के हिंदू राष्ट्रवादी एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बड़े हिंदू बहुसंख्यकों को आकर्षित कर रही है। वहीं दूसरी ओर लंबे समय तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस क्षेत्रीय और केंद्रीय स्तर कमजोर हो रही है। कांग्रेस पार्टी को भले ही तेलंगाना में शानदार जीत मिली हो, लेकिन पार्टी की अंदरूनी कलह के कारण पार्टी कमजोर दिखाई दे रही है।

लेख में I.N.D.I.A. गठबंधन का भी जिक्र

ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ के लेख में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. गठबंधन का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि विपक्षी दलों में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकजुटता नहीं दिखाई दे रही है।

भाजपा निकाल रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में कई मुद्दों पर अभी सहमति नहीं बनी है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के जरिए देशभर में कस्बों और गांवों में हजारों कार्यकर्ताओं की तैनाती करेगी। द गार्जियन की रिपोर्ट ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय युद्ध स्मारकों, रक्षा संग्रहालयों, रेलवे स्टेशनों और पर्यटक आकर्षणों पर 822 ‘सेल्फी पॉइंट’ भी स्थापित कर रहा है, जहां लोग पीएम मोदी के कटआउट के साथ अपनी फोटो ले सकते हैं।

इस आर्टिकल में यह भी लिखा गया है कि बिहार और महाराष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में पार्टी की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है और कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर वोटिंग पैटर्न प्रभावित हो सकते हैं। लेख में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा के हवाले से बताया गया है कि लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी भावनाओं को लेकर बहुत आश्वस्त है।

Bhopal Crime Information: जर्मनी से हो रही फंडिंग से चल रहा था आंचल बाल गृह, जांच समिति ने कलेक्टर को सौंपी रिपोर्ट

Bhopal Crime Information: उल्‍लेखनीय है कि भोपाल के तारासेवनिया के आंचल बालगृह से 26 बच्चियों के गायब होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 12:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:05 PM (IST)

Bhopal Crime News:  जर्मनी से हो रही फंडिंग से चल रहा था आंचल बाल गृह, जांच समिति ने कलेक्टर को सौंपी रिपोर्ट

HighLights

  1. तारासेवनिया में संचालित आंचल बालगृह का संचालन विदेशी फंडिंग से हो रहा था।
  2. संचालकों ने विदेश से आ रही फंडिंग का खुलासा नहीं किया था।
  3. आंचल बालगृह से 26 बच्चियों के गायब होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था

Bhopal Crime Information: नईदुनिया प्रत‍िन‍िध‍ि, भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के तारासेवनिया में संचालित आंचल बालगृह का संचालन विदेशी फंडिंग से हो रहा था। इतना ही नहीं संचालकों ने विदेश से आ रही फंडिंग का खुलासा नहीं किया था।

जांच रिपोर्ट में खुलासा

यह खुलासा जिला कलेक्टर की ओर से बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट में हुआ है। संचालकों ने कमेटी को बालगृह की 2019 की अनुमति भी दिखाई है लेकिन इसकी सत्यता की जांच होना बाकी है।

26 बच्चियां हुई थीं गायब

तारासेवनिया के आंचल बालगृह से 26 बच्चियों के गायब होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि बाद में बच्चियां स्वजन के पास मिल गई थीं लेकिन बालगृह बिना अनुमति चलने का खुलासा हुआ था।

आयुक्‍त, कलेक्‍टर ने किया था निरीक्षण

आंचल बालगृह प्रकरण सामने के आने के बाद आयुक्त पवन शर्मा और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बालगृह का निरीक्षण किया था। प्रारंभिक जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद कलेक्टर ने जांच के लिए तीन कमेटियां बनाई थीं। कमेटियों में से एक ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है।

जांच कमेटी की रिपोर्ट मिली

कलेक्टर सिंह ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आ गई है जिसमें संचालन विदेशी फंडिंग से होना पाया गया है। इस बालगृह को जर्मनी से फंडिंग की जा रही थी, कब-कब कितनी फंडिंग और इसका उपयोग कहां-कहां किया गया इसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है। अनुमतियों की जांच के दौरान संचालकों ने 2019 की एक अनुमति दिखाई है। अनुमति सही है कि नहीं इसका पता नहीं है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का बुरा हाल, रैंकिंग में शीर्ष 5 से बाहर, पाकिस्तान से भी पीछे

WTC Factors Desk 2023-25: दक्षिण अफ्रीका 100 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर काबिज है। इसके बाद 50 प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। भारत 6वें स्थान पर आ गई।

Publish Date: Fri, 29 Dec 2023 05:53 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Dec 2023 06:00 PM (IST)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का बुरा हाल, रैंकिंग में शीर्ष 5 से बाहर, पाकिस्तान से भी पीछे
WTC Factors Desk 2023-25

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC World Check Championship Standing 2023-25: भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी। इसके अगले दिन ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान को टेस्ट मैच में 79 रनों से हार का स्वाद चखाया। भारत और पाकिस्तान के पराजय से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के अंक तालिका का समीकरण बदल गया है। दोनों ही टीमों को रैंकिंग में नुकसान हुआ है।

टीम इंडिया को सेंचुरियन में खेले गए मैच में तीन दिन के अंदर हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट मैच में 79 रनों से हराकर WTC की प्वाइंट्स टेबल का समीकरण बदल दिया। भारत पहले पांचवें स्थान पर थी। फिर स्लो ओवर रेट के कारण दो अंकों के जुर्माने के साथ एक स्थान का नुकसान हुआ। वह खिसककर 6वें स्थान पर आ गई। पाकिस्तान अब 5वें स्थान पर आ गई है। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 38.89 और पाकिस्तान का 45.83 प्रतिशत है।

साउथ अफ्रीका पहले रैंक पर पहुंची

दक्षिण अफ्रीका 100 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर काबिज है। इसके बाद 50 प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर काबिज हैं। भारत से नीचे वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका है। बता दें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के साइकिल में आखिरी में अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मैच होगा।

टीम जीत का प्रतिशत पीटीएस जीत हार ड्रा पेनल्टी
1. साउथ अफ्रीका 100 12 1 0 0 0
2. न्यूजीलैंड 50 12 1 1 0 0
3. ऑस्ट्रेलिया 50 42 4 2 1 -10
4. बांग्लादेश 50 12 1 1 0 0
5. पाकिस्तान 45.83 22 2 2 0 -2
6. भारत 38.89 14 1 1 1 -2
7. वेस्टइंडीज 16.67 4 0 1 1 0
8. इंग्लैंड 15 9 2 2 1 -19
9. श्रीलंका 0.00 0 0 2 0 0
Climate Information: दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में घना कोहरा, 23 ट्रेनें लेट, जानिए कब तक रहेगा सर्दी का सितम

MP Climate Replace Right this moment: ग्वालियर में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 08:57 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 08:57 AM (IST)

Weather News: दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में घना कोहरा, 23 ट्रेनें लेट, जानिए कब तक रहेगा सर्दी का सितम
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह का नजारा। (फोटो- ANI)

HighLights

  1. कड़ाके की सर्दी और घने का कोहरे का असर आम जीवन पर
  2. विलंब से चल रहीं लंबी दूरी की ट्रेनें, हवाई यातायात भी प्रभावित
  3. मौसम विभाग का अनुमान, मकर संक्रांति बाद राहत संभव

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी राज्यों में कही घना कोहरा है तो कहीं बारिश हो रही है। अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Climate Replace Right this moment

दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और सुबह 4:30 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। देखिए वीडियो

#WATCH | Delhi: Dense fog engulfs town because the coldwave continues and the temperature dips additional.

(Visuals from Sarojini Nagar shot at 7.45 am) pic.twitter.com/8n1SZK8jJx

— ANI (@ANI) January 12, 2024

गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

मध्य प्रदेश: अधिकांश शहरों में सुबह के समय घना कोहरा है। कहीं कहीं हल्की बारिश हुई है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ग्वालियर में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिली है। जनवरी माह में अब तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा।

naidunia_image

कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिन और कड़ाके की ठंड का असर रहेगा। मकर संक्रांति के बाद सर्दी के तेवर में कुछ कमी आ सकती है। वहीं पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई तो ठंडी हवाओं का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

Sandeep Lamichhane: दिल्ली कैपिटल्स का पूर्व खिलाड़ी दुष्कर्म का दोषी करार, काठमांडू जिला अदालत ने सुनाया फैसला

Sandeep Lamichhane: नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने दुष्कर्म के दोषी पाए गए हैं। काठमांडू जिला अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया।

Publish Date: Fri, 29 Dec 2023 09:36 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Dec 2023 09:36 PM (IST)

Sandeep Lamichhane: दिल्ली कैपिटल्स का पूर्व खिलाड़ी दुष्कर्म का दोषी करार, काठमांडू जिला अदालत ने सुनाया फैसला
संदीप लामिछाने (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Sandeep Lamichhane: नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने दुष्कर्म के दोषी पाए गए हैं। काठमांडू जिला अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। लामिछाने को सजा के लिए नए साल तक इंतजार करना होगा। अगली सुनवाई 10 जनवरी हो होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ी को तीन से दस साल तक सजा हो सकती है। संदीप लामिछाने के खिलाफ 24 दिसंबर को अंतिम सुनवाई हुई थी। नेपाल के पूर्व कप्तान पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप था।

सितंबर 2022 में दर्ज हुआ मामला

संदीप लामिछाने फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। उन्हें दो लाख नेपाली रुपये और कुछ शर्तों के साथ बेल दी गई थी। इससे पहले नवंबर 2022 में कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। संदीप के खिलाफ पिछले साल सितंबर में एक लड़की दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। तब वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे। अक्टूबर में एयरपोर्ट से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

IPL खेलने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी हैं संदीप लामिछाने

23 वर्षीय संदीप लामिछाने आईपीएल खेलने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर हैं। वह 2018 से 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे। उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी।

संदीप लामिछाने का क्रिकेट करियर

प्रतियोगिता वनडे टी20 इंटरनेशनल एलए टी20
मैच 51 52 73 136
रन 376 64 407 120
बैटिंग औसत 13.92 5.81 12.71 7.05
100/50 0/0 0/0 0/0 0/0
टॉप स्कोर 35* 16* 35* 16*
विकेट 112 98 157 193
गेंदबाजी औसत 18.06 12.58 17.71 17.76
एक इनिंग में 5 विकेट 3 1 4 1
बेस्ट गेंदबाजी 6/11 5/9 6/11 5/9
Who was Qassem Soleimani: जानिए कौन था मेजर जनरल कासिम सुलेमानी, अमेरिका के लिए कैसे बन गया था खतरा

Qassem Soleimani: ईरान रिवॉलूशनरी गार्ड्स के प्रमुख कासिम सुलेमानी विदेशों में काम करने वाली यूनिट कद्स फोर्स का भी जिम्मा संभालते थे।

Publish Date: Fri, 03 Jan 2020 10:16 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Jan 2024 08:37 AM (IST)

Who was Qassem Soleimani: जानिए कौन था मेजर जनरल कासिम सुलेमानी, अमेरिका के लिए कैसे बन गया था खतरा
सुलेमानी को ईरान में सेलेब्रिटी की तरह देखा जाता था।

एजेंसी, तेहरान (Qassem Soleimani Information): एलिट फोर्स के जनरल कासिम सुलेमानी (Qassem Soleimani) की बरसी हुए हुए दोहरे बम धमाके में ईरान में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई। अमेरिका ने साल 2020 में बगदाद एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक कर ईरान की एलिट फोर्स के जनरल Qassem Soleimani को मार गिराया था। उस एयर स्ट्राइक में 6 अन्य लोग भी मारे गए थे।

तब कहा गया था कि Qassem Soleimani अमेरिका के लिए खतरा बन गया था। कुछ लोगों ने उनकी तुलना शीत युद्ध पर जॉन लेक्रेज के लिखे उपन्यासों में कट्टर काल्पनिक रूसी जासूस कार्ला से की भी थी। यहां जानिए कौन था Qassem Soleimani और अमेरिका के लिए कैसे बन गया था खतरा…

ईरान रिवॉलूशनरी गार्ड्स के प्रमुख कासिम सुलेमानी विदेशों में काम करने वाली यूनिट का भी जिम्मा संभालते थे। अमेरिका और ईरान के बीच की लड़ाई में अमेरिका के लिए सुलेमान एक मजबूत दीवार की तरह खड़े थे। वह ईरान के सर्वोच्च नेता से सीधे आदेश लेते थे और उन्हें ही रिपोर्ट करते थे। सुलेमानी को देश में सेलेब्रिटी की तरह देखा जाता था। सीरिया और ईराक में रिवॉलूशनरी गार्ड्स की विदेशी शाखा में उनकी अहम भूमिका थी।

पश्चिम एशिया के ज्यादातर मिशन को सुलेमान ही अंजाम देते थे। पिछले एक दशक में मिडिल ईस्ट में ईरान की तरफ से सुलेमानी के बढ़ते कद के लेकर अमेरिका नाराज था। अमेरिका नहीं चाहता था कि सुलेमानी अपनी जड़ें दूसरे देशों में भी फैलाए। सुलेमानी की मजबूती का फायदा ईरान को मिल रहा था। इससे इजरायल और सऊदी अरब भी चिंतित थे। बीते दो दशकों में इजरायल, सऊदी और पश्चिमी देशों की तरफ से उसकी हत्या के कई प्रयास किए गए थे, लेकिन सुलेमान हर बार इससे बच गए।

पिछले 16 वर्षों में, कुद्स फोर्स ने मध्य पूर्वी राज्यों के पतन, इराक पर अमेरिकी आक्रमण और पूरे क्षेत्र में प्रॉक्सी ईरानी सेना बनाने के लिए यमन और सीरिया में भड़के गृहयुद्धों का फायदा उठाया है। ईरान इन ताकतों का इस्तेमाल सुन्नी-अरब राज्यों और इजराइल को धमकाने और हमला करने के साथ ही महाशक्ति बनने के अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए कर रहा था, जो अमेरिका को मंजूर नहीं था।

लेबनान में कुद्स फोर्स ने दुनिया की सबसे मजबूत आतंकी सेना हिज्बुल्लाह को समर्थन दिया था। हिजबुल्ला के 130,000 रॉकेट और मिसाइल के शस्त्रागार सीधे इजरायली शहरों और रणनीतिक स्थलों पर तैनात हैं। इसमें अधिकांश मारक क्षमता नाटो सेनाओं की तुलना में अधिक है।

कुर्द और शिया मिलिशिया को किया एकजुट

इस्लामिक स्टेट जैसे खूंखार आतंकी संगठन को इराक से खत्म करने के लिए सुलेमानी ने कुर्द लड़ाकों और शिया मिलिशिया को एकजुट किया था। ईरान के समर्थन से उन्होंने इराक में पॉप्युलर मोबिलाइजेशन फोर्स को तैयार किया था। सुलेमानी ने आतंकी संगठन हिजबुल्लाह और हमास को भी समर्थन दिया था।

1980 के दशक में ईरान और इराक के बीच खूनी जंग में सुलेमानी ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस युद्ध में अमेरिका ने इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन का साथ दिया था। तब से ही अमेरिका और सुलेमानी के बीच दुश्मनी छिड़ी हुई थ।हालांकि, बाद में सद्दाम और अमेरिका के बीच रिश्ते खराब हो गए थे और अमेरिका ने इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन को आखिरी में फांसी पर लटका दिया था।

Swachh Sarvekshan : इंदौर की नजर आठवें खिताब पर, अब ऐसा होगा मुकाबला, जानिये क्‍या हैं चुनौतियां

जानकारों का कहना है कि अब आठवीं बार स्‍वच्‍छता के नंबर वन के ताज के लिए इंदौर के सामने चुनौती और कड़ी होगी।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 11:57 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 11:57 AM (IST)

Swachh Sarvekshan : इंदौर की नजर आठवें खिताब पर, अब ऐसा होगा मुकाबला, जानिये क्‍या हैं चुनौतियां

HighLights

  1. अगले स्वच्छ सर्वेक्षण में चक्रव्यूह के आठवें द्वार का भेदन करेगा इंदौर, तैयारी शुरू
  2. प्रति व्यक्ति 10 ग्राम कचरा भी किया कम तो आठवी बार भी नंबर वन का ताज होगा पक्का
  3. 9500 अंकों का होगा अगला मुकाबला

Swachh Sarvekshan उदय प्रताप सिंह, इंदौर। महाभारत के युद्ध में जिस तरह वीर अभिमन्यु ने चक्रव्यूह के सात द्वारों को आसानी से पार कर लिया था लेकिन आठवीं चुनौती यानी आठवें द्वार को पार करने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी थी। इंदौर ने भी स्वच्छता के क्षेत्र में कड़ी चुनौतियां पार करते हुए सात द्वार पार कर लिए हैं।

आठवीं बार नंबर वन के ताज के लिए चुनौती और कड़ी

अब आठवीं बार नंबर वन के ताज के लिए चुनौती और कड़ी होगी। पिछले तीन वर्षों से सर्वेक्षण में दूसरे स्थान पर आ रहे सूरत शहर ने इस बार इंदौर के साथ संयुक्त विजेता बनकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। अब इंदौर को आठवीं बार पदक अपने पास रखने के लिए प्रतिमान और कड़े करने होंगे।

योजना पर शुरू किया अमल

इंदौर ने सातवें पदक के साथ ही इसकी योजना पर अमल शुरू कर दिया है। अगले सर्वेक्षण में इंदौर का पूरा जोर कचरे की मात्रा को कम करने पर है। यदि इंदौर ने प्रति व्यक्ति 10 ग्राम कचरे की मात्रा को भी कम किया तो आठवीं बार भी नंबर 1 का ताज इंदौर ही हासिल करेगा।

महज 0.2 अंक से ही आगे रहा इंदौर

इंदौर को कुल अंक मिले: 9348.4

सूरत को कुल अंक मिले: 9348.2

इस तरह सूरत ने दी चुनौती

वर्ष प्रथम व द्वितीय जीत का अंतर
2020 इंदौर (1), सूरत (2) 127.97 अंक
2021 इंदौर (1), सूरत (2) 58.93 अंक
2022 इंदौर (1), सूरत (2) 221 अंक
2023 इंदौर (1), सूरत (1) 0.2 अंक

जनता के फीडबैक में सूरत से भी पीछे रहा इंदौर

स्वच्छ सर्वेक्षण में इस वर्ष जहां इंदौर शहर सभी कैटेगरी में दूसरे शहरों से अव्वल है। वहीं जनता के फीडबैक की कैटेगरी में इस वर्ष इंदौर सूरत से भी पीछे रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष के सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के 2170 अंक थे। सूरत को जहां इस कैटेगरी में 2144.9 अंक मिले, वहीं इंदौर को 2139 अंक ही मिले। जनता के फीडबैक में जहां सर्वे की टीम शहर में आकर लोगों से सफाई के मुद्दों पर पूछताछ करती है। फोन पर भी लोगों की राय जानी जाती है। इतना ही नहीं वोट फार माय सिटी एप, स्वच्छ सर्वेक्षण के वेबसाइट, माय गवर्नमेंट एप के माध्यम से लोगों के फीडबैक लिए जाते हैं।

इन चुनौतियों के लिए अभी से खुद को करना होगा तैयार

कचरे में कमी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की थीम है कचरे को कम करना। वर्तमान में शहर में प्रति व्यक्ति 400 ग्राम कचरा उत्पन्न होता है। प्रति व्यक्ति 10 ग्राम भी कचरे में कमी लाना होगा।

पैकेजिंग के कचरे पर रोक

शहर में ई-कामर्स वाली कंपनियों के माध्यम से लोगों के पास पहुंचने वाले पैकेजिंग मटेरियल से काफी ज्यादा मात्रा में कचरा उत्पन्न होता है। इसे कम करना होगा।

डिस्पोजेबल फ्री बाजार बढ़ाए

छप्पन दुकान व विजयनगर चाट चौपाटी की तरह शहर के अन्य खाद्य उत्पाद बिक्री के प्रतिष्ठानों को डिस्पोजेबल फ्री करना होगा।

प्लास्टिक कचरे में कमी

अमानक पाली बैग के उपयोग पर रोक। प्रतिदिन 120 टन प्लास्टिक का कचरा कम करना होगा।

होम कंपोस्टिंग

अभी 56 हजार लोग घरों में गीले कचरे से खाद बना रहे। होम कंपोस्टिंग अभी 10 प्रतिशत है जिसे 12 से 15 प्रतिशत करना होगा।

बैकलेन सफाई

वर्तमान में 1 हजार बैकलेन ही साफ है। शहर के अन्य दो हजार बैकलेन जनभागीदारी से साफ करनी होगी।

नदी की सफाई: कान्ह-सरस्वती नदी व तालाबों की सफाई सुनिश्चित करना होगी।

IND vs AFG 1st T20I: टॉस के बाद प्लेइंग 11 भूल बैठे रोहित शर्मा, देखें मजेदार वीडियो

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उसके बाद प्लेइंग 11 के बारे में बताते हुए खिलाड़ियों का नाम भूल गए।

Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 08:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 08:29 PM (IST)

IND vs AFG 1st T20I: टॉस के बाद प्लेइंग 11 भूल बैठे रोहित शर्मा, देखें मजेदार वीडियो

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच मोहाली में गुरुवार को खेला गया। मैच के लिए रोहित शर्मा जब मैदान में आए तो बहुत मजेदार नजारा देखने को मिला। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उसके बाद प्लेइंग 11 के बारे में बताते हुए खिलाड़ियों का नाम भूल गए।

टॉस के दौरान क्या हुआ?

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच के दौरान रोहित शर्मा मैदान में आए। टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल और आवेश खान टीम में नहीं है। फिर अगले खिलाड़ी का नाम भूल गए। रोहित शर्मा ने थोड़ी देर सोचने के बाद कहा, मैंने टॉस से पहले प्लेइंग 11 की लिस्ट दी थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब रोहित प्लेइंग इलेवन भूल हो। इससे पहले कई बार ऐसा कर चुके है।

यशस्वी जयसवाल को नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह

पहले टी20 मैच में विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेल सके। यशस्वी जयसवाल कमर में सूजन के चलते पहले टी20 में प्लेइंग 11 से बाहर हो गए। जबकि मैच से एक दिन पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि यशस्वी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे।

भारतीय टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान।

PM Modi in Maharashtra LIVE: महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी, नासिक में रोड शो, देखिए फोटो-वीडियो

PM Modi in Maharashtra LIVE: पीएम मोदी नासिक में रोड शो करने के बाद मुंबई जाएंगे और देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन करेंगे।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 11:23 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 11:23 AM (IST)

PM Modi in Maharashtra LIVE: महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी, नासिक में रोड शो, देखिए फोटो-वीडियो

HighLights

  1. एक दिनी महाराष्ट्र के दौरे पर पीएम मोदी
  2. नासिक में रोड शो से शुरुआत
  3. 30,500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

एजेंसी, नासिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। पीएम मोदी नासिक में रोड शो करने के बाद मुंबई जाएंगे और देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 30,500 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

PM Modi in roadshow in Nashik

पीएम मोदी ने अपने एक दिनी महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत नासिक से की। पीएम मोदी का यहां डेढ़ किमी लंबे रोड शो रहा। यहां जयश्री राम के नारे भी लगे।