Lok Sabha Election 2024: बिहार में महागठबंधन में बढ़ा टकराव, JDU ने कहा- 16 सीटों से कम पर नहीं बनेगी बात

बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उसका कारण खुद इंडिया गठबंधन के प्रमुख सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 05:32 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 05:32 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: बिहार में महागठबंधन में बढ़ा टकराव, JDU ने कहा- 16 सीटों से कम पर नहीं बनेगी बात
बिहार में महागठबंधन में बढ़ा टकराव।

HighLights

  1. बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं।
  2. जदयू ने 16 सीटों से कम पर लड़ने से किया मना।
  3. राजद के पास बचेंगी लड़ने के लिए केवल 5 सीटें।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में इंडी गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उसका कारण खुद इंडी गठबंधन के प्रमुख सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। जदयू ने साफ कर दिया है कि 2019 में उन्होंने 16 सीटें जीती थीं। ऐसे में वह किसी भी कीमत में 16 सीटें नहीं छोड़ेंगे। अब बाकी बची 24 सीटों पर राजद-कांग्रेस और वाम दल आपस में बांट लें।

नीतीश कुमार के इस रुख से सबसे ज्यादा झटका राजद को लगा है। उसे यह उम्मीद थी कि नीतीश कुमार गठबंधन को साधने के लिए अपने हितों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। अब राजद के सामने बहुत बड़ी दुविधा है, क्योंकि वाम दलों ने 9 और कांग्रेस ने 10 सीटों का प्रस्ताव सामने रख दिया है। राजद इनकी बात मान भी ले तो उसके पास केवल 5 सीटें ही लड़ने के लिए बची हैं।

जेडीयू ने वाम दलों और कांग्रेस की मांग को देखते हुए सीट-बंटवारे की बैठक से दूरी बना ली है। वाम दलों की मानें तो उन्होंने 2019 में बेगूसराय और आरा में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। वह यहां दूसरे स्थान पर रहे थे। मधुबनी और बांका में भी उनका प्रदर्शन ठीक रहा था।

फ्रेंडली फाइट से होगा गठबंधन का नुकसान

वाम दलों का राजनीतिक इतिहास रहा है कि अगर गठबंधन में उन्हें मनमुताबिक सीट न मिलें तो वह फ्रेंडली फाइट पर उतर आते हैं। ऐसे में वह अपने ही गठबंधन के साथियों का नुकसान कर देते हैं। 2019 में सिवान में वाम दल ने राजद के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतार दिया था।

Bhopal Information: रैग इनोवेशन मशीन से बना रहे किफायती सेनेटरी नैपकिन, कीमत मात्र 01 रुपया

शहर के दो युवाओं ने बनाई अनूठी मशीन। सौर ऊर्जा से संचािलत होती है मशीन। इस मशीन से कई महिलाओं को मिला रोजगार।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 12:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:32 PM (IST)

Bhopal News: रैग इनोवेशन मशीन से बना रहे किफायती सेनेटरी नैपकिन, कीमत मात्र 01 रुपया
रैग इनोवेशन मशीन का माडल।

HighLights

  1. अनुराग और विराग नामक दो दोस्तों ने स्कालरशिप से पैसों से शुरू किया स्टार्टअप।
  2. जयपुर में मशीन देखकर आया आइडिया।
  3. एक साल में बनकर तैयार हुई मशीन।

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। शहर के दो युवाओं ने रैग इनोवेशन मशीन नामक एक ऐसा स्टार्टअप तैयार किया है, जिसकी मदद से बेहद कम लागत में सेनेटरी नैपकिन तैयार की जा रही है। यह नैपकिन महिलाओं को बाजार से सस्ती और सुलभ है। इस मशीन से तैयार नैपकिन की कीमत मात्र एक रुपया है। इसे अनुराग और विराग ने तैयार किया है। विराग बताते हैं कि दोस्त अनुराग बोहरे ने जयपुर में इस तरह की कम लागत वाली मशीन देखी थी। इसके बाद यह आइडिया आया, जिस पर काम करने के बाद सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कच्चे माल पर शोध करना शुरू किया और एक साल में अलग-अलग जगह उसके बारे में जानकारी जुटाई।

डेढ़ लाख रुपये लागत

विराग के अनुसार स्टार्टअप को बनाने में करीब डेढ़ लाख रुपए की लागत आई। हालांकि मशीन को बनाने में एक साल का समय लग गया। मशीन के निर्माण में बहुत चुनौतियां थीं। इस दौरान सपोर्ट करने वाला भी कोई नहीं था। साथ ही फंडिंग में भी काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा। मशीन को तैयार करने में स्कालरशिप के पैसे लगाए। इसके अलावा मशीन को रखने के लिए जगह भी नहीं थी। भिंड गांव में 5 हजार वर्ग फीट में मशीन निर्माण का काम शुरू किया। अब इससे कई महिलाओं को रोजगार भी मिला है।

सौर ऊर्जा द्वारा संचालित

विराग ने बताया कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इसमें गोंद का उपयोग नहीं किया जाता है। इसे तैयार करने में डाई का उपयोग करते हैं, जिससे स्वच्छता बनी रहे। हाइजीन का ख्याल रखते हुए हजारों नैपकिन का उत्पादन किया जाता है। मशीन सौर ऊर्जा द्वारा संचालित है।

10 घंटे में 2 से 5 हजार सेनेटरी पैड होते हैं तैयार

विराग बताते हैं कि अभी तक देश के विभिन्न हिस्सों में 150 से अधिक मशीनों को हम बेच चुके हैं। मशीन द्वारा प्रतिदिन (8 से 10 घंटे की शिफ्ट में) 2,000 से 5,000 सेनेटरी पैड्स तैयार किए जाते हैं।

विराट कोहली ने बीच मैदान में किया ‘टोटका’, दो गेंद बाद ही टोनी डी जोरजी आउट, देखें वीडियो

Virat Kohli Bails Change Magic: विराट कोहली ने स्टंप्स की बेल्स बदले। कोहली ने जैसे ही बेल्स को बदला टोनी ने चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर बुमराह ने यशस्वी से हाथों कैच आउट करवा डाला।

Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 09:06 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Dec 2023 09:09 PM (IST)

विराट कोहली ने बीच मैदान में किया 'टोटका', दो गेंद बाद ही टोनी डी जोरजी आउट, देखें वीडियो
Virat Kohli Bails Change Magic

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA Take a look at: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन डीन एल्गर (Dean Elgar) और टोनी डी जोरजी (Tony De Zorzi) के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी जम ही रही थी। तब ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीच मैदान में एक टोटका कर दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर भारतीय टीम को टोनी का विकेट मिला। विराट का ये उपाय सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसे क्रिकेट फैंस इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) से जोड़कर देख रहे हैं।

विराट कोहली ने मैदान में क्या किया ?

पहली पारी में 245 रन बनाने के बाद भारत को मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर में एडन मार्करम (5 रन) का विकेट लिया। तीसरे नंबर पर उतरे टोनी डी जोरजी क्रीज पर टिक गए। एल्गर के साथ दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप को देख विराट कोहली ने स्टंप्स की बेल्स बदले। कोहली ने जैसे ही बेल्स को बदला टोनी ने चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर बुमराह ने यशस्वी से हाथों कैच आउट करवा डाला। टोनी डी जोरजी 62 गेंदों का सामना कर 5 चौके की मदद से 28 रन बनाकर चलते बने।

Virat Kohli checked the bails and adjusted it round.

– 2 balls later Bumrah acquired Tony De Zorzi. pic.twitter.com/3rTD86Jt0P

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 27, 2023

स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया था ऐसा

एक मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बेल्ड को बदला था। जिसके बाद अंग्रेजों को अगले ओवर में सफलता मिली थी। इस कारण किंग कोहली के इस टोटके को स्टुअर्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।

डीन एल्गर ने जड़ा शतक

इस टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास लेने वाले डीन एल्गर का बल्ला चला। उन्होंने 140 गेंदों में 19 चौके से शतक पूरा किया। वहीं, डेविड बेडिंगहाम 56 रन पर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया।

Price range Session: 31 जनवरी को मोदी सरकार पेश करेगी अंतरिम बजट, जानें कब तक चलेगा सत्र

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट 31 जनवरी से शुरू होने वाला है। यह बजट सत्र 9 फरवरी तक चलने की उम्मीद है। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ होगी।

Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 07:43 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 07:55 PM (IST)

Budget Session: 31 जनवरी को मोदी सरकार पेश करेगी अंतरिम बजट, जानें कब तक चलेगा सत्र
31 जनवरी को पेश होगा बजट।

HighLights

  1. 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक बजट सत्र होने संभावना।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का होगा अभिभाषण।

एजेंसी, नई दिल्ली। मोदी सरकार 31 जनवरी अंतरिम बजट पेश करने वाली है। यह बजट सत्र 9 फरवरी तक चलने की उम्मीद है। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ होगी।

राष्ट्रपति का अभिभाषण

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बजट सत्र 31 जनवरी से लेकर 9 फरवरी तक बजट सत्र चल सकता है। सरकार लोकसभा चुनाव से पहले एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेगी। चुनाव हो जाने के बाद चुनी गई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी।

17वीं लोकसभा का 16 जून को होगा कार्यकाल खत्म

17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो जाएगा। ऐसे में मोदी सरकार चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करने वाली है। 10 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव के एलान होने के बाद सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ था।

IND vs SA 1st Check: दूसरे दिन का खेल खत्म, डीन एल्गर का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने 11 रन की बनाई बढ़त

IND vs SA 1st Check 2nd Day Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 256/5 बनाए। इसी के साथ टीम ने 11 रनों की बढ़त बना ली है। डीन एल्गर 140 और मार्को जानसेन 3 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे।

Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 09:51 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Dec 2023 09:51 PM (IST)

IND vs SA 1st Test:  दूसरे दिन का खेल खत्म, डीन एल्गर का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने 11 रन की बनाई बढ़त
IND vs SA 1st Check 2nd Day Highlights

HighLights

  1. दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने 11 रन की बढ़त बना ली है।
  2. दक्षिण अफ्रीका ने खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 256 रन बना लिए।
  3. डीन एल्गर 140 रन बनाकर नाबाद रहे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA 1st Check 2nd Day Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन (27 दिसंबर) का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 256/5 बनाए। इसी के साथ टीम ने 11 रनों की बढ़त बना ली है। डीन एल्गर 140 और मार्को जानसेन 3 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। डेब्यू मैच खेल रहे डेविड बेडिंगहाम ने अर्धशतक जमाया और 56 रन पर आउट हुए।

केएल राहुल ने जड़ा शतक

मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 208 रनों से आगे खेलना शुरू किया। सबसे पहले मोहम्मद सिराज 5 रन पर गेराल्ड कोएत्जी का शिकार बने। केएल राहुल ने 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। उन्हें नांद्रे बर्गर ने क्लीन बोल्ड किया। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी का स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मैच का पहला दिन

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। उन्होंने 24 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा 5 रन, यशस्वी जयसवाल 17 रन और शुभमन गिल 2 रन के विकेट झटके। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए। इसी के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट हुए। उन्होंने करियर में 14वीं बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए। इससे पहले बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट डेब्यू किया। भारत की पहली पारी का स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

AUS vs PAK, 2nd Take a look at: जीवनदान मिलने के बाद 4 रन से शतक से चूके मिचेल मार्श, आगा सलमान ने लपका कैच

Mitchell Marsh: मार्श को 20 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था। तब अब्दुल्ला शफीक ने उनका कैच छोड़ दिया।

Publish Date: Thu, 28 Dec 2023 03:46 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Dec 2023 03:46 PM (IST)

AUS vs PAK, 2nd Test: जीवनदान मिलने के बाद 4 रन से शतक से चूके मिचेल मार्श, आगा सलमान ने लपका कैच
मिचेल मार्श शतक से चूके।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Australia vs Pakistan, 2nd Take a look at: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली और 96 रन बनाए। हालांकि शतक बनाने से 4 रन से चूक गए। मार्श को 20 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था। तब अब्दुल्ला शफीक ने उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर स्कोर 150 पार पहुंचा दिया।

आगा सलमान ने एक हाथ से पकड़ा कैच

मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ के बीच 153 रन की पार्टनरशिप हुई। मार्श ने 130 गेंदों का सामना कर 13 चौकों की मदद से 96 रन बनाए। जब वे शतक से चार रन दूर थे। तब मीर हमजा की बॉल पर उनके बल्ले का किनारा लगा और आगा सलमान ने एक हाथ से कैच लपक लिया।

Mitch Marsh gone for 96 – to an absolute belter at first slip from Agha Salman! #AUSvPAK pic.twitter.com/KNUP3kDr3j

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 28, 2023

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 241 रन की बढ़त

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 54 रन की बढ़त हासिल की। जब टीम बल्लेबाजी करने आई को उस्मान ख्वाजा (0) और डेविड वॉर्नर (6) रन पर आउट हुए। शाहीन ने ख्वाजा और हमला ने डेविड का विकेट लिया। लाबुशेन (4) और ट्रेविस हेड (0) पर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान ने कंगारू के 16 रन पर 4 झटके दे दिए। इसके बाद मार्श और स्मिथ ने टीम की वापसी करवाई। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए लिए। टीम के पास 241 रन की बढ़त है।

Chilly Wave Replace: ठंड से कंपकंपाया उत्तर भारत, राजस्थान में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

Climate Forecast: उत्तर भारत में शीत लहर के चलते दिल्ली समेत आसपास के शहरों में ठंडक बनी हुई है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 09:52 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 09:55 PM (IST)

Cold Wave Update: ठंड से कंपकंपाया उत्तर भारत, राजस्थान में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत
Chilly Wave Replace

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Forecast: उत्तर भारत में शीत लहर के चलते दिल्ली समेत आसपास के शहरों में ठंडक बनी हुई है। दिल्लीवासियों की गुरुवार की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब के 6 शहरों में कड़ाके की ठंड

पंजाब का फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। फरीदकोट, बठिडा, अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर व पटियाला का न्यूनतम व अधिकतम तापमान शिमला से कम रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 6.8 व अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सिसय रहा।

naidunia_image

naidunia_image

खेतों में बर्फ जमी नजर आई

राजस्थान के चूरू, सीकर और बीकानेर जिलों के खेतों में बर्फ जमी दिखाई दी। माउंट आबू में दो दिन में तापमान में भारी गिरावट हुई है। गुरुवार की सुबह माइनस तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीकर जिले में भी तापमान जमाव बिदु के करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

naidunia_image

उत्तराखंड में कंपकंपाने वाली ठंड

उत्तराखंड के कई शहर शीत लहर की मार झेल रहे हैं। ऊधमसिंह और हरिद्वार समेत कई मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

ऊना सीजन का सबसे ठंडा दिन

हिमाचल प्रदेश में ऊना में 7 डिग्री की गिरावट के साथ सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 10 दिनों तक बर्फबारी और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है।

कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर के अधिकांश जिलों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को जम्मू में बादल और धुंध छाई रही। अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Ayodhya Ram Temple: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महाकाल मंदिर से अयोध्या भेजे जाएंगे 05 लाख लड्डू

प्रदेश के मुख्यमंत्री और उज्जैन दक्षिण से विधायक डा. मोहन यादव ने स्वयं इस बात की जानकारी दी। 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 10:51 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:17 PM (IST)

Ayodhya Ram Temple: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महाकाल मंदिर से अयोध्या भेजे जाएंगे 05 लाख लड्डू
प्रतीकात्मक चित्र

भोपाल। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर में इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं और हर कोई इस ऐतिहासिक धार्मिक प्रसंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को आतुर है। विभिन्न जगहों से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए विशेष सामग्रियां अयोध्या पहुंचाई जा रही हैं। इसी सिलसिले में उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की ओर से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उज्जैन दक्षिण से विधायक डा. मोहन यादव ने स्वयं इस बात की जानकारी दी।

सीएम ने यह भी कहा कि हमने मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति का पावन पर्व 10 से 15 जनवरी तक मनाने का निर्णय लिया था। जिसके अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में दो दिन पूर्व हमने महिला सशक्तीकरण का कार्यक्रम किया था। कल शहडोल में भी आदिवासी भाई-बहनों के बीच मेरा बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा ।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2024

अयोध्या जाएगा बाबा महाकाल का प्रसाद

मुख्यमंत्री राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर राजधानी के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राम मंदिर हमारा 17 लाख साल पुराना सपना है। इसमें मप्र भला कैसे पीछे रह सकता है। उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर से 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 05 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। बाबा महाकाल का प्रसाद अयोध्या जाएगा।

यहां पर यह बता दें कि कुछ दिन पहले तिरुपति बालाजी मंदिर के ‘तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD)’ बोर्ड ने भी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 01 लाख लड्डू भेजने की घोषणा की थी। तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में इन लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।

घर में शेर विदेश में खामोश रोहित शर्मा का बल्ला, कगिसो रबाडा ने शून्य पर आउट कर बनाया रिकॉर्ड

Rohit Sharma vs Kagiso Rabada Head To Head: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट मैच की पारी पारी में 5 रन पर आउट हुए थे। जबकि दूसरी पारी में शून्य पर पवेलियन लौटे। दोनों ही पारी में कगिसो रबाडा ने उन्हें आउट किया।

Publish Date: Thu, 28 Dec 2023 08:24 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Dec 2023 08:24 PM (IST)

घर में शेर विदेश में खामोश रोहित शर्मा का बल्ला, कगिसो रबाडा ने शून्य पर आउट कर बनाया रिकॉर्ड
Rohit Sharma vs Kagiso Rabada Head To Head

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma vs Kagiso Rabada Head To Head: विश्व कप 2023 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लौटे रोहित शर्मा आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। पहले टेस्ट के दोनों ही पारी में उनके बैट से रन नहीं निकले। बॉक्सिंग डे टेस्ट में कगिसो रबाडा ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ प्रोटियाज के तेज गेंदबाज ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

दक्षिण अफ्रीका ने 163 रन की बढ़त हासिल की

सेंचुरियन में खेले जा रहे मैच में भारत पहली पारी में 245 रन बना पाई। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर 163 रन की लीड हासिल की। दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी रन बनाने में नाकाम रही। रोहित शर्मा बिना खाता खोले चलते बने। वहीं, यशस्वी जयसवाल ने 5 रन बनाए।

दोनों ही पारी में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट मैच की पारी पारी में 5 रन पर आउट हुए थे। जबकि दूसरी पारी में शून्य पर पवेलियन लौटे। दोनों ही पारी में कगिसो रबाडा ने उन्हें आउट किया। रबाडा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं। जिन्होंने रोहित को तीनों ही फॉर्मेट में खाता खोले बिना वापस भेज दिया। अक्टूबर 2022 में कगिसो रबाडा ने इंदौर टी20 में शून्य पर क्लीन बोल्ड और 2018 में केपटाउन वनडे में कैच आउट करवाया था।

टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को सर्वाधिक आउट करने वाले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में 7वीं बार था जब रोहित शर्मा रबाडा की गेंद पर आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट में नाथन लियोन के बाद अफ्रीकी गेंदबाज शर्मा के खिलाफ दूसरे सफल गेंदबाज हैं।

नाथन लियोन- 12 मैचों में 9 बार आउट

कगिसो रबाडा- 7 मैचों में 7 बार आउट

पैट कमिंस- 7 मैचों में 4 बार आउट

जैक लीच- 7 मैचों में 4 बार आउट

वर्नन फिलेंडर- 6 मैचों में 3 बार आउट

Ajmer Sharif Dargah: PM Modi ने अजमेर शरीफ के लिए भेंट की चादर, मुस्लिम समाज से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सालों से अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाते आए हैं। उन्होंने इस रिवायत को जारी रख मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल को चादर भेंट की।

Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 09:59 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 09:59 PM (IST)

Ajmer Sharif Dargah: PM Modi ने अजमेर शरीफ के लिए भेंट की चादर, मुस्लिम समाज से की बातचीत
PM Modi ने भेंट की चादर।

HighLights

  1. पीएम मोदी सालों से अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजने की रिवायत निभा रहे हैं।
  2. स्मृति ईरानी ने कहा- सूफी संतों के आशीर्वाद से देश प्रगति करता रहे।

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सालों से अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाते आए हैं। उन्होंने इस रिवायत को जारी रख मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल को चादर भेंट की। इस दौरान उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति इरानी भी मौजूद रहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। हमारी बातचीत के दौरान मैंने पवित्र चादर पेश की। इस चादर को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान प्रतिष्ठित अजमेर शरीफ दरगाह पर रखा जाएगा।

Met a Muslim group delegation. Throughout our interplay, I offered the sacred Chadar, which shall be positioned throughout the Urs of Khwaja Moinuddin Chishti on the esteemed Ajmer Sharif Dargah. pic.twitter.com/eqWIKy7VQ1

— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2024

स्मृति इरानी रहीं मौजूद

इस दौरान पीएम मोदी के साथ अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति इरानी के साथ-साथ भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी व उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य तारिक मंसूर भी मौजूद रहे। पीएम मोदी की इस चादर को 13 जनवरी को चढ़ाया अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाया जाएगा।

पीएम बनने के बाद से ही चादर भेज रहे हैं अजमेर

पीएम मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से ही वह अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाते आ रहे हैं। अजमेर शरीफ दरगाह पर 812वां उर्स का जश्न मनाया जाएगा। यह 13 से 21 जनवरी तक चलेगा।